Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

UP IAS PCS: यूपी का एक ऐसा गाँव जो पैदा करता है आईएएस हर घर में हैं अधिकारी

UP IAS PCS: यूपी का एक ऐसा गाँव जो पैदा करता है आईएएस हर घर में हैं अधिकारी
माधोपुर पट्टी गांव।फ़ोटो-गूगल

यूपी में एक ऐसा गाँव हैं जहाँ लगभग हर एक घर से कोई न कोई आईएएस या पीसीएस अधिकारी है।आइए जानतें हैं इस गाँव के बारे में. UP IAS ans PCS News

UP IAS PCS: हर किसी का सपना होता है कि वह आईएएस पीसीएस अधिकारी बनें।लेकिन यह परीक्षा बेहद कठिन होती है।जिसके चलते कुछ लोग ही इस परीक्षा में सफल में हो पाते हैं।लेकिन यूपी में एक ऐसा गाँव हैं जहाँ एक दो नहीं बल्कि क़रीब आधा सैकड़ा लोग यहाँ आईएएस पीसीएस हैं।uttar pradesh ias pcs jaunpur district madhopur patti village big numbers of ias and pcs officer

यूपी के जौनपुर जिले में माधोपट्टी नाम का गांव है। इस गांव में कुल 75 घर हैं। लेकिन अब तक यहां से 47 लोग IAS और PCS बन चुके हैं।स्थिति ये है कि हर घर में कोई ना कई बड़ा अधिकारी मौजूद है। ये कह सकते हैं कि इस गांव का दखल भारत की ब्यूरोक्रेसी में बहुत बड़े स्तर पर है।इनमें से कई लोग पीएम और सीएम ऑफिस में भी अपनी सेवा दे चुके हैं।

चार भाई आईएएस..

इस गांव में एक ऐसा भी परिवार है, जिसमें चार भाईयों ने सिविल सर्विसेज की परीक्षा पास की है।साल 1955 विनय सिंह ने सफलता हासिल की। इसके बाद उनके भाई छत्रपाल सिंह और अजय कुमार सिंह ने 1964 में ये परीक्षा पास की। इसके बाद साल 1968 सबसे छोटे भाई शशिकांत सिंह ने परीक्षा पास करके इतिहास ही रच दिया।

Read More: Fatehpur News: सामाजिक सेवा के लिए डॉ. अनुराग श्रीवास्तव सम्मानित, राज्यपाल ने दिया उत्कृष्ट सेवा सम्मान

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक,  प्रशासनिक सेवा अधिकारी  बनने की शुरुआत इस गांव में साल 1952 से हो गई थी।तब पहली बार इंदू प्रकाश सिंह ने IAS की दूसरी रैंक हासिल की थी।इंदू प्रकाश सिंह ने अपने करियर काफी ऊंचाईयां हासिल की। वह  फ्रांस सहित दुनिया के कई देशों में भारत के राजदूत भी रहे।इसके बाद गांव में युवाओं के बीच एक किस्म की प्रतिस्पर्धा शुरू हो गई। यह सिलसिला आज तक चला रहा है।

Read More: Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी समेत 10 पर हत्या के प्रयास और बलवा का मुकदमा, चौकी के पास ताबड़तोड़ फायरिंग

Tags:

Latest News

UPTET 2026: यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा को लेकर बड़ा अपडेट, 24 नवंबर से शुरू होंगे आवेदन, जानिए इस बार क्या हुआ बदलाव UPTET 2026: यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा को लेकर बड़ा अपडेट, 24 नवंबर से शुरू होंगे आवेदन, जानिए इस बार क्या हुआ बदलाव
उत्तर प्रदेश में शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) 2026 को लेकर...
Fatehpur News: अवैध संबंधों में की गई विवाहिता की हत्या! मुठभेड़ में पकड़ा गया हत्यारोपी, निर्वस्त्र मिला था महिला का शव
Fatehpur News: सर्दी की पहली धुंध में मौत का तांडव! ट्रक की टक्कर से तीन दोस्तों की चली गई जिंदगी, हाईवे पर बिखरे शवों के टुकड़े
Fatehpur News: फतेहपुर में पत्नी के मायके से न लौटने पर युवक ने दी जान, घर के कमरे में फंदे से लटका मिला शव
Fatehpur News: खागा में भीषण सड़क हादसा, टायर फटने से तीन बार पलटी कार, पुल से 30 फीट नीचे गिरे PWD के JE की मौत
Fatehpur News: फतेहपुर में दिवाली की रात जेब में फटा सुतली बम, 10 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत ! परिवार में मचा कोहराम
Diwali 2026: दिवाली पर 1 घंटा 56 मिनट रहेगा लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त, 100 साल बाद बन रहा बुधादित्य राजयोग

Follow Us