Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

UP mantrimandal vistar 2021:सितंबर के पहले सप्ताह में योगी मंत्रिमंडल विस्तार की तैयारी इन नेताओं को मिलेगी जगह

UP mantrimandal vistar 2021:सितंबर के पहले सप्ताह में योगी मंत्रिमंडल विस्तार की तैयारी इन नेताओं को मिलेगी जगह
CM Yogi :फ़ाइल फ़ोटो

पिछले काफ़ी समय से योगी मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर कयास लगाए जा रहें हैं अब ख़बर है कि सितंबर के पहले सप्ताह में यह विस्तार होगा इसको लेकर दिल्ली नेतृत्व ने अपनी फाइनल मुहर लगा दी है. UP Mantrimandal vistar 2021 News

UP Mantrimandal vistar 2021: विधानसभा चुनावों से पहले यूपी में मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चाएं पिछले कुछ महीनों से चल रही हैं।अब कहा जा रहा है कि बीजेपी के दिल्ली नेतृत्व की तरफ़ से मंत्रिमंडल विस्तार पर अपनी रजामंदी दे दी गई है।जिसके बाद अब सितंबर के पहले सप्ताह में मंत्रिमंडल विस्तार होगा।विधानसभा चुनावों को देखते हुए जातीय संतुलन को ठीक करने की कवायद बीजेपी की तरफ़ से की जा रही है।जिसका फ़ायदा वह चुनावों में उठा सके।UP Mantrimandal List 2021 UP Mantrimandal vistar 2021 News

सात नए मंत्री बनाए जाएंगे..

योगी के इस मंत्रिमंडल विस्तार में सात नए मंत्री बनाए जाएंगे जिनमें हाल ही में कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए जतिन प्रसाद, निषाद पार्टी के संजय निषाद का मंत्री बनना तय माना जा रहा है।इसके अलावा फतेहपुर की खागा विधानसभा सीट से विधायक कृष्णा पासवान, अपना दल से आशीष पटेल (केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल के पति) भी मंत्री बनने की रेस में आगे नजर आ रहें हैं।कुछ औऱ नाम भी चर्चा में हैं जिनमें तेजपाल गुर्जर, संगीता बलवंत बिंद, सजंय गोंड, राहुल कौल, मंजू सिवाच को भी इस नए मंत्रिमंडल विस्तार में जगह मिल सकती है।UP Mantrimandal Vistar 2021 List Yogi mantrimandal vistar 2021

उल्लेखनीय है कि वर्तमान में योगी कैबिनेट में 23 कैबिनेट मंत्री, 9 स्वत्रंत प्रभार मंत्री औऱ 22 राज्य मंत्री हैं।इस तरह से कुल 54 मंत्री योगी मंत्रिमंडल में हैं। Yogi Cabinet expension 2021

Read More: IAS Apurva Dubey: कौन हैं आईएएस अपूर्वा दुबे? जिन्हें केंद्र सरकार में उप सचिव बनाया गया, पति हैं लखनऊ के डीएम

राजनीति के जानकार मानते हैं कि विधानसभा चुनावों से पहले योगी का मंत्रिमंडल विस्तार बीजेपी को चुनावों में फ़ायदा पहुंचाने वाला होगा।ओबीसी में गैर यादव जातियां औऱ एससी में गैर जाटव जातियों को अपने साथ जोड़ने के लिए बीजेपी का यह दांव चुनावों में सटीक बैठ सकता है।इसके अलावा बीजेपी के पास उसका हिंदुत्व वाला कोर वोटर है ही।कुल मिलाकर यह कह सकतें हैं कि बीजेपी को इस मंत्रिमंडल विस्तार से अन्तोगत्वा फ़ायदा ही होगा। Yogi Mantrimandal vistar 2021

Read More: Uttar Pradesh: यूपी में कोटेदारों को सीएम योगी का बड़ा तोहफा, कमीशन बढ़ाकर बदला नाम, अब कहलाएंगे अन्नपूर्णा भवन संचालक

नहीं हटाए जाएंगे मौजूदा मंत्री..

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर के एआरटीओ कार्यालय में छापेमारी, अवैध वसूली की शिकायत पर 12 लोग हिरासत में, चार पर केस दर्ज

चुनावों से ठीक पहले हो रहे इस मंत्रिमंडल विस्तार में किसी भी मौजूदा मंत्री को नहीं हटाया जाएगा।क्योंकि किसी को हटाकर चुनावों में अतिरिक्त जोख़िम लेने के मूड में बीजेपी नहीं है।पहले ऐसी खबरें आईं थी कि इस नए मंत्रिमंडल विस्तार में परफॉर्मेंस के आधार पर कुछ मौजूदा मंत्रियों को हटाया जा सकता है या उनके प्रभार बदले जा सकते हैं लेकिन अब इसकी उम्मीद बहुत कम है।मौजूदा मंत्री बने रहेंगें। up mantrimandal vistar 2021

Tags:

Latest News

Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर ने अपने लंबे फिल्मी सफर में दमदार अभिनय और अलग अंदाज से दर्शकों के...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

Follow Us