Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

UP:कोरोना से यूपी सरकार के कैबिनेट मंत्री की मौत..योगी का अयोध्या का दौरा रद्द..!

UP:कोरोना से यूपी सरकार के कैबिनेट मंत्री की मौत..योगी का अयोध्या का दौरा रद्द..!
सीएम योगी के साथ कमल रानी वरुण।फ़ाइल फ़ोटो।

उत्तर प्रदेश से एक बड़ी औऱ दुःखद खबर सामने आई है,एक कैबिनेट मंत्री की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई है..पढें पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर..

लखनऊ:यूपी में कोरोना संक्रमण बहुत तेज़ी के साथ खतरनाक स्तर पर पहुँच रहा है।योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री कमल रानी वरुण की कोरोना संक्रमण से रविवार की सुबह मौत हो गई है।

ये भी पढ़ें-UP:रोडवेज बसों में मुफ़्त यात्रा कर सकेंगी महिलाएं..मिठाई की दुकानें भी रहेंगी खुली..!

जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश की प्राविधिक शिक्षा मंत्री कमल रानी वरुण कानपुर के घाटमपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक थीं।बीते दिनों वह कोरोना संक्रमण का शिकार हो गई थीं।उनका इलाज लखनऊ के पीजीआई अस्पताल में चल रहा था।रविवार की सुबह उन्होंने इलाज़ के दौरान दम तोड़ दिया।

सीएम योगी का अयोध्या दौरा रद्द..

Read More: Fatehpur News: सपा नेता हाजी रजा समेत दो आरोपियों पर 25 हजार का इनाम, गवाह पर हमले के मामले में एसपी का बड़ा एक्शन

अयोध्या में पाँच अगस्त को होने जा रहे राम मंदिर भूमि पूजन की तैयारियों का जायजा लेने रविवार को सीएम योगी अयोध्या जाने वाले थे।लेक़िन कैबिनेट मंत्री कमल रानी की मौत के बाद योगी ने अयोध्या दौरा रद्द कर दिया है।

Read More: UPPCL News: फतेहपुर के बिजली विभाग में बड़ा फेरबदल ! एक्सईएन समेत पांच एसडीओ के तबादले, दो पद अब भी खाली

ये भी पढ़ें-हमीरपुर:कोरोना से बुरी तरह घिरा जिला..अधिशाषी अभियंता की मौत..!

Read More: Uttar Pradesh: यूपी में कोटेदारों को सीएम योगी का बड़ा तोहफा, कमीशन बढ़ाकर बदला नाम, अब कहलाएंगे अन्नपूर्णा भवन संचालक

सीएम योगी ने कैबिनेट मंत्री की मौत पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा है कि-
"उत्तर प्रदेश सरकार में मेरी सहयोगी, कैबिनेट मंत्री श्रीमती कमल रानी वरुण जी के असमय निधन की सूचना, व्यथित करने वाली है।प्रदेश ने आज एक समर्पित जननेत्री को खो दिया।उनके परिजनों के प्रति मेरी संवेदनाएं।ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान प्रदान करें।
ॐ शांति!"

Tags:

Latest News

Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
फतेहपुर के मलवां थाना क्षेत्र में गैस सिलेंडर विस्फोट से दो मंजिला मकान पल भर में मलबे में बदल गया....
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम
आज का राशिफल 27 सितंबर 2026: इन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान, श्री गणेश का ध्यान करके करें यात्रा
Fatehpur News: रात में थाने पहुंचे थे दंपति, सुबह कुछ दूरी पर मिला पति का शव! घटना के बाद फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
Pitru Paksha 2026: आज से शुरू हुआ पितृपक्ष, जानिए 15 दिनों में क्या करें, क्या न करें, तर्पण-श्राद्ध के नियम और पूरा कैलेंडर
UP News: उत्तर प्रदेश में अब बदलेंगे थानों के हालात, 18.41 करोड़ रुपये से बनेंगे नए हॉस्टल-बैरक और विवेचना कक्ष
आज का राशिफल 21 सितंबर 2026: भगवान भोलेनाथ की कृपा से बनेंगे काम, जानिए आज का दैनिक राशिफल

Follow Us