Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Jhansi Crime In Hindi: हैंडपंप से पानी की जगह निकलने लगी शराब ! वजह जानकर आबकारी विभाग के उड़ गए होश

हैंडपंप से निकली शराब, image credit original source

Jhansi News In Hindi

यूपी (up) के झांसी (Jhansi) से एक बेहद हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है, मोठ इलाके में एक हैंडपंप (Handpump) से पानी की जगह शराब (Wine) निकलने लगी. वही यह खबर पूरे इलाके में आग की तरह फैल गई घटना की सूचना पर पहुंची आबकारी और पुलिस टीम ने छापेमारी करते हुए कई लीटर कच्ची शराब व दो महिलाओं को गिरफ्तार करते हुए जांच में जुट गई है.

हैण्डपम्प से पानी की जगह निकलने लगी शराब

हैरान कर देने वाला यह मामला उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के झांसी (Jhansi) के मोठ कोतवाली (Moth Kotwali) इलाके का है जहां बीते कई समय से पुलिस को यह सूचना मिल रही थी कि इलाके में चोरी चुपके शराब बिक्री का गोरखधंधा बड़े ही जोरो-शोरो पर किया जा रहा है जिसकी सूचना पर पुलिस पहुँची थी कई जगह छापेमारी भी की गई, लेकिन शराब कहीं पर भी नही मिली लेकिन जब पुलिस की नजर वहाँ पर लगे एक हैंड पम्प पर पड़ी जब उसे चलाया गया तो उसमें पानी की जगह शराब निकलने लगी वहीं पुलिस ने जब हैण्डपम्प के आसपास गड्डा खुदवाया गया तो जमीन के अंदर कई फुट नीचे ड्रम के अंदर अवैध शराब छुपा कर रखी गई थी.

Illegal_raw_liquor_busted_jhansi
कच्ची शराब की गई नष्ट, image credit original source

600 लीटर अवैध कच्ची शराब की गई बरामद

वहीं इस घटना के बाद इलाकाई लोगो ने बताया कि बुंदेलखंड के कई लोग अवैध रूप से बड़े पैमाने पर शराब बिक्री का गोरखधंधा कर रहे है, लेकिन इस तरह की तरकीब देखकर पुलिस और आबकारी विभाग की टीम भी आश्चर्यचकित रह गए मौके से पुलिस ने 600 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ-साथ दो महिला आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया है. साथ ही 3000 लीटर से भी ज्यादा लहन ( शराब बनाने में प्रयोग होने वाला एक तरह का मिश्रण) उसे भी नष्ट किया गया है शराब बनाने के लिए प्रयोग होने वाली भट्टी व और भी उपकरणों को नष्ट किया गया है.

आबकारी अधिकारी ने की कार्रवाई

जिला आबकारी अधिकारी ने बताया कि झांसी के मोठ कोतवाली क्षेत्र के परगैना गांव में अवैध रूप से बड़े पैमाने पर कच्ची शराब का गोरख धंधा संचालित हो रहा था जिसकी सूचना पर पुलिस और आबकारी टीम ने रणनीति बनाते हुए संयुक्त रूप से छापेमारी की कार्रवाई को अंजाम दिया. इस दौरान पुलिस को हैंडपंप से पानी की जगह शराब निकली मिली तो जेसीबी की सहायता से गड्ढा खुदवा कर देखा गया तो उसमें ड्रमों में भरी 600 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई है साथ ही मौके से दो आरोपी महिलाओं को भी गिरफ्तार किया गया है.

11 Mar 2024 By Vishal Shukla

Latest News

Fatehpur News: फतेहपुर में जारी स्वास्थ्य विभाग का शिकंजा ! अब ये अस्पताल कर दिया गया सीज Fatehpur News: फतेहपुर में जारी स्वास्थ्य विभाग का शिकंजा ! अब ये अस्पताल कर दिया गया सीज
फतेहपुर में मानकों के विपरीत संचालित निजी अस्पतालों के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग का अभियान लगातार जारी है. सोमवार को थरियांव...
UP PCS Transfer 2026: यूपी में 182 PCS अधिकारियों के तबादले, फतेहपुर सहित कई जिलों के बदले SDM
Fatehpur News: किन्नरों के हंगामे से थाना बना रणक्षेत्र, साथी के पकड़े जाने की सूचना पर सड़क जाम, पुलिस ने कराया शांत
Fatehpur News: सपा नेता हाजी रजा समेत दो आरोपियों पर 25 हजार का इनाम, गवाह पर हमले के मामले में एसपी का बड़ा एक्शन
Fatehpur News: फतेहपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-4 पर शुरू हुआ जनरल टिकट काउंटर, यात्रियों के लिए खुशखबरी
12 जुलाई 2026 का राशिफल: इन राशियों को अचानक मिल सकती है खुशखबरी ! जानिए मेष से मीन तक का राशिफल
CJI सूर्यकांत को कथित अपशब्द, कोर्ट में उछाले कागज ! कौन हैं प्रबल प्रताप? सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान हुआ हंगामा

Follow Us