Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Sanjeev Jeeva Murder: लखनऊ कोर्ट के अंदर मुख्तार अंसारी के शूटर संजीव जीवा की गोली मारकर हत्या,फायरिंग में एक बच्ची और महिला घायल

Sanjeev Jeeva Murder: लखनऊ कोर्ट के अंदर मुख्तार अंसारी के शूटर संजीव जीवा की गोली मारकर हत्या,फायरिंग में एक बच्ची और महिला घायल
लखनऊ की कैसरबाग कोर्ट में संजीव जीवा की गोलीमार कर हत्या

यूपी की राजधानी लखनऊ में दिनदहाड़े कोर्ट परिसर के अंदर मुख्तार अंसारी के सार्प शूटर संजीव माहेश्वरी जीवा की गोलीमार कर हत्या कर दी गई. गोलीकांड में एक बच्ची और एक महिला भी घायल हो गई है.


हाईलाइट्स

  • उत्तर प्रदेश की राजधानी में गोलीकांड मुख्तार अंसारी का करीबी संजीव माहेश्वरी जीवा मारा गया
  • लखनऊ की कैसरबाग कोर्ट परिसर के अंदर हमलावरों ने संजीव जीवा पर चलाई गोली
  • कई मामलों में आरोपी संजीव माहेश्वरी जीवा पेशी के दौरान कोर्ट में आया था

Mukhtar Ansari Shooter Sanjeev Jeeva Murder: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में कोर्ट परिसर के अंदर गोलीकांड से चारो ओर हड़कंप मच गया है. मुख्तार अंसारी के करीबी कहे जाने वाले शूटर संजीव माहेश्वरी जीवा (Sanjeev Jeeva) की कैसरबाग कोर्ट के अंदर गोलीमार कर हत्या कर दी गई है. गोलीबारी के दौरान एक बच्ची और एक महिला के घायल होने की बात भी सामने आई है. कृष्णानंद राय हत्याकांड सहित कई अन्य मामलों में आरोपी संजीव जीवा कोर्ट में पेशी के लिए आया था.

लखनऊ की कैसरबाग कोर्ट में गोलीकांड (Sanjeev Jeeva Murder)

सूबे की राजधानी लखनऊ में उस वक्त हड़कंप मच गया जब कैसरबाग कोर्ट के अंदर मुख्तार अंसारी के करीबी कहे जाने वाले संजीव माहेश्वरी जीवा की गोलीमार कर हत्या कर दी गई. बताया जा रहा है कि बुधवार को पेशी के दौरान जीवा सुनवाई के लिए कोर्ट लाया गया था जहां पहले से घात लगाए वकीलों की भेष भूषा में बदमाशों ने उस पर गोली चलाना शुरू कर दिया.

गोलीकांड में एक बच्ची एक महिला के साथ कुछ पुलिस कर्मियों के भी घायल होने की बात निकल कर सामने आ रही है. घटना में जीवा को कई गोलियां लगी जिससे मौकेपर ही उसकी मौत हो गई. जानकारी के मुताबिक कई हमलावर हादसे के बाद फरार हो गए लेकिन जवाबी फायरिंग के दौरान एक हमलावर घायल हो गया था जिसे पुलिस ने हिरासत में लेकर अस्पताल भेज दिया है

Read More: Uttar Pradesh: यूपी में कोटेदारों को सीएम योगी का बड़ा तोहफा, कमीशन बढ़ाकर बदला नाम, अब कहलाएंगे अन्नपूर्णा भवन संचालक

वकीलों के भेष में आए थे हमलावर बदमाश (Sanjeev Jeeva Murder)

Read More: UP News: उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, अब 65 नहीं 70 साल तक दे सकेंगे सेवाएं

संजीव माहेश्वरी उर्फ जीवा की हत्या करने वाले बदमाश वकीलों की भेष भूषा में आए थे. घटना के बाद जवाबी फायरिंग में घायल हुए एक बदमाश को हिरासत में लेकर अस्पताल भेज दिया है. जानकारी के मुताबिक उस बदमाश की पहचान जैनपुर के केराकत निवासी विजय यादव के रूप में की गई है. बताया जा रहा है कि संजीव जीवा की कई गोलियां लगने से मौके पर ही मौत हो गई है. जीवा पर कृष्णानंद राय और बीजेपी नेता ब्रह्मदत्त द्विवेदी की हत्या के साथ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं

Read More: UP News: उत्तर प्रदेश में अब बदलेंगे थानों के हालात, 18.41 करोड़ रुपये से बनेंगे नए हॉस्टल-बैरक और विवेचना कक्ष

Latest News

Fatehpur News: फतेहपुर में प्रेम प्रसंग में की गई हत्या ! पत्नी ने पति के साथ मिलकर प्रेमी को मार डाला, झाड़ियों में फेंका शव Fatehpur News: फतेहपुर में प्रेम प्रसंग में की गई हत्या ! पत्नी ने पति के साथ मिलकर प्रेमी को मार डाला, झाड़ियों में फेंका शव
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में एक युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है. हुसैनगंज...
आज का राशिफल 24 अक्टूबर 2026: इन राशियों के लिए बेहतर नहीं होगा आने वाला समय, शनि की पड़ रही है दृष्टि
Fatehpur News: सीडीओ ने किया आई केयर सेंटर का शुभारंभ ! ज्वाइंट कमिश्नर और नगर पालिका अध्यक्ष रहे मौजूद
Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा

Follow Us