Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Road accident In Saharanpur : देहरादून-अंबाला हाइवे पर ट्रक की टक्कर से लगी भीषण आग, कार सवार चार की मौत

Road accident In Saharanpur : देहरादून-अंबाला हाइवे पर ट्रक की टक्कर से लगी भीषण आग, कार सवार चार की मौत
देहरादून अम्बाला हाइवे पर ट्रक की टक्कर से कार में आग, 4 की मौत- फोटो सोशल मीडिया

सहारनपुर में हाइवे पर भीषण सड़क हादसे में दो दम्पतियों की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गई.घटना के बाद देहरादून अम्बाला हाइवे पर जाम लग गया.सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार के अंदर से जले हुए शवों को बाहर निकाला और उनकी शिनाख्त हरिद्वार के ज्वालापुर के रूप में की है.


हाईलाइट्स

  • सहारनपुर हाइवे पर दर्दनाक हादसा,ट्रक और कार की टक्कर में 4 की जिंदा जलकर मौत
  • देहरादून अम्बाला हाइवे की घटना,कार सवार दो दम्पति की जलकर मौत
  • मौके पर फारेंसिक समेत पुलिस बल मौजूद, लगा भीषण जाम

Car caught fire due to truck collision in Saharanpur : सहारनपुर रामपुर मानिहरन क्षेत्र के देहरादून अम्बाला हाइवे पर रफ्तार का कहर दिखाई दिया.यहाँ ओवरटेक करने के दौरान कार ट्रक से टकरा गई.जिसके बाद कार में भीषण आग लग गई.विकराल आग ने कार के अंदर फंसे 4 लोगों को अपनी चपेट में ले लिया.कार में सवार लोगों के चीख पुकार मच गई .फिर जो हुआ वह हैरान कर देने वाला था..

ट्रक और कार में टक्कर से लगी कार में आग 4 जिंदा जले

सहारनपुर के देहरादून-अम्बाला हाइवे पर मंगलवार दोपहर उस वक्त हड़कम्प मच गया, जब एक अल्टो कार पुल से ट्रक को ओवरटेक करने लगी.इस दौरान कार अचानक ट्रक से टकरा गई.टक्कर इतनी जोरदार थी,कि कार में आग लग गयी. कार में लगी आग से कार सवार 4 लोगों में चीख-पुकार मच गई. आनन-फानन में घटना की सूचना फायर ब्रिगेड व पुलिस को दी गई.

टक्कर के बाद फंसे रह गए कार के अंदर 4 लोग

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर नगर पालिका में सामग्री खरीद पर बवाल ! सभासदों ने ईओ पर लगाए भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप

वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने फायर ब्रिगेड की मदद से कार में लगी आग पर कड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया उसके बाद कार के अंदर फ़से 4 शवों को निकाला. हाईवे पर इस दरमियां भीषम जाम लग गया.पुलिस ने मृतकों की शिनाख्त कर ली है.मरने वालो में उमेश कुमार- सुनीता गौयल और अमरीश सिंघल और गीता सिंघल हरिद्वार के रहने वाले हैं.दोनों दम्पतियों की जलकर दर्दनाक मौत हो गई है.फिलहाल शवो को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

Read More: Fatehpur News: जब फहमीदा ने पूछा- कहां गई योगी सरकार? दबंगों की धमकी से घर छोड़ने को मजबूर दंपति, पुलिस पर संरक्षण देने का आरोप

जांच में जुटी टीमें,दरवाजा हुआ लॉक

Read More: Fatehpur News: राकेश त्रिवेदी को शिक्षा माफिया क्यों बता रहे हैं सपा नेता संतोष द्विवेदी, आंदोलन की चेतावनी

हालांकि अबतक यह जानकारी नहीं मिल पा रही कि ये दम्पति कहां जा रहे थे फिलहाल हाइवे पर लगे जाम को दुरुस्त कराया जा रहा है. और ट्रक चालक की तलाश की जा रही है.फारेंसिक व अन्य टीमें जांच में जुटी हुई है.बताया जा रहा कि टक्कर लगने के बाद कार के दरवाजे अपने आप लॉक हो गए,कार में सवार लोगों ने निकलने का प्रयास किया लेकिन गेट न खुलने से वे अपने को नहीं बचा सके.फिलहाल इस हादसे की जांच की जा रही है.

 

 

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us