Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

UP Roadways Bus Fare : यूपी रोडवेज बसों का किराया बढ़ाने की तैयारी जानें कितना बढ़ेगा

UP Roadways Bus Fare : यूपी रोडवेज बसों का किराया बढ़ाने की तैयारी जानें कितना बढ़ेगा
UP Roadways Bus kiraya

उत्तर प्रदेश परिवहन की बसों में किराया बढ़ाने की तैयारी चल रही है. आम आदमी की जेब में महंगाई का एक औऱ झटका पड़ने वाला है. 25 पैसे प्रति किलोमीटर किराया बढ़ाने की योजना है.

Up Roadways Bus : आम आदमी की जेब पर एक बार फिर महंगाई का झटका पड़ने वाला है. उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग अपनी बसों का किराया बढ़ाने की तैयारी कर चुका है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार यह किराया प्रति किलोमीटर 25 पैसे तक बढ़ सकता है. प्रति 100 किलोमीटर में 25 रुपए तक किराया बढ़ जाएगा. 

बता दें कि उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की साधारण बसों का किराया 1.05 रुपए प्रति किलोमीटर है. जो अब बढ़कर 1.30 रुपए प्रति किलोमीटर हो जाएगा.उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के एमडी संजय कुमार ने किराया बढ़ाने के सम्बंध में कहा कि इसका निर्णय शासन स्तर पर लिया जाएगा, लेकिन यात्रियों को बेहतर सेवा देने के मकसद से बसों का किराया बढ़ाने पर मंथन हो रहा है. उन्होंने बताया कि वर्ष 2020 के बाद से किराया नहीं बढ़ा है, जबकि हर साल किराया बढ़ाने की व्यवस्था है.

किराया बढ़ाने के संबंध में यात्रियों कहना है कि उत्तर प्रदेश परिवहन निगम लगातार किराया बढ़ाता चला जा रहा है लेकिन यात्रियों को सुविधाएं नहीं मिल रही हैं खटारा बसें यात्रियों की जान जोखिम में डालकर गंतव्य तक पहुंचा रही हैं.परिवहन निगम किराए में बढ़ोतरी करता जा रहा है तो सुविधाएं भी दे.आम नागरिक पहले से ही महंगाई से परेशान हैं ऊपर से रोडवेज बसों में किराए की बढ़ोतरी से आम आदमी का बजट बिगड़ना तय है.

Tags:

Latest News

Fatehpur News: सीडीओ ने किया आई केयर सेंटर का शुभारंभ ! ज्वाइंट कमिश्नर और नगर पालिका अध्यक्ष रहे मौजूद Fatehpur News: सीडीओ ने किया आई केयर सेंटर का शुभारंभ ! ज्वाइंट कमिश्नर और नगर पालिका अध्यक्ष रहे मौजूद
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के आवास विकास में सुधा आई केयर सेंटर का शुभारंभ किया गया. कार्यक्रम की मुख्य...
Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला

Follow Us