
लॉकडाउन:श्रमिकों को लेकर गुजरात से फर्रुखाबाद पहुँची श्रमिक स्पेशल.. स्टेशन पर मौजूद रहे डीएम एसपी..!
On
सोमवार को गुजरात से प्रवासी मजदूरों को लेकर श्रमिक स्पेशल ट्रेन फर्रुखाबाद पहुँची..पढ़े युगान्तर प्रवाह की एक रिपोर्ट।
फर्रुखाबाद:यूपी के रहने वाले अन्य प्रांतों में फंसे प्रवासी श्रमिकों को ट्रेन द्वारा वापस लाने का सिलसिला जारी है।सोमवार को गुजरात से प्रवासी श्रमिकों को लेकर स्पेशल ट्रेन फर्रुखाबाद के रेलवे स्टेशन पहुँची।

इस ट्रेन में फर्रुखाबाद समेत पड़ोसी जनपदों के भी श्रमिक बैठे हुए थे।कुल 1445 श्रमिको को लेकर ट्रेन पहुंची है।




रेलवे स्टेशन पर तैनात चिकित्सकीय टीम द्वारा सारे यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग कराई गई।इसके बाद सभी मजदूरों को बसों के माध्यम से उनके गंतव्य तक पहुॅचाए जाने का काम शुरू हुआ।

इस दौरान अपर जिलाधिकारी विवेक श्रीवास्तव,अपर पुलिस अधीक्षक त्रिभुवन सिंह नगर मजिस्ट्रेट अशोक कुमार मौर्या,मुख्य चिकित्सा अधिकारी,क्षेत्राधिकारी पुलिस नगर, उप जिलाधिकारी सदर, बेसिक शिक्षा अधिकारी, स्टेशन अधीक्षक रेलवे व पुलिस के जवान मौजूद रहे।
Tags:
Related Posts
Latest News
08 Nov 2026 08:42:45
Diwali Laxmi Ganesh Pujan 2026: देशभर में आज 8 नवंबर को दीपावली का पर्व धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया...
