Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

फतेहपुर:बाढ़ का कहर- डीएम व एसपी ने किया बाढ़ग्रस्त इलाकों का दौरा..बोट में बैठकर जानें हालात..दमहा पुल से आवागमन हुआ बन्द.!

फतेहपुर:बाढ़ का कहर- डीएम व एसपी ने किया बाढ़ग्रस्त इलाकों का दौरा..बोट में बैठकर जानें हालात..दमहा पुल से आवागमन हुआ बन्द.!

बुधवार सुबह फतेहपुर डीएम संजीव सिंह व पुलिस अधीक्षक रमेश ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा कर ज़मीनी हकीकत जानी..पूरी ख़बर पढ़े युगान्तर प्रवाह की इस रिपोर्ट में।

फतेहपुर:रौद्र रूप धारण कर चुकी कालिंदी(यमुना) की चपेट में इस समय जनपद के कई इलाके हैं।बाढ़ का ख़तरा इन इलाकों में दिनों दिन गहराता जा रहा है।जिला प्रशासन की तरफ़ से यमुना पट्टी के कई गाँवो को खाली कराने की योजना है क्योंकि कुछ गाँवो के कई इलाकों में पानी अब घरों में घुसने को तैयार है।

किशनपुर का इलाका सबसे ज़्यादा प्रभावित..

युमना किनारे बसे किशनपुर नगर पंचायत और उसके आस पास के कई गांव इस समय बाढ़ की चपेट में हैं।कई इलाकों में पानी अब घर मे घुसने लगा है।बुधवार सुबह डीएम संजीव कुमार सिंह व एसपी रमेश ने किशनपुर के बाढ़ग्रस्त इलाके का दौरा किया।

हालातों को जानने के लिए डीएम व एसपी ने बोट में बैठकर काफ़ी देर तक पूरे इलाके का घूम घूमकर दौरा किया।इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से बातचीत कर उनकी समस्याओं को जाना,जिस पर ग्रामीणों ने किसानों की हजारों बीघे बर्बाद हो चुकी फसल के मुआवजे की बात कही।इस बाबत डीएम ने कहा कि बर्बाद हो चुकी फसलों के लिए राजस्व की टीम को लगाकर जानकारी जुटाई जा रही है।जिसके बाद किसानों को हर सम्भव मदद दी जाएगी।

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में स्वास्थ्य विभाग का बड़ा एक्शन, दो अस्पताल और क्लीनिक सीज, अवैध संचालन पर कसा शिकंजा

ये भी पढ़े-बाढ़ के कहर का ये भयावह वीडियो आपने नहीं देखा होगा..!

Read More: Yogi Adityanath Fatehpur Visit: 25 जुलाई को फतेहपुर आएंगे सीएम योगी, करोड़ों की परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण-शिलान्यास

जिलाधिकारी ने बताया कि किशनपुर के साथ साथ पिपरहा डेरा,महौली डेरा,करौली,महावतपुर,असहट आदि बाढ़ सम्भावित इलाकों में जिला प्रशासन की तरफ़ से ज़रूरी इंतजाम कर दिए गए है।इसके अलावा कई बाढ़ चौकियां बनाई गई हैं जहाँ कर्मचारियों और मेडिकल टीम को सभी जरूरी संसाधनों के साथ तैनात किया गया है।इसके अलावा नावों की व्यवस्था की गई है और पर्याप्त संख्या में जलपुलिस की भी तैनाती है।

Read More: Fatehpur News: CMO डॉ. यूबी सिंह के खिलाफ डॉक्टरों ने खोला मोर्चा, सामूहिक इस्तीफे की चेतावनी ! कम समय में आरोपों से घिरे उदयभान

ये भी पढ़े-फतेहपुर:नवांगतुक सीडीओ तमीम अंसरिया ने संभाला चार्ज,बोली-'शिक्षा,स्वास्थ्य और महिला सशक्तिकरण रहेगा जोर.!

डीएम ने बताया कि एसडीएम,सीएमओ,थाना प्रभारी और बिजली विभाग के अधिकारियों को लगातार स्थित पर नजर बनाए रखने के लिए लगाया गया है।

ग्रामीणों के आने जाने के लिए हुई नाव की व्यवस्था..

किशनपुर क्षेत्र में स्थित दमहा पुल के आसपास कटान हो जाने से जिला प्रशासन की ओर से इस पुल से आवागमन पर रोक लगा दी गई है और ग्रामीणों के लिए नावों की व्यवस्था की गई है।

Tags:

Latest News

Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
फतेहपुर कलक्ट्रेट परिसर में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला जलाकर नारेबाजी करने के मामले में शहर कोतवाली पुलिस...
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम
आज का राशिफल 27 सितंबर 2026: इन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान, श्री गणेश का ध्यान करके करें यात्रा
Fatehpur News: रात में थाने पहुंचे थे दंपति, सुबह कुछ दूरी पर मिला पति का शव! घटना के बाद फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

Follow Us