Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Lucknow News:विधान परिषद सभापति ने किया मासिक पत्रिका के विशेष अंक का विमोचन

Lucknow News:विधान परिषद सभापति ने किया मासिक पत्रिका के विशेष अंक का विमोचन
Lucknow News: विमोचन करते हुए सभापति व अन्य

विधानपरिषद सभापति ने गुरुवार को सुप्रसिद्ध साहित्यकार डॉ. राजकुमार शर्मा पर केंद्रित मासिक पत्रिका 'नूतन कहानियां' के अंक का विमोचन किया. Lucknow News Nutan kahaniyan launched

Lucknow News:गुरुवार को वरिष्ठ पत्रकारों की उपस्थिति में विधानपरिषद कक्ष में आयोजित हुए कार्यक्रम में विधानपरिषद सभापति कुँवर मानवेन्द्र सिंह (Kunwar Manvendra Singh) ने सुप्रसिद्ध साहित्यकार डॉ. राजकुमार शर्मा पर केंद्रित मासिक पत्रिका 'नूतन कहानियां' के अंक का विमोचन किया।इस विशेष कार्यक्रम का संचालन राज्य मुख्यालय पर मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार प्रेम शंकर अवस्थी ने किया।

नूतन कहानियां मासिक पत्रिका सुरेन्द्र अग्निहोत्री के संपादन में वर्ष 2018 से साहित्य,कला एवं संस्कृति की पत्रिका के रूप में परिवर्तित हो कर साहित्य जगत में अलग पहचान स्थापित करने में सफल हुई है।

प्रयागराज के वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. राजकुमार शर्मा पर केंद्रित अंक के विमोचन के अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. पवन, डॉ. ब्रह्मदेव तिवारी आईएएस,डा.राजेश सिंह प्रमुख सचिव विधान परिषद, प्रमोद गोस्वामी, सुरेन्द्र दुबे, सुरेश गुप्ता विदेश सेवा के वरिष्ठ अधिकारी, वरिष्ठ पत्रकार सुरेश द्विवेदी, पी एन द्विवेदी, विजय निगम, राजेंद्र सिंह,वीरेंद्र सक्सेना  पूर्व सूचना आयुक्त आदि मौजूद रहे। Lucknow News

कार्यक्रम में डॉ. राजकुमार शर्मा की पुत्री सूचना एवं जनसंपर्क विभाग उत्तर प्रदेश उपनिदेशक कुमकुम शर्मा भी उपस्थित थीं।उन्होंने अपने पिता के संदर्भ में अनेक संस्मरण सुनाए और सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया।इस अवसर पर विचार व्यक्त करते हुए कुँवर मानवेंद्र सिंह ने कहा कि साहित्य, कला संस्कृति की मासिक पत्रिका नूतन कहानियाँ विशेषांक के माध्यम से हमारी पुरानी पीढी के साहित्यकारों पर केन्द्रित अंक निकाल कर महत्वपूर्ण कार्य कर रही है। Lucknow Latest News 

Read More: Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के 250 से अधिक आबादी वाले गांवों को मुख्य मार्ग से जोड़ने की तैयारी ! जानिए क्या है योगी सरकार का प्लान

डा0 राजकुमार शर्मा का साहित्य सेवा के क्षेत्र में अतुलनीय योगदान रहा। इस कार्य के लिए संपादक सुरेन्द्र अग्निहोत्री बधाई के पात्र हैं।आईएएस अफ़सर डॉ ब्रह्मदेव तिवारी ने कहा कि साहित्य के बिना समाज का उत्थान एवं विकास संभव नहीं है। इसलिए जरूरी है कि साहित्य कला एवं संस्कृति के विकास पर ध्यान दिया जाए।महादेवी वर्मा, निराला जी, पंत जी के सानिध्य में कार्य करने वाले डॉक्टर राजकुमार शर्मा पर केंद्रित अंक निकालकर सुरेंद्र अग्निहोत्री ने महत्वपूर्ण कार्य किया है। Dr Rajkumar Sharma

Read More: IAS Apurva Dubey: कौन हैं आईएएस अपूर्वा दुबे? जिन्हें केंद्र सरकार में उप सचिव बनाया गया, पति हैं लखनऊ के डीएम

Tags:

Latest News

UP News: उत्तर प्रदेश में अब बदलेंगे थानों के हालात, 18.41 करोड़ रुपये से बनेंगे नए हॉस्टल-बैरक और विवेचना कक्ष UP News: उत्तर प्रदेश में अब बदलेंगे थानों के हालात, 18.41 करोड़ रुपये से बनेंगे नए हॉस्टल-बैरक और विवेचना कक्ष
उत्तर प्रदेश में पुलिस थानों और पुलिस इकाइयों की सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए 18.41 करोड़ रुपये मंजूर किए...
आज का राशिफल 21 सितंबर 2026: भगवान भोलेनाथ की कृपा से बनेंगे काम, जानिए आज का दैनिक राशिफल
Fatehpur News: भाजपा नेता और मंत्री के करीबी रिंकू लोहारी सहित 5 भेजे गए जेल ! प्रदेश कांग्रेस ने उठाया फतेहपुर का मुद्दा
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी समेत 10 पर हत्या के प्रयास और बलवा का मुकदमा, चौकी के पास ताबड़तोड़ फायरिंग
Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं
Fatehpur News: सरकार कहती है तालाबों को संरक्षित करो, प्रशासन कब्जा दिलाने में मस्त ! तालाबी नंबर में जारी है अवैध निर्माण
Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल

Follow Us