Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Uttar Pradesh:चौरी चौरा शताब्दी महोत्सव का पूरे प्रदेश में होगा आयोजन, जिलाधिकारियों को जारी हुए निर्देश

Uttar Pradesh:चौरी चौरा शताब्दी महोत्सव का पूरे प्रदेश में होगा आयोजन, जिलाधिकारियों को जारी हुए निर्देश
फ़ाइल फ़ोटो

उत्तर प्रदेश सरकार 4 फ़रवरी को पूरे प्रदेश में चौरी चौरा शताब्दी महोत्सव का आयोजन वृहद रूप में करने जा रही है, इसको लेकर सभी जिलों के जिलाधिकारियों को विशेष निर्देश जारी किए गए हैं.पढ़ें पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर..

लखनऊ:देश की आज़ादी की लड़ाई में गोरखपुर के चौरी चौरा में घटित हुई घटना का महत्वपूर्ण योगदान था।योगी सरकार ने इस घटना के 100 बरस पूरे होने पर 4 फरवरी को पूरे प्रदेश में चौरी चौरा शताब्दी महोत्सव मनाने का निर्णय लिया है।इस महोत्सव की शुरुआत प्रधानमंत्री मोदी द्वारा वीडियो कांफ्रेंसिंग के ज़रिए की जाएगी।Chauri chaura shatabdi mahotsav

उत्तर प्रदेश शासन के मुख्य सचिव राजेन्द्र कुमार तिवारी द्वारा एक पत्र जारी कर सभी विभागों के प्रमुख सचिव, सचिव, अपर मुख्य सचिव, समस्त मण्डलायुक्त औऱ प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों को निर्देशित किया गया है।Chauri chaura kand

चार फ़रवरी के दिन गोरखपुर के चौरी चौरा समेत सभी जिलों में स्कूलों, गाँवो औऱ स्थलों से सुबह 8:30 बजे प्रभातफेरी निकाली जाएगी जो कि सुबह 10 बजे तक स्थानीय शहीद स्मारक स्थलों पर पहुँचेंगी।प्रभात फ़ेरी में स्कूली बच्चे, स्काउट, एनसीसी आदि के बच्चे शामिल होंगें।

इस अवसर पर स्वतन्त्रता संग्राम सेनानियों, शहीद जवानों के परिजनों को सरकार के मंत्रियों, विधायकों सांसदों औऱ अधिकारियों द्वारा सम्मानित किया जाएगा।

Read More: Uttar Pradesh Circle Rate: यूपी में बदलने जा रहे सर्किल रेट के नियम, अब 3 मीटर चौड़ी गलियों की संपत्तियों का भी होगा अलग मूल्यांकन

इस अवसर पर शहीद स्मारकों पर गोष्ठी, कवि सम्मेलन, देश भक्ति से ओत प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित कराने के निर्देश दिये गए हैं।

Read More: UPPCL News: फतेहपुर के बिजली विभाग में बड़ा फेरबदल ! एक्सईएन समेत पांच एसडीओ के तबादले, दो पद अब भी खाली

सुबह 10 बजे ही जब प्रभातफेरी शहीद स्मारकों, स्थलों, स्कूलों आदि में पहुँचेंगी तो वहां सामुहिक रूप से राष्ट्रीय गीत वन्दे मातरम का गायन होगा।

Read More: Fatehpur News: सीधा स्वर्ग से आई महिला बोली, "मैं जिंदा हूं साहब!" अपने अस्तित्व की तलाश में भटकती रही बुजुर्ग, एसडीएम ने दिए जांच के आदेश

शाम को उपरोक्त स्थलों पर दीप प्रज्वलन का कार्यक्रम भी आयोजित किए जाने के निर्देश दिए गए हैं।

Tags:

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us