Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

UP TET Latest News:यूपी टेट पेपर लीक मामले में बड़ी कार्यवाही सचिव गिरफ्तार

UP TET Latest News:यूपी टेट पेपर लीक मामले में बड़ी कार्यवाही सचिव गिरफ्तार
सजंय उपाध्याय (फ़ाइल फ़ोटो)

यूपी टेट पेपर लीक मामले में यूपी सरकार के निर्देश के बाद यूपी एसटीएफ़ की टीम लगातार कार्यवाही करने में जुटी हुई है.बुधवार को सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी सजंय उपाध्याय को गिरफ्तार किया गया है. Up Tet Latest News

UP TET Paper Leak Latest News 2021:यूपी टेट पेपर लीक मामले में  ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी है.अब तक 30 से ज़्यादा लोगों की गिरफ्तारी इस मामले में हो चुकी है.बुधवार को इस मामले में सबसे बड़ी कार्यवाही हुई.परीक्षा नियामक प्राधिकारी सचिव संजय उपाध्याय को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया.इन्ही के ऊपर पूरी परीक्षा को सकुशल सम्पन्न कराने की जिम्मेदारी थी.सजंय उपाध्याय को शासन ने पहले ही निलंबित कर दिया था.अब उनकी गिरफ्तारी से हड़कंप मच गया है. Up tet paper leak Latest News

इसके पहले एसटीएफ ने प्रश्नपत्र छापने वाली एजेंसी आर.एस.एम. फिनसर्व लिमिटेड के निदेशक राय अनूप प्रसाद को दिल्‍ली से गिरफ्तार किया था.इस एजेंसी को प्रश्न पत्र छापने का वर्क आर्डर संजय उपाध्याय ने जारी किया था.Up tet paper leak news

यूपी के एडीजी लॉ एंड आर्डर प्रशांत कुमार ने बताया कि देर रात पूछताछ के बाद जांच अधिकारी और यूपी एसटीएफ की टीम ने उन्‍हें गिरफ्तार किया है.संजय उपाध्‍याय को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा.पुलिस उन्‍हें रिमांड पर लेकर और पूछताछ करेगी.प्रशांत कुमार ने कहा कि इस मामले में शुरुआत में ही शासन की ओर से स्‍पष्‍ट कर दिया गया था कि सख्‍त एक्‍शन लिया जाएगा.कोई भी बख्‍शा नहीं जाएगा.UP tet 2021 latest news

इसी क्रम में यह गिरफ्तारी हुई है.उन्‍होंने कहा कि संजय उपाध्‍याय के खिलाफ पुलिस के पास पर्याप्‍त साक्ष्‍य हैं.इसी आधार पर उनकी गिरफ्तारी की गई है.बताया जा रहा है कि शासन ने सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी को पेपर लीक के लिए प्रथम दृष्टया दोषी माना है.सरकार पहले ही उन्‍हें सस्‍पेंड कर चुकी है. यूपी टीईटी परीक्षा को अंजाम तक पहुंचाने की जिम्मेदारी सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी की ही थी.Up tet 2021 sanjay upadhyay arrested

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में बिना मानकों के संचालित हैं सैकड़ों नर्सिंग होम, कोचिंग सेंटर और होटल, क्या किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा प्रशासन?

उल्लेखनीय है कि 28 नवम्बर को आयोजित होने वाली यूपी टेट की परीक्षा को पेपर लीक होने की वजह से रद्द कर दिया गया था.परीक्षा 28 नवम्बर को ही रद्द हुई थी.बच्चे पेपर सेंटर तक पहुँच  चुके थे.ऐन वक़्त पर पेपर रद्द होने की खबर से परीक्षार्थियों के अंदर काफ़ी रोष भर गया था. सरकार ने एक महीने के भीतर नई परीक्षा तारीख़ घोषित कर पेपर कराने के निर्देश दिये हैं.Up tet exam 2021 latest news

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में स्वास्थ्य विभाग का बड़ा एक्शन, दो अस्पताल और क्लीनिक सीज, अवैध संचालन पर कसा शिकंजा

Tags:

Latest News

Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी ! एक छात्र की मौत, 30 से ज्यादा छात्रों के दबे होने की आशंका Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी ! एक छात्र की मौत, 30 से ज्यादा छात्रों के दबे होने की आशंका
दिल्ली के दक्षिणी इलाके सत्य निकेतन में रविवार को बारिश के बीच एक बड़ा हादसा हो गया, यहां पांच मंजिला...
Fatehpur News: फतेहपुर के एआरटीओ कार्यालय में छापेमारी, अवैध वसूली की शिकायत पर 12 लोग हिरासत में, चार पर केस दर्ज
Fatehpur Murder: जीजा पर सवार हुआ खून ! ससुराल पहुंचा दामाद, 5 लोगों पर बांके से हमला, पीट-पीट कर हुई हत्या
Janmashtami 2026: 15 साल बाद जन्माष्टमी पर बन रहा अष्टमी और रोहिणी नक्षत्र का दुर्लभ शुभ संयोग, जानें शुभ मुहूर्त
UP Rain Alert: उत्तर प्रदेश में 6 सितंबर तक भारी बारिश का अलर्ट, बाढ़-वज्रपात की आशंका पर सभी जिलों को सतर्क रहने के निर्देश
Fatehpur News: सामाजिक सेवा के लिए डॉ. अनुराग श्रीवास्तव सम्मानित, राज्यपाल ने दिया उत्कृष्ट सेवा सम्मान
Fatehpur News: 3 सितंबर के स्वदेशी व्यापारी कुंभ को सफल बनाने में जुटा व्यापार मंडल, बन रही है भ्रष्ट अधिकारियों की सूची

Follow Us