Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

यूपी: अखिलेश-माया की रैली में घुसा बेक़ाबू सांड..मची भगदड़, पुलिसकर्मियों सहित कई घायल.!

यूपी: अखिलेश-माया की रैली में घुसा बेक़ाबू सांड..मची भगदड़, पुलिसकर्मियों सहित कई घायल.!

कन्नौज में सपा बसपा गठबंधन की संयुक्त रैली में जनसभा स्थल पर बेक़ाबू सांड घुस आया।सांड के घुसने के बाद जनसभा स्थल पर भगदड़ मच गई और कई लोग घायल हो गए..पढ़े युगान्तर प्रवाह की एक रिपोर्ट।

कन्नौज: यूपी में अन्ना पशुओं की समस्याओं से किसानो को ही नहीं अब नेताओं को भी दो चार होना पड़ रहा है।
ताज़ा मामला कन्नौज का है जहाँ गुरुवार को सपा बसपा गठबंधन की साझा रैली में जनसभा स्थल में बेक़ाबू सांड ने जमकर उत्पात मचाया।

बेक़ाबू सांड ने घायल किया सुरक्षाकर्मी को

सांड के जनसभा स्थल पर घुसने के बाद वहां मौजूद लोगो के बीच भगदड़ मच गई और कई लोग चुटहिल हो गए तो वहीं दूसरी ओर सांड को काबू करने के लिए आगे आए पुलिसकर्मियों के ऊपर भी सांड टूट पड़ा और कई पुलिसकर्मियों को पटक-पटक कर लहूलुहान कर दिया। इस बीच सुरक्षा व्यवस्था में लगे कई कर्मी अपनी जान बचाकर वहाँ से किसी तरह भाग खड़े हुए।

क़रीब आधे घण्टे तक चले इस हंगामे बक बाद किसी तरह सांड पर काबू पाकर उसे जनसभा स्थल से दूर किया गया।
गौरतलब है कि इस रैली में सपा मुखिया अखिलेश यादव और बसपा सुप्रीमो मायावती गठबंधन की प्रत्याशी डिम्पल यादव के लिए प्रचार करने आए हुए थे।इस घटना के बाद जब अखिलेश यादव ने मंच से भाषण दिया तो उन्होंने सांड के बहाने योगी सरकार पर हमला बोला।

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में नकाबपोश बदमाशों का धावा, मां-बेटे को तमंचे के बल पर बनाया बंधक, कैश और जेवर लेकर भागे

सांड वाले हंगामे के बाद आज सुबह अखिलेश ने ट्वीट कर व्यंग्यात्मक लहजे ने सरकार के विकास मॉडल पर हमला बोला उन्होंने लिखा कि-‘विकास’ पूछ रहा है: आजकल आप देख रहे हैं कि नहीं कि किस तरह अनाथ साँड़ों का गुस्सा बढ़ता जा रहा है? 

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में चंगाई सभा पर पुलिस की छापेमारी ! धर्मांतरण करने के लगे आरोप, दर्ज हुआ मुकदमा

कल रैली में एक साँड़ अपना ज्ञापन देने घुस आया और भाजपा सरकार का गुस्सा बेचारे सिपाही पर निकाल डाला, जब उसे बताया कि ये उनको बेघर करने वालों की रैली नहीं है, तब जाकर वो शांत हुआ।

Read More: फतेहपुर स्वास्थ्य विभाग में 10 आउटसोर्स कर्मचारियों की भर्ती पर सवाल, तत्कालीन प्रभारी CMO से 8 बिंदुओं पर जवाब तलब

Tags:

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us