Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

PM Kisan Samman Nidhi:अभी तक खातों में क्यों नहीं पहुँचा किसान सम्मान निधि का पैसा

PM Kisan Samman Nidhi:अभी तक खातों में क्यों नहीं पहुँचा किसान सम्मान निधि का पैसा
PM Kisan Samman Nidhi:सांकेतिक फ़ोटो

साल में 6 हज़ार की रकम किसान सम्मान निधि के माध्यम से किसानों को मिलती है. साल में तीन बार में 2-2 हज़ार की किश्त खाते में पहुँचती हैं. 11 वीं किश्त का पैसा अब तक किसानों के खातों में नहीं पहुँचा है. Pm Kisan Samman Nidhi Updates In Hindi

PM Kisan Samman Nidhi News:प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थी 11वीं क‍िस्‍त का इंतजार कर रहे हैं. इस योजना में 12 करोड़ से ज्‍यादा क‍िसानों ने रज‍िस्‍ट्रेशन कराया हुआ है.11वीं क‍िस्‍त की राश‍ि अप्रैल महीने में जारी होनी थी लेकिन अब तक जारी नहीं हुई है.बताया जा रहा है कि इसकी प्रक्रिया चल रही है.

बता दें कि इस योजना के तहत केंद्र सरकार की तरफ से क‍िसानों के खाते में हर साल 6000 रुपये भेजे जाते हैं.ये रकम 2000-2000 की तीन क‍िस्‍तों में भेजी जाती है.सरकार ने पांच राज्‍यों के चुनाव से पहले 10वीं क‍िस्‍त भेजी थी. लेक‍िन 11वीं क‍िस्‍त के ल‍िए e-KYC कराना जरूरी है.ऐसा नहीं होने पर क‍िस्‍त का पैसा अटक सकता है. e-KYC कराने की अंत‍िम त‍िथ‍ि 31 मई है.

केंद्र सरकार ने पीएम किसान सम्मान निधि के तहत राशि प्राप्त करने के लिए किसानों की ई-केवाईसी को अनिवार्य कर दिया है. हालांकि, इस घोषणा के बाद से पीएम किसान पोर्टल पर ई-केवाईसी का विकल्प भी बंद कर दिया गया है. वेबसाइट के अनुसार, अब लाभार्थी किसानों को अपने नजदीकी सीएससी केंद्र जाकर बायोमेट्रिक आधारित केवाईसी कराना होगा.

इससे पहले किसान आधार आधारित केवाईसी घर बैठे पीएम किसान पोर्टल के माध्यम से कर सकते थे. इसमें आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आता था जिसके आधार पर केवाईसी पूरा होता था. लेकिन इसे अस्थाई रूप से बंद कर दिया गया है.

Read More: Uttar Pradesh: बसपा के इकलौते विधायक उमाशंकर सिंह का निधन ! पूर्वांचल की राजनीति को बड़ा झटका, योगी ने जताया दुःख

Tags:

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us