Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Kanpur crime news : सिरफिरे ने डायल 112 पर सीएम को दी धमकी,पुलिस ने सिखाया सबक

Kanpur crime news :  सिरफिरे ने डायल 112 पर सीएम को दी धमकी,पुलिस ने सिखाया सबक
सीएम को धमकी देने वाला शख्श गिरफ्तार

112 पर सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ को धमकी भरा मेसेज देने वाले शख्श को कानपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और उस पर कार्यवाही शुरू कर दी है.


हाईलाइट्स

  • 112 पर सीएम को धमकी देने वाला शख्श गिरफ्तार
  • प्रेमिका के पिता का मोबाइल चोरी कर बदनाम करने की थी साजिश
  • कानपुर पुलिस ने आरोपी आमीन को किया गिरफ्तार

Man Arrested For Threatening Cm : कानपुर में उस वक्त हड़कम्प मच गया जब एक सिरफिरे युवक ने 112 नम्बर पर कॉल कर सीएम को जान से मारने की धमकी दे डाली इस कॉल के बाद ही पुलिस हरकत में आई और आरोपित युवक आमीन को बाबूपुरवा से गिरफ़्तार कर लिया है.

दरअसल मामला कुछ ऐसा है कि ये सिरफिरा युवक आमीन कुछ दिन पहले ही इसने पड़ोस में रहने वाले शख्श का मोबाइल चोरी किया था जिसके बाद उसे बदनाम करने की साजिश के चलते आरोपित ने उसके सिम का प्रयोग कर डायल 112 पर सीएम को धमकी भरा सन्देश भेज दिया. जहां जांच के दौरान पुलिस ने मैसेज आये हुए नम्बर के मालिक को उठाया तो सत्यता का पता चला, पूछताछ में उसने बताया कि कुछ दिन पहले मेरा मोबाइल चोरी हुआ था जहां पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए आरोपित आमीन को बाबूपुरवा से गिरफ्तार कर लिया है.

सुनिए एडीसीपी दक्षिण ने क्या कहा

एडीसीपी दक्षिण अंकिता शर्मा ने बताया कि डायल 112 पर फोन कर सीएम को धमकी दी गयी थी जिसके बाद सक्रियता दिखाते हुए आरोपित को दबोच लिया गया है, पूछताछ में आरोपित ने बताया कि पड़ोस में रहने वाले सज्जात की बेटी से एकतरफा प्रेम करता था लेकिन ये बात लड़की और उसके पिता को नागवार थी जिसके बाद शातिर ने पहले तो सज्जात का मोबाइल चोरी किया और उसे फंसाने की नीयत से उसका सिम प्रयोग कर डायल 112 पर कॉल कर सीएम को धमकी दे डाली.

Read More: लखनऊ अग्निकांड के बाद कानपुर में बड़ा एक्शन, 31 कोचिंग संस्थान सील, बेसमेंट में चल रही क्लासेज पर प्रशासन सख्त

पुलिस ने बताया कि ये सब उसने सज्जात को बदनाम करने की नीयत से किया था, फिलहाल आरोपित आमीन को गिरफ्तार कर लिया है और मोबाइल व सिम बरामद कर लिए गए है और उसपर विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेज दिया है.

Read More: Uttar Pradesh Circle Rate: यूपी में बदलने जा रहे सर्किल रेट के नियम, अब 3 मीटर चौड़ी गलियों की संपत्तियों का भी होगा अलग मूल्यांकन

Latest News

फतेहपुर स्वास्थ्य विभाग में 10 आउटसोर्स कर्मचारियों की भर्ती पर सवाल, तत्कालीन प्रभारी CMO से 8 बिंदुओं पर जवाब तलब फतेहपुर स्वास्थ्य विभाग में 10 आउटसोर्स कर्मचारियों की भर्ती पर सवाल, तत्कालीन प्रभारी CMO से 8 बिंदुओं पर जवाब तलब
फतेहपुर स्वास्थ्य विभाग में आउटसोर्सिंग के जरिए 10 कर्मचारियों की नियुक्ति का मामला जांच के घेरे में आ गया है....
Fatehpur News: पिता के अस्तित्व को बचाने कमिश्नर के पास पहुंची फहमीदा, बोली-आरोपियों को बचा रही पुलिस
यूपी में 17 IAS अफसरों का तबादला: आंजनेय कुमार सिंह को नहीं मिला एक्सटेंशन ! योगी थे नाराज़, जानिए क्या रहीं चर्चाएं
पुत्रदा एकादशी 2026: संतान सुख के लिए क्यों खास है यह व्रत? जानिए पौराणिक कथा और महत्व
आज का राशिफल 23 अगस्त 2026: कुंभ राशि वालों का बन रहा है धन योग, इन राशियों के जातकों को रहना है सावधान
Fatehpur News: फतेहपुर में ग्राम विकास अधिकारी के खाते से गायब हो गएं लाखों रुपए ! पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
Fatehpur News: फतेहपुर में चंगाई सभा पर पुलिस की छापेमारी ! धर्मांतरण करने के लगे आरोप, दर्ज हुआ मुकदमा

Follow Us