Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

NHAI Toll Tax: कानपुर से प्रयागराज का सफ़र होगा मंहगा,इस तारीख से बढ़ जाएंगे टोल टैक्स के रेट्स

NHAI Toll Tax: कानपुर से प्रयागराज का सफ़र होगा मंहगा,इस तारीख से बढ़ जाएंगे टोल टैक्स के रेट्स
एनएचएआई टोल टैक्स न्यू रेट्स : फोटो प्रतीकात्मक

कानपुर से प्रयागराज सफ़र करने के लिए आपकी जेब ढीली होने वाली है. नेशनल हाईवे अथाॅरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) ने NH 2 के अपने चौड़ीकरण सिक्स लेन के कार्य को पूरा कर लिया है और इस रूट में टोल टैक्स बढ़ाने का प्रस्ताव सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय भेज दिया है.


हाईलाइट्स

  • एनएच 2 में सफर हुआ महंगा एक जुलाई से टोल टैक्स की नई दरें होंगी लागू
  • कानपुर से प्रयागराज के बीच सिक्स लेन का कार्य हुआ पूरा
  • एनएचएआई ने सड़क परिवहन और मंत्रालय को भेजा प्रस्ताव

Kanpur To Prayagraj NHAI Toll Tax Increase: नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने कानपुर से प्रयागराज के मध्य सड़क चौड़ीकरण अर्थात सिक्स लेन के अपने कार्य को पूरा कर लिया है और अब इस रूट में जल्द से जल्द Toll Tax बढ़ाने के लिए सड़क परिवहन साथ ही राजमार्ग मंत्रालय को पत्र भेज दिया है. माना जा रहा है कि प्रस्ताव मंजूर होते ही टोल टैक्स की दरें पहले से ज्यादा मंहगी हो जाएंगी. जानकारी के मुताबिक एनएचएआई के द्वारा पहले भेजे प्रस्ताव को राजमार्ग मंत्रालय ने इसलिए ना मंजूर किया था क्योंकि मार्च तक चौड़ीकरण का कार्य पूरा नहीं हुआ था.

एक जुलाई से बढ़ सकती हैं टोल टैक्स की नई दरें (NHAI Toll Tax Increase)

कानपुर की चकेरी से प्रयागराज के कोखराज तक लगभग 145 किलोमीटर लंबे राजमार्ग में चौड़ीकरण का कार्य किया गया है जिसमें लगभग 2100 करोड़ का बजट खर्च हुआ है. बताया जा रहा है कि सिक्स लेन के कार्य पूरा होने के बाद Toll Tax की नई दरें लागू होंगी.

मीडिया को जानकारी देते हुए एनएचएआई के परियोजना निदेशक अमन रोहिल्ला ने बताया कि चौड़ीकरण के कार्य पूरा होने के बाद मंत्रालय को नया प्रस्ताव भेजा गया है और इसके मंजूर होते ही जो दरें उनके द्वारा निर्धारित की जाएंगी उनको लागू किया जाएगा. उन्होंने कहा अगर सही समय पर प्रस्ताव आ जाता है तो 1 जुलाई से नई दरें लागू कर दी जाएंगी.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में अब व्हाट्सऐप पर मिलेगी एफआईआर की कॉपी, एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने लागू की नई व्यवस्था

सड़क चौड़ीकरण से रफ्तार हुई तेज जेब हुई ढीली (NHAI Toll Tax Rates)

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में चंगाई सभा पर पुलिस की छापेमारी ! धर्मांतरण करने के लगे आरोप, दर्ज हुआ मुकदमा

राष्ट्रीय राजमार्ग NH 2 के चौड़ीकरण से जहां एक ओर लोगों का सफर सुहाना हुआ है वहीं टोल टैक्स के बढ़ने के बाद लोगों को अपनी जेब थोड़ी ज्यादा ढीली करना पड़ सकता है. सड़क चौड़ीकरण से कानपुर प्रयागराज और फतेहपुर की रोजमर्रा यात्रा करने वाले यात्रियों को यात्रा करने के भले ही अब अधिक खर्च करना पड़ें लेकिन उनके समय में अधिक बचत हुई है. लेकिन मध्यम वर्ग के लोगों के लिए कहीं न कहीं ये बड़ा झटका है. फतेहपुर जिले के कई ऐसे मार्ग हैं जहां सड़क सही नहीं होने के बाद भी टोल टैक्स वसूला जा रहा है.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में ग्राम विकास अधिकारी के खाते से गायब हो गएं लाखों रुपए ! पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

Latest News

Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में महज 10 रुपये को लेकर हुए विवाद में एक युवक पर डंडे से जानलेवा हमला...
फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल
Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा
UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद
UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
Karwa Chauth Gift for Wife: करवा चौथ पर पत्नी को दें राशि के अनुसार खास तोहफा, मेष से मीन तक जानें क्या रहेगा बेस्ट गिफ्ट

Follow Us