Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Up News: छह फेरों तक सब ठीक सातवें से पहले दुल्हन का इंकार कहा नहीं पसंद है दूल्हा

Up News: छह फेरों तक सब ठीक सातवें से पहले दुल्हन का इंकार कहा नहीं पसंद है दूल्हा
Mahoba News: सांकेतिक फ़ोटो

उत्तर प्रदेश के महोबा ज़िले से एक हैरान कर देने वाला सामने आया है,अचानक दुल्हन ने शादी का सातवां फेरा लेने से इंकार कर दिया जिसके बाद बारात बैरंग लौट गई. Dulha dulhan news in up

Mahoba News: यूपी के महोबा ज़िले में एक शादी समारोह के दौरान हैरान कर देने वाला वाला सामने आया।शादी की सभी रस्में पूरे रीति रिवाज के साथ हो रही थी मंडप के नीचे दूल्हे दुल्हन अग्नि के फेरे ले रहे थे लेकिन छह फेरों के बाद अंतिम फेरा लेने से दुल्हन ने मना कर दिया औऱ 'दूल्हा नहीं पसन्द' बोलकर शादी से इंकार कर दिया।जिसके बाद सभी सन्न रह गए।पंचायत हुई दुल्हन को दोनों पक्षों ने काफी समझाया बुझाया लेकिन वह नहीं मानी अंततः दूल्हे को बिना दुल्हन के लिए बैरंग होकर लौटना पड़ा।Dulha Dulhan News Mahoba

जानकारी के अनुसार गुरुवार को झांसी के कुलपहाड़ तहसील स्थित मुढ़ारी गांव से बारात महोबा आई थी। बारात पहुंचने पर लड़की पक्ष ने बारातियों का जोरदार स्वागत किया। ढोल-नगाड़ों की थाप पर बाराती नाचते गाते दुल्हन के दरवाजे पर पहुंचे थे। जहां पर द्वारचार की रस्म अदा की गई। इसके बाद स्टेज पर जयमाल की रस्म अदायगी की गई। दुल्हन और दूल्हे ने एक-दूसरे को वरमाला पहनाई।सारे कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ हो रहे थे। Mahoba Latest News

दूल्हे ने अपने खास रिश्तेदारों और दोस्तों के साथ खाना खाया। इसके बाद आधी रात को दूल्हे के पिता और परिवारीजन जेवर चढ़ावे की रस्म को पूरा किया। फिर मंडप के नीचे पुरोहित वैदिक मंत्र्त्रोचारण कर रहे थे। वहीं, दूसरी तरफ दूल्हा और दुल्हन अग्नि के फेरे ले रहे थे। दोनों ही 6 फेरे पूरे कर चुके थे, सातवें फेरे में दुल्हन रुक गई। यह नाजारा देखकर वहां मौजूद सभी लोग हैरान रह गए। परिजनों ने दुल्हन से पूछा कि क्या हो गया, इस पर दुल्हन ने जवाब दिया कि मैं शादी नहीं करूंगी। इतना कहते हुए गठबंधन की गांठ खोलकर अपने कमरे में चली गई। दुल्हन और दूल्हे के परिजन कुछ समझ नहीं पाए कि यह क्या हुआ।Mahoba News In Hindi

इसके बाद पंचायत शुरू हुई गाँव के कई वरिष्ठ नागरिक औऱ रिश्तेदार मौजूद रहे लेकिन बात नहीं बनी दुल्हन बस इसी बात पर अड़ी रही कि उसे दूल्हा नहीं पसन्द।परिजनों ने दुल्हन से यह भी कहा कि जब दूल्हा नहीं पसन्द था तो जयमाला क्यों किया उसी वक्त मना कर सकती थी लेकिन वह कुछ नहीं बोली हर बार इतना ही कहती रही कि ये शादी नहीं करनी दूल्हा नहीं पसन्द।

Read More: Fatehpur News: चोर ने बक्सा खोला और गुस्से में दुकानदार को लगाया फोन ! ये क्या निकला? किस्सा सुनकर हंसी छूट जाएगी

जिसके चलते दूल्हे पक्ष को बिना दुल्हन के ही वापस लौटना पड़ा औऱ शादी मुकम्मल होने से पहले ही टूट गई।

Read More: कौन हैं 19 साल के महेश रेखे जिन्होंने 200 साल बाद पूरा किया दुर्लभ अखंड दण्डकर्म पारायणम् ! मोदी-योगी ने की तारीफ

Tags:

Latest News

UPPCL News: प्रयागराज में सपा नेता के बेटे की दिनदहाड़े गुंडई ! स्मार्ट मीटर लगाने पहुंची टीम पर हमला, फोड़ दिया सिर, गिरफ्तारी से दूर आरोपी UPPCL News: प्रयागराज में सपा नेता के बेटे की दिनदहाड़े गुंडई ! स्मार्ट मीटर लगाने पहुंची टीम पर हमला, फोड़ दिया सिर, गिरफ्तारी से दूर आरोपी
प्रयागराज के नैनी में स्मार्ट मीटर लगाने पहुंची जीएमआर कंपनी की टीम पर सपा नेता के बेटे ने हमला कर...
आज का राशिफल 23 फरवरी 2026: किस राशि पर बरसेगी कृपा, किसको रहना है सावधान, जानिए दैनिक भाग्यफल
Fatehpur News: फतेहपुर में सेवा सहायता का मेगा शिविर, 2000 से अधिक लाभार्थियों को मिला लाभ, आयुष्मान कार्ड पाकर खिले चेहरे
Fatehpur News: चिर निद्रा में सो गए हादसे में जान गंवाने वाले 4 युवक, भिटौरा घाट पर एक साथ जलीं तीन चिताएं
Fatehpur News: फतेहपुर पुलिस का कारनामा ! हाईस्कूल के छात्र को बालिग बताकर भेजा जेल, होमगार्ड मां का फूटा दर्द
आज का राशिफल 22 फरवरी 2026: पान खाकर करें यात्रा बनेंगे बिगड़े काम, इन राशियों के जातकों को रहना है सावधान
Prayagraj News: स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पर FIR दर्ज करने का आदेश ! जानिए शंकराचार्य ने क्या कहा?

Follow Us