Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Rain In Winter : यूपी में शीतलहर के साथ बारिश की आशंका मौसम विभाग का क्या है ताजा अपडेट्स जानें

Rain In Winter : यूपी में शीतलहर के साथ बारिश की आशंका मौसम विभाग का क्या है ताजा अपडेट्स जानें
Rain In Winter ( सांकेतिक फ़ोटो )

यूपी के अधिकांश हिस्सों में पिछले दो से तीन दिनों में तेज़ धूप निकल रही है, लेकिन शीतलहर की वजह से गलन बरकरार है सुबह औऱ शाम तापमान में भारी गिरावट हो जाती है. इस बीच मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में बारिश की आशंका जताई है.

Rain In Winter : मौसम तेज़ी से करवट ले रहा है. भले ही इन दिनों दिन में तेज धूप निकल रही हो लेकिन शीतलहर के चलते गलन वाली सर्दी का सितम जारी है. आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अतुल कुमार सिंह के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के चलते चल रहीं उत्तरी पश्चिमी बर्फीली हवाओं के कारण पश्चिमी उत्तर प्रदेश का ज्यादातर हिस्सा अगले कुछ दिनों अत्यधिक ठंडा रहेगा.यही वजह है कि न्यूनतम तापमान में तेजी से गिरावट आई है.

इसके साथ ही यूपी में अगले सप्ताह हल्की से मध्यम बारिश और 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार वाली हवाओं के साथ ओलावृष्टि होने का अनुमान है. मौसम विज्ञान विभाग ने मंगलवार को यह जानकारी दी है. मौसम विभाग की तरफ से बताया गया है कि एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ 21 जनवरी से 25 जनवरी तक उत्तर पश्चिमी भारत को प्रभावित कर सकता है. जिसके चलते यूपी के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है.

वहीं मौसम विभाग की ओर से दी गई जानकारी में यह भी बताया गया है कि 19 जनवरी से उत्तर भारत के राज्यों को शीतलहर से राहत रहेगी. मौसम विभाग ने बताया कि 18 जनवरी को एक पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होगा जिसके कारण उत्तर भारत को शीतलहर से छुट्टी मिलेगी.

Tags:

Latest News

Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर ने अपने लंबे फिल्मी सफर में दमदार अभिनय और अलग अंदाज से दर्शकों के...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

Follow Us