Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Kanpur Nikay Election Nomination : 17 से 24 अप्रैल को कानपुर में होंगे नामांकन

Kanpur Nikay Election Nomination : 17 से 24 अप्रैल को कानपुर में होंगे नामांकन
निकाय चुनाव नामांकन प्रक्रिया के लिए नगर निगम तैयार

कानपुर में दूसरे चरण में चुनाव होना है जिसको लेकर प्रशासन के आलाधिकारी अपनी तैयारियों में जुटे हुए हैं,कानपुर में 17 से 24 अप्रैल तक नामांकन की प्रक्रिया की जाएगी जिनके लिए नामांकन स्थलों को चयनित कर लिया गया है. उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव दो चरणों में होना है जिसमें पहला चरण 4 मई और दूसरा चरण 11 मई को होगा ,इसमें कानपुर में 11 मई को चुनाव होना है जिसको लेकर नामांकन स्थल को भी फाइनल कर लिया गया है. कानपुर के 110 वार्डों के पदों के नामांकन नगर निगम मोतीझील में होगा.


हाईलाइट्स

  • कानपुर में निकाय चुनाव के नामांकन 17 अप्रैल से
  • कानपुर में होगा दूसरे चरण में नगर निकाय चुनाव
  • नामंकन स्थल की तैयारियां लगभग हुईं पूरी

Nominations for nikay elections in Kanpur from April 17

कानपुर में दूसरे चरण में निकाय चुनाव होना है जिसको लेकर नामांकन स्थलों की भी तैयारी लगभग पूरी की जा चुकी है,आपको बताते चलें कानपुर के नगर निगम में 110 वार्डो के नामांकन की प्रक्रिया 17 अप्रैल से शुरू होगी जो कि 24 अप्रैल तक पूरी की जाएगी, 17 अप्रैल से नामांकन पत्रों का वितरण होगा और 24 अप्रैल तक फॉर्म भर कर जमा करना होगा.

25 अप्रैल को पत्रों का वेरिफिकेशन और जांच होगी, 27 अप्रैल को नाम वापसी और 28 अप्रैल को चुनाव चिन्ह आवंटन किया जाएगा. 11 मई को मतदान व 13 मई को मतगणना, नामांकन की प्रक्रिया नगर निगम मुख्यालय व कुछ तहसीलों में भी नामांकन की प्रकिया नगर पालिकाओं में की जाएगी.

इस तरह से हैं कानपुर के ये वार्ड

 

कानपुर के नगर निगम में 110 वार्ड, 25 वार्ड नगर पालिका परिषद घाटमपुर, 25 वार्ड नगर पालिका परिषद बिल्हौर ,11 वार्ड नगर पंचायत शिवराजपुर, 10 वार्ड नगर पंचायत बिठूर है वहीं कुल 562 मतदान केंद्र बनाए गए है जिसमें 1834 बूथ में लगभग 22,87,490 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. वोटर्स की बात की जाए तो  10,67,414 महिला वोटर्स व 12,20,998 पुरुष मतदाता है.

Read More: Uttar Pradesh Circle Rate: यूपी में बदलने जा रहे सर्किल रेट के नियम, अब 3 मीटर चौड़ी गलियों की संपत्तियों का भी होगा अलग मूल्यांकन

Latest News

Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
फतेहपुर के हसवा में हाईवे किनारे करोड़ों की जमीन पर कब्जे को लेकर हुई फायरिंग के मामले में जेल में...
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम
आज का राशिफल 27 सितंबर 2026: इन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान, श्री गणेश का ध्यान करके करें यात्रा

Follow Us