Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Farrukhabad news:कम्बल वितरण में भी भ्रष्टाचार, लेखपाल ने गरीबों से कर ली अवैध वसूली

Farrukhabad news:कम्बल वितरण में भी भ्रष्टाचार, लेखपाल ने गरीबों से कर ली अवैध वसूली
Farrukhabad news:पीड़ित महिला।

फर्रुखाबाद के शमसाबाद क्षेत्र में अत्यंत गरीब ग्रामीणों को जिला प्रशासन की तरफ़ से कम्बल वितरित करने आए हल्का लेखपाल पर ग्रामीणों ने अवैध वसूली करने के आरोप लगाए हैं..पढ़ें पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर..

फर्रुखाबाद:सरकारी मुलाजिम भ्रष्टाचार की पराकाष्ठा पार कर चुके हैं!हर छोटी सी छोटी सरकारी मदद देने के एवज में वह गरीबों से अवैध वसूली करने से बाज़ नहीं आ रहें हैं।ताज़ा मामला यूपी के फर्रुखाबाद जिले का है।जहाँ एक लेखपाल ने गरीबों को कम्बल देने के बदले में सरकारी फीस के नाम पर 50-50 रुपए की अवैध वसूली कर ली। farrukhabad news

जानकारी के अनुसार फर्रुखाबाद के विकास खंड शमशाबाद की ग्राम पंचायत गुसरापुर के मजरा रामनगर केे जहां ग्रामीण राहुल अवस्थी ने उप जिलाधिकारी को गांव में कम्बल वितरण करवाने हेतु प्रार्थना पत्र दिया था,जिसमे अत्यंत ग़रीब 20 लोगों के नाम थे।shamsabad news

रविवार को कंबल वितरण करने के लिए हल्का लेखपाल धर्मेंद्र कुमार आए हुए थे।उन्होंने ग्रामीणों को कम्बल वितरित भी किए।लेकिन इसके एवज में गरीबों से अवैध वसूली भी कर ली।

कम्बल प्राप्तकर्ता एक गरीब महिला ने बताया कि लेखपाल ने कम्बल देने के बदले 50 रुपए भी लिए, जब महिला से हमारे संवाददाता ने पूछा कि पैसा किस बात का लेखपाल ने लिया है तो उसने बताया कि लेखपाल कह रहे थे कि 50 रुपए सरकारी फ़ीस है।ऐसा ही आरोप लेखपाल पर कई कम्बल प्राप्तकर्ता ग़रीब ग्रामीणों ने लगाया

Read More: Fatehpur News: मदरसे के मौलवी की हैवानियत ! नाबालिग छात्रा से शादी का झांसा देकर एक साल तक करता रहा शोषण

लेखपाल धर्मेंद्र से जब उनका पक्ष जानने का प्रयास किया गया तो उन्होंने कहा कि कुछ ग्रामीण अवैध बसूली का आरोप लगाकर छवि को धूमिल करने की साजिश रच रहे हैं।वसूली का आरोप असत्य है

Read More: फतेहपुर स्वास्थ्य विभाग में 10 आउटसोर्स कर्मचारियों की भर्ती पर सवाल, तत्कालीन प्रभारी CMO से 8 बिंदुओं पर जवाब तलब

Tags:

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us