Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Upsrtc Bus Conductor Vacancies 2024: रोडवेज ने निकाली बम्पर भर्तियां, जानिए कहां-कहां होनी है भर्तियां

Upsrtc Bus Conductor Vacancies 2024: रोडवेज ने निकाली बम्पर भर्तियां, जानिए कहां-कहां होनी है भर्तियां
यूपी रोडवेज भर्ती 2024, फोटो साभार सोशल मीडिया

यूपी रोडवेज बस कंडक्टर भर्ती

यूपी रोडवेज (Up Roadways) में बस कंडक्टरों (Bus Conductor) के लिए बम्पर भर्तियां (Bumper Vacancies) निकली हैं. यह सभी भर्तियां सेवायोजन के माध्यम से संविदा (Outsourcing) पर की जाएंगी. उम्मीदवार sewayojan.nic.up.in पर आवेदन कर सकते हैं. जानिए कितनी उम्र सीमा है और किन जिलो में यह भर्तियां निकली हैं कितने पद हैं.

1649 पदों पर रोडवेज ने निकाली भर्तियां

उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (Upsrtc) ने 1649 पदों पर भर्तियां (Vacancy) निकाली है. उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के द्वारा बस परिचालकों के पद पर ये भर्ती निकाली गयी है. जिन 6 क्षेत्रों में यह भर्तियां निकली है. लखनऊ परिक्षेत्र में 288, अलीगढ़ में 239, गाजियाबाद में 147, मुरादाबाद में 557, बरेली में 256 व नोएडा में 162 परिचालकों की भर्ती की जाएगी.

इसके साथ ही ऐसे उम्मीदवारों को राहत मिलेगी जिनके एनसीसी बी सर्टिफिकेट (Ncc- B Certificate) भारत स्काउट एवं गाइड, राज्य व राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त अभ्यर्थियों को इंटरमीडिएट के अंक में पांच फीसदी का वेटेज (Wrightage) दिया जाएगा. 

UPSRTC योग्यता और आयु सीमा 

उम्मीदवारों को इंटरमीडिएट के साथ ट्रिपल सी यानी सीसीसी (Triple C) का प्रमाण पत्र अनिवार्य है. यह भर्तियां सेवायोजन की मदद से संविदा (Outsourcing) पर की जाएगी. आयु सीमा की बात करें तो 18 वर्ष से 40 वर्ष के लोग आवेदन कर सकते हैं.

यही नहीं भर्तियों (Vacancies) के नाम पर यदि कोई पैसे की मांग करता है तो 18001802877 पर शिकायत की जा सकती है. अति पिछड़ा, एससी और एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट मिलेगी.

Read More: Uttar Pradesh: फतेहपुर मेडिकल कॉलेज में करोड़ों खर्च, फिर भी MRI और CT Scan नहीं ! असुविधाओं से जूझ रहे मरीज

इस वेबसाइट पर जाकर कर सकते हैं आवेदन

अभी यह भर्तियां 1649 पदों पर ही निकाली गयी हैं. रोडवेज बस चालको (Bus Conductors) लिए यह सुनहरा अवसर है. अपनी योग्यता की जांच कर लें और आवेदन कर सकते हैं. सारी जानकरियां आप इसकी वेबसाइट पर देख सकते हैं. हालांकि अभी 6 जिलो में रिक्त पदों पर ही यह भर्तियां निकाली गई है. आप https://sewayojan.up.nic.in/ पर आवेदन और अन्य जानकारी भी कर सकते हैं.

Read More: UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

Latest News

Fatehpur News: फतेहपुर पहुंचते ही भड़के कमिश्नर, नगर पालिका ईओ पर निलंबन की कार्रवाई, सीएमओ का वेतन रोका Fatehpur News: फतेहपुर पहुंचते ही भड़के कमिश्नर, नगर पालिका ईओ पर निलंबन की कार्रवाई, सीएमओ का वेतन रोका
फतेहपुर में शहर की बदहाल सफाई व्यवस्था, सड़कों पर कूड़े के ढेर और गड्ढों को देखकर प्रयागराज मंडल के मंडलायुक्त...
Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा
फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल
Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा
UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद
UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

Follow Us