
Up Panchayat Chunav:पंचायत चुनावों पर हाईकोर्ट का ब्रेक आरक्षण आवंटन की प्रक्रिया पर सरकार से जवाब तलब.!
On
हाईकोर्ट ने यूपी पंचायत चुनावों पर रोक लगा दी है।जनहित याचिका की सुनवाई करते हुए कोर्ट ने राज्य सरकार से आरक्षण आवंटन पर जवाब तलब किया है..पढ़ें पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर..
लखनऊ:फ़िलहाल यूपी में पंचायत चुनावों पर ब्रेक लग गया है।इलाहाबाद हाईकोर्ट ने एक जनहित याचिका की सुनवाई करते हुए पंचायत चुनाव की सीटों के आरक्षण आवंटन की अंतिम सूची जारी करने पर रोक लगा दी है।जिसके बाद अपर मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने सभी जिलाधिकारियों को पत्र लिखकर आरक्षण आवंटन की अंतिम प्रक्रिया पर सरकार के अगले आदेश तक के लिए रोक लगा दी है।यह रोक इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने लगाई है।Up panchayat chunav
जानकारी के अनुसार अजय कुमार नाम के सामाजिक कार्यकर्ता ने एक जनहित याचिका यूपी सरकार द्वारा आरक्षण को लेकर जारी किए गए शासनादेश के विरुद्ध डाली थी।Up panchayat chunav high court
इसी अर्जी की सुनवाई करते हुए कोर्ट ने यूपी सरकार से जवाब मांगा है।15 मार्च को यूपी सरकार को अपना जवाब दाखिल करना होगा।Up panchayat chunav letest news
Tags:
Related Posts
Latest News
28 Oct 2026 21:29:23
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर आरटीओ कार्यालय के पास बुधवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया....
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद
