Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

UP Weather Forecast : यूपी के इन जिलों में अगले दो दिन तेज बारिश औऱ ओले का अलर्ट

UP Weather Forecast : यूपी के इन जिलों में अगले दो दिन तेज बारिश औऱ ओले का अलर्ट
सांकेतिक फ़ोटो

यूपी में मौसम का बदलवा तेज़ी से शुरु है, लोगों को ठंड से राहत तो मिल गई है, लेकिन यूपी के अधिकांश जिलों में पिछले कुछ एक दिनों से बूंदाबांदी तो कंही हल्की बारिश हुई है. अब मौसम विभाग ने अगले दो दिन यूपी के कई जिलों में मध्यम से तेज़ बारिश औऱ ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है.

UP Weather Forecast : यूपी में एक बार फिर मौसम ने करवट ली है.आसमान में बादलों की आवाजाही शुरू है पिछले कुछ एक दिनों में यूपी के अधिकांश हिस्सों में बूंदाबांदी और हल्की बारिश हुई है. मौसम विभाग की तरफ से यूपी में अगले 2 दिनों तेज बारिश का पूर्वानुमान जारी किया गया है. साथ ही कुछ एक इलाकों में ओलावृष्टि की भी संभावना है.

मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि 25 जनवरी को प्रदेश में कई स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है.जबकि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के तमाम हिस्सों में ओलावृष्टि हो सकती है. पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के कारण 29 जनवरी तक गरज-चमक, बदली- बारिश और कहीं-कहीं ओलावृष्टि का दौर जारी रह सकता है.

मौसम विभाग के मुताबिक बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, कासगंज, एटा, मैनपुरी, औरैया, शाहजहांपुर, बंदायूं और आसपास के इलाकों में तेज़ बारिश और ओलावृष्टि के आसार हैं.

राजधानी लखनऊ में मंगलवार को दिन में तेज धूप निकलने का अनुमान है. सुबह से बादल का असर दिखने का कारण कोहरे से लोगों को निजात मिली है. लखनऊ में बुधवार को मध्यम बारिश होने का अनुमान जताया गया है. कई इलाकों में छिटपुट बारिश हो सकती है. गुरुवार तक राजधानी में बादलों का असर दिखेगा. इस कारण अधिकतम और न्यूनतम तापमान में वृद्धि होगी. शुक्रवार से एक बार फिर न्यूनतम तापमान में कमी दर्ज की जाएगी. लेकिन, धूप का असर बढ़ने के बाद इस माह के अंत तक लोगों को ठंड से पूरी तरह से राहत मिलती दिख रही है.

Read More: Uttar Pradesh: फतेहपुर मंदिर-मकबरा विवाद में मुस्लिम पक्ष को बड़ा झटका ! अब इस तारीख को होगी सुनवाई

Tags:

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us