Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

IPS Asim Arun VRS News:कानपुर पुलिस कमिश्नर असीम अरुण ने लिया वीआरएस भाजपा के टिकट पर इस सीट से लड़ेंगे चुनाव!

IPS Asim Arun VRS News:कानपुर पुलिस कमिश्नर असीम अरुण ने लिया वीआरएस भाजपा के टिकट पर इस सीट से लड़ेंगे चुनाव!
Asim Arun (फ़ाइल फ़ोटो)

कानपुर में पुलिस कमिश्नर के पद पर तैनात आसीम अरुण ने वीआरएस ले लिया है.वह भारतीय जनता पार्टी से जुड़ गए हैं.चर्चा है कि वह विधानसभा चुनाव लड़ेंगें. Asim Arun VRS News

IPS Asim Arun News:उत्तर प्रदेश पुलिस के चर्चित आईपीएस (IPS) असफर असीम अरुण ने वीआरएस के लिए आवेदन दिया है.वह भाजपा में शामिल हो गए हैं. शनिवार दोपहर ही उन्होंने सीएम योगी से मुलाकात की थी.बताया जा रहा है कि असीम अरुण कन्नौज की सदर सीट से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ेगें. Asim Arun VRS News

असीम अरुण ने फेसबुक के माध्यम से अपने वीआरएस की जानकारी सबसे साझा की.उन्होंने लिखा-"कि आपको यह अवगत कराना चाहता हूं कि मैंने वीआरएस के लिए आवेदन किया है, क्योंकि अब राष्ट्र और समाज की सेवा एक नए रूप में करना चाहता हूं, मैं बहुत गौरवान्वित अनुभव कर रहा हूं कि माननीय योगी आदित्यनाथ जी ने मुझे भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता की योग्य समझा. मैं प्रयास करूंगा कि पुलिस बलों के संगठन के अनुभव और सिस्टम विकसित करने कौशल से पार्टी को अपनी सेवाएं दूं और पार्टी में विविध अनुभव के व्यक्तियों को शामिल करने की माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की पहल को सार्थक बनाने का मैं प्रयास करूंगा."

कौन हैं असीम अरुण..

कानपुर पुलिस कमिश्नर के पद पर तैनात रहे

एडीसी रैंक के असीम अरुण 1994 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं.तीन अक्टूबर 1970 को इनका जन्म बदायूं में हुआ था.इनके पिता श्री राम अरुण की गिनती भी प्रदेश के तेजतर्रार आइपीएस में होती थी.उन्होंने प्रदेश के डीजीपी का पद भी संभाला था.असीम अरुण की मां शशि अरुण जानी-मानी लेखिका हैं. IPS Asim Arun 

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में भाजपा नेता अवधेश मिश्रा पर करोड़ों की धोखाधड़ी के आरोप, डीएम से शिकायत

असीम ने लखनऊ के सेंट फ्रांसिस कॉलेज से प्रारंभिक शिक्षा प्राप्त की और दिल्ली के सेंट स्टीफेंस कॉलेज से बीएससी किया है.इसके बाद असीम अरुण ने सिविल सर्विसेज में हाथ आजमाया.इसका कारण था कि पिता इन्हें अपनी तरह IPS अफसर ही बनते हुए देखना चाहते थे. CP Asim Arun Biography

Read More: Fatehpur News: पिता के अस्तित्व को बचाने कमिश्नर के पास पहुंची फहमीदा, बोली-आरोपियों को बचा रही पुलिस

यूपी एटीएस में नियुक्ति के दौरान असीम अरुण ने आतंकी सैफुल्लाह लखनऊ में एटीएस कमांडो के साथ ठाकुरगंज इलाके में घेर कर ढेर किया था.

Read More: UP News: उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, अब 65 नहीं 70 साल तक दे सकेंगे सेवाएं

Tags:

Latest News

Fatehpur News: फतेहपुर में वर्चस्व की जंग में खूनी बवाल, 10 महिलाओं समेत 20 गिरफ्तार! अब जेल की खानी होगी हवा Fatehpur News: फतेहपुर में वर्चस्व की जंग में खूनी बवाल, 10 महिलाओं समेत 20 गिरफ्तार! अब जेल की खानी होगी हवा
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में सदर कोतवाली क्षेत्र के कबाड़ी मार्केट स्थित मोटे महादेवन मंदिर गली के पीछे शुक्रवार...
आज का राशिफल 25 अक्टूबर 2026: मेष से मीन तक जानिए कैसा रहेगा आपका दिन, किसे मिलेगी खुशखबरी और किसे रहना होगा सावधान
Fatehpur News: लोहे में ढली बावनी इमली की ऐतिहासिक विरासत को लखनऊ की ODOP गैलरी में मिलेगी जगह
Fatehpur News: फतेहपुर में प्रेम प्रसंग में की गई हत्या ! पत्नी ने पति के साथ मिलकर प्रेमी को मार डाला, झाड़ियों में फेंका शव
आज का राशिफल 24 अक्टूबर 2026: इन राशियों के लिए बेहतर नहीं होगा आने वाला समय, शनि की पड़ रही है दृष्टि
Fatehpur News: सीडीओ ने किया आई केयर सेंटर का शुभारंभ ! ज्वाइंट कमिश्नर और नगर पालिका अध्यक्ष रहे मौजूद
Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार

Follow Us