Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

यूपी:बाढ़ से हमीरपुर में हाहाकार..युमना और बेतवा ने चारों तरफ़ से घेरा.!

यूपी:बाढ़ से हमीरपुर में हाहाकार..युमना और बेतवा ने चारों तरफ़ से घेरा.!
हमीरपुर का बाढ़ग्रस्त इलाका फ़ोटो-युगान्तर प्रवाह

यूपी के कई हिस्सों में बाढ़ का कहर जारी है,हमीरपुर में भी लगातार बढ़ रहे यमुना और बेतवा के जलस्तर से हमीरपुर में दिन ब दिन स्थितियां बद से बदतर होती जा रही हैं।पढ़े युगान्तर प्रवाह की एक रिपोर्ट।

हमीरपुर:यूपी के हमीरपुर जिले में बाढ़ का कहर लगातार जारी हैं जिले में बाढ़ से सैकड़ों गांव प्रभावित है बाढ़ का पानी लोगों के घरों घुस गया है ,लोगों के सिरो से छत का साया छिन चुका है ,लोग सड़क के किनारे रहने को मजबूर हैं हालांकि जिला प्रशासन ने लोगों के रहने के लिए राहत कैम्पो की व्यवस्था भी की है लगातार पाचवें दिन भी जिले में बहने वाली दोनों नदियां उफान पर है दोनों नदियां खतरे के निशान से 3 मीटर ऊपर बह रही है जिले के लोगों का जीवन पूरी तरह से अस्त व्यस्त हो गया है लोगों के घर पूरी तरह से जलमग्न हो चुके हैं बाढ़ के कारण लोगों के मकान भी ढह गए हैं

ये भी पढ़े-फतेहपुर:बाढ़ का कहर-राहत कैंपो में पहुंची साध्वी निरंजन ज्योति ने कहा-"हालात ख़राब हैं'!

राजस्थान व मध्य प्रदेश में हो रही झमाझम बारिश के कारण कोटा बैराज बांध से  यमुना नदी में छोडे गये पानी ने हाहाकार मचा रखा है , जिसके चलते मुख्यालय से होकर गुजरने वाली यमुना व बेतवा नदियों का जल स्तर का रौद्र रूप दिखाई दे रहा है 

हमीरपुर जिले का अधिकतर भाग यमुना और बेतवा से घिरा हुआ है और प्रतिवर्ष यहाँ बाढ़ का प्रकोप दिखाई देता है जिसमे लोगो का अच्छा खासा नुकसान भी होता है,प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी यमुना और बेतवा नदी उफान पर नजर आ रही है,दिनों नदियों में बाढ़ के कारण मुख्यालय सहित जिले के गांवो में बाढ़ का पानी घुस गया है जिससे हजारों लोगों के घर पूरी तरह जलमग्न हो गए हैं, बाढ़ के पानी से कुछ लोगो के घर, मकान भी ढह गए हैं 

Read More: UP News: उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, अब 65 नहीं 70 साल तक दे सकेंगे सेवाएं

ये भी पढ़े-यूपी:बाढ़ ग्रस्त इलाके में राहत सामग्री बांट रहे थे डीएम..तभी भरभरा गई दीवाल..डीएम सहित कई चोटिल.!

Read More: Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है

वर्तमान समय में यमुना नदी का जलस्तर 106.680 मीटर व बेतवा का जलस्तर 106.480मीटर दर्ज किया गया हैं इस समय यमुना नदी अपने खतरे के निशान से 3 मीटर उपर बह रही है  ,जिस पर प्रशासन ने हाई अलर्ट जारी करते हुए बाढ़ ग्रस्त गांवों का जायजा लेते हुए लोगों को बुनियादी सुविधाएं मुहैया कराने के जद्दोजहद में लगा हुआ है , बाढ़ व बारिश के चलते यमुना तटबंध में हुई कटान पर जिला प्रशासन ने तत्काल संज्ञान लेते हुए तटबंध में हुई कटान का संरक्षण कार्य शुरू करा दिया है, साथ ज़िलाधिकारी ने दोनों तटबंधों का निरीक्षण कर शहर से निकलने वाले पानी के कार्यों में लगे अधिकारियों को स्थिलता न बरतने के कड़े निर्देश दिए हैं

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में एसपी अभिमन्यु मांगलिक का बड़ा एक्शन, हथगाम इंस्पेक्टर और दरोगा निलंबित, हेड कांस्टेबल लाइन हाजिर

(रिपोर्ट-प्रदीप कुमार)

Tags:

Latest News

Fatehpur News: सर्दी की पहली धुंध में मौत का तांडव! ट्रक की टक्कर से तीन दोस्तों की चली गई जिंदगी, हाईवे पर बिखरे शवों के टुकड़े Fatehpur News: सर्दी की पहली धुंध में मौत का तांडव! ट्रक की टक्कर से तीन दोस्तों की चली गई जिंदगी, हाईवे पर बिखरे शवों के टुकड़े
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में सोमवार सुबह कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर भीषण सड़क हादसा हो गया. सदर कोतवाली क्षेत्र के...
Fatehpur News: फतेहपुर में पत्नी के मायके से न लौटने पर युवक ने दी जान, घर के कमरे में फंदे से लटका मिला शव
Fatehpur News: खागा में भीषण सड़क हादसा, टायर फटने से तीन बार पलटी कार, पुल से 30 फीट नीचे गिरे PWD के JE की मौत
Fatehpur News: फतेहपुर में दिवाली की रात जेब में फटा सुतली बम, 10 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत ! परिवार में मचा कोहराम
Diwali 2026: दिवाली पर 1 घंटा 56 मिनट रहेगा लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त, 100 साल बाद बन रहा बुधादित्य राजयोग
Fatehpur News: फतेहपुर में पटाखा बनाते समय भीषण विस्फोट ! महिला के उड़े चीथड़े, 150 मीटर दूर जा गिरा हाथ
Fatehpur News: पत्नी की हत्या में भोजपुरी फिल्म लेखक पति और अभिनेत्री प्रेमिका को उम्रकैद, पढ़िए मर्डर मिस्ट्री

Follow Us