Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

लॉकडाउन:औरैया हादसे के बाद सीएम योगी की सख्ती..सड़कों पर मुस्तैद हुआ प्रशासन..बसों से भेजे जाने लगे श्रमिक..!

लॉकडाउन:औरैया हादसे के बाद सीएम योगी की सख्ती..सड़कों पर मुस्तैद हुआ प्रशासन..बसों से भेजे जाने लगे श्रमिक..!
हमीरपुर में पैदल जा रहे श्रमिकों को बस से भेजा गया।

औरैया में भीषण सड़क हादसे में 24 मजदूरों के मारे जाने और 15 से ज्यादा मजदूरों के घायल होने की घटना के बाद सीएम योगी ने सख़्त निर्देश दिए हैं कि सड़कों पर जा रहे मजदूरों को बसों आदि से उनके घरों तक पहुँचाया जाए..जिसके बाद हमीरपुर ज़िला प्रशासन के लोग सड़कों पर मुस्तैद दिखे..पढ़े पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर।

हमीरपुर:औरैया हादसे के बाद सीएम योगी की कड़ाई का असर हमीरपुर में दिखा।शनिवार को जिला प्रशासन के आलाधिकारी हाइवे में मौजूद रहे।और पैदल जा रहे मजदूरों को रोक कर रोडवेज की बसों से उनके  घरों तक पहुँचा रहे हैं।इसके अलावा अन्य साधनों से आ रहे मजदूरों के वाहनों को रोक कर ड्राइवरों से नियम पूर्वक वाहन चलाने का सख़्त निर्देश दे रहें हैं।

ये भी पढ़े-औरैया हादसा:सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने की घोषणा..मृतक के परिजनों को एक लाख की मदद..!

कुरारा थाना क्षेत्र के सरसई गांव के निकट झांसी-हमीरपुर हाइवे पर जिला प्रशासन के अधिकारी पुलिस फोर्स के साथ मुस्तैद है।वहां से पैदल निकल रहे मजदूरों को बसों से उनके घरों तक पहुंचाने का काम कर रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि लगातार देश भर से प्रवासी मजदूरों के सड़क हादसों में मरने की दर्दनाक खबरें सामने आ रहीं हैं।यूपी में भी बड़ी तादाद में प्रवासी मजदूरों के मरने की खबर है।लेक़िन मजदूरों की मौत का कुल आंकड़ा अभी तक कितना है इसकी ठीक जानकारी किसी के पास नहीं है।

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर पुलिस ने हाइवे लुटेरे गैंग का किया पर्दाफाश, मुठभेड़ के बाद चार शातिर गिरफ्तार

ये भी पढ़े-लॉकडाउन:यूपी में भीषण सड़क हादसा.24 प्रवासी मजदूरों की दर्दनाक मौत.22की हालत अति गम्भीर..!

Read More: Fatehpur News: बहुआ के लदिगवां में इंडियन ऑयल के धरम स्मार्ट स्टेशन का शुभारंभ, पूर्व विधायक विक्रम सिंह ने किया उद्घाटन

औरैया हादसे के बाद सीएम योगी ने सख़्त रुख अपनाते हुए निर्देश दिए हैं कि ट्रकों व गैर यात्री वाहनों से श्रमिकों को ढोने वाले वाहन स्वामियों व चालकों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर,ऐसे वाहनों को तत्काल सीज किया जाए।श्रमिकों व कामगारों को भोजन-पानी देकर बसों से उनके गृह नगर भेजने की व्यस्वस्था हो।

Read More: Fatehpur News: व्यापारी कुंभ में फतेहपुर से जाएंगे 100 व्यापारी, 20 गाड़ियों से लखनऊ कूच की तैयारी, बैठक में बनी रणनीति

Tags:

Latest News

Janmashtami 2026: 15 साल बाद जन्माष्टमी पर बन रहा अष्टमी और रोहिणी नक्षत्र का दुर्लभ शुभ संयोग, जानें शुभ मुहूर्त Janmashtami 2026: 15 साल बाद जन्माष्टमी पर बन रहा अष्टमी और रोहिणी नक्षत्र का दुर्लभ शुभ संयोग, जानें शुभ मुहूर्त
Janmashtami 2026: साल 2026 की श्रीकृष्ण जन्माष्टमी बेहद खास रहने वाली है. इस बार भाद्रपद कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि...
UP Rain Alert: उत्तर प्रदेश में 6 सितंबर तक भारी बारिश का अलर्ट, बाढ़-वज्रपात की आशंका पर सभी जिलों को सतर्क रहने के निर्देश
Fatehpur News: सामाजिक सेवा के लिए डॉ. अनुराग श्रीवास्तव सम्मानित, राज्यपाल ने दिया उत्कृष्ट सेवा सम्मान
Fatehpur News: 3 सितंबर के स्वदेशी व्यापारी कुंभ को सफल बनाने में जुटा व्यापार मंडल, बन रही है भ्रष्ट अधिकारियों की सूची
Fatehpur News: राकेश त्रिवेदी को शिक्षा माफिया क्यों बता रहे हैं सपा नेता संतोष द्विवेदी, आंदोलन की चेतावनी
Fatehpur News: तेजस द्विवेदी मौत प्रकरण में प्रधानाचार्य गिरफ्तार ! प्रबंधक राकेश त्रिवेदी फरार, पसलियों में मिला फ्रैक्चर
फतेहपुर स्वास्थ्य विभाग में 10 आउटसोर्स कर्मचारियों की भर्ती पर सवाल, तत्कालीन प्रभारी CMO से 8 बिंदुओं पर जवाब तलब

Follow Us