Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Sadhvi Niranjan Jyoti : मुलायम सिंह यादव के अंतिम संस्कार में पहुँचीं केंद्रीय मंत्री निरंजन ज्योति घायल

Sadhvi Niranjan Jyoti : मुलायम सिंह यादव के अंतिम संस्कार में पहुँचीं केंद्रीय मंत्री निरंजन ज्योति घायल
अखिलेश को सांत्वना देती साध्वी (बाएं), अस्पताल जाती हुईं (दाएं)

केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति मंगलवार को पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए सैफई पहुँचीं थीं, वहीं भीड़ में धक्का लगने से गिर गईं औऱ घायल हो गईं. Sadhvi Niranjan Jyoti Injured News In Hindi

Sadhvi Niranjan Jyoti Injured : केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति मंगलवार को मुलायम सिंह यादव ( Mulayam Singh Yadav ) के अंतिम संस्कार में शामिल होने के सैफई पहुँचीं थीं, वहीं चबूतरे से गिरकर घायल हो गईं, उनके एक हाँथ में फैक्चर हुआ है. 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार साध्वी उसी चबूतरे में वरिष्ठ नेताओं के साथ मौजूद थीं, जहाँ 'नेताजी' के शव का अंतिम संस्कार होना था. उसी दौरान जब शव मंच से उस चबूतरे की ओर लाया जा रहा था, भीड़ अचानक इधर उधर होने लगी, इसी बीच साध्वी भी धक्का मुक्की में चबूतरे से नीचे गिर पड़ी.कुछ औऱ नेता भी उनके ऊपर जा गिरे.

थोड़ी देर के लिए अफरा तफरी जैसे माहौल हो गया. साध्वी उठकर खड़ी हुईं, लेकिन उनके बाएं कोहनी में भयंकर दर्द शुरु हो गया, उन्होंने थोड़ी देर रुककर अखिलेश यादव ( Akhilesh Yadav ) से मुलाक़ात की, उन्हें सांत्वना दी औऱ वहां से सीधे जिला अस्पताल इटावा पहुँचीं.

हाँथ में प्लास्टर चढ़ा..

Read More: Fatehpur Rojgar Mela 2026: विश्व युवा कौशल दिवस पर फतेहपुर आईटीआई में आज रोजगार मेला, 10 कंपनियां करेंगी भर्ती

इटावा के जिला अस्पताल में डॉक्टरों की एक टीम ने सीएमएस डॉ. एमएम आर्या की देखरेख में साध्वी का इलाज किया. जांच रिपोर्ट में हाँथ में फ़ैक्चर की पुष्टि हुई है.कच्चा प्लास्टर डॉक्टरों ने चढ़ा दिया है. बेहतर इलाज़ के लिए साध्वी इटावा से ही दिल्ली के लिए निकल गईं.बताया जा रहा है कि बुधवार को दिल्ली एम्स में साध्वी हाँथ का ट्रीटमेंट कराएंगी.

Read More: Unnao News: 28 साल पहले जिस बेटे की हो गई थी तेरहवीं, वह अचानक जिंदा घर लौटा, मां से मिल छलक पड़े आंसू

फतेहपुर में शहीद के अंतिम संस्कार में शामिल थीं साध्वी..

Read More: Fatehpur News: CMO डॉ. यूबी सिंह के खिलाफ डॉक्टरों ने खोला मोर्चा, सामूहिक इस्तीफे की चेतावनी ! कम समय में आरोपों से घिरे उदयभान

मुलायम सिंह के अंतिम संस्कार में शामिल होने से पहले साध्वी मंगलवार को ही अपने संसदीय क्षेत्र फतेहपुर में शहीद पैरा कमांडो शुभम सिंह के अंतिम संस्कार में शामिल थीं. यहां सैनिक को केंद्रीय मंत्री की अगुवाई में पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई थी. साध्वी दोपहर बाद फतेहपुर से सड़क मार्ग द्वारा सैफई पहुँचीं थीं.

Tags:

Latest News

UP News: उत्तर प्रदेश में अब बदलेंगे थानों के हालात, 18.41 करोड़ रुपये से बनेंगे नए हॉस्टल-बैरक और विवेचना कक्ष UP News: उत्तर प्रदेश में अब बदलेंगे थानों के हालात, 18.41 करोड़ रुपये से बनेंगे नए हॉस्टल-बैरक और विवेचना कक्ष
उत्तर प्रदेश में पुलिस थानों और पुलिस इकाइयों की सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए 18.41 करोड़ रुपये मंजूर किए...
आज का राशिफल 21 सितंबर 2026: भगवान भोलेनाथ की कृपा से बनेंगे काम, जानिए आज का दैनिक राशिफल
Fatehpur News: भाजपा नेता और मंत्री के करीबी रिंकू लोहारी सहित 5 भेजे गए जेल ! प्रदेश कांग्रेस ने उठाया फतेहपुर का मुद्दा
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी समेत 10 पर हत्या के प्रयास और बलवा का मुकदमा, चौकी के पास ताबड़तोड़ फायरिंग
Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं
Fatehpur News: सरकार कहती है तालाबों को संरक्षित करो, प्रशासन कब्जा दिलाने में मस्त ! तालाबी नंबर में जारी है अवैध निर्माण
Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल

Follow Us