Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Kanpur Airport News : कानपुर एयरपोर्ट नए कलेवर में तैयार,26 मई को सीएम करेंगे उद्घाटन

Kanpur Airport News : कानपुर एयरपोर्ट नए कलेवर में तैयार,26 मई को सीएम करेंगे उद्घाटन
कानपुर एयरपोर्ट

कानपुर के चकेरी स्थित नई टर्मिनल बिल्डिंग नए कलेवर में पूरी तरह से उद्घाटन के लिए तैयार है , नए टर्मिनल का उद्घाटन 26 मई को सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ के द्वारा होना सुनिश्चित हुआ है एयरपोर्ट की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी विशाख जी अय्यर ने निरीक्षण किया जहां एयरपोर्ट के सभी कार्यों व तैयारियों को अंतिम रुप दिया जा रहा है.


हाईलाइट्स

  • कानपुर एयरपोर्ट नए कलेवर में हुआ तैयार,26 मई को सीएम करेंगे उद्घाटन
  • नई टर्मिनल बिल्डिंग को दिया जा रहा अंतिम रूप
  • जिलाधिकारी विशाख जी अय्यर ने किया एयरपोर्ट का निरीक्षण

Kanpur's new terminal building ready for inauguration : कानपुर में चकेरी के मवैया स्थित एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया की नई टर्मिनल बिल्डिंग को अंतिम रूप दिया जा रहा है,जिसका शुभारंभ 26 मई को होने जा रहा है खुद केंद्रीय मंत्री नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दो दिन पूर्व इस टर्मिनल बिल्डिंग के उद्घाटन की जानकारी अपने ट्विटर अकाउंट से दी थी जिसके बाद कानपुर का प्रशासन और एयरपोर्ट प्रबंधन अधूरे कार्यों को  जल्द से जल्द दुरुस्त करने में जुटा  हुआ है.यह एयरपोर्ट इसलिए और भी खास है क्योंकि यहां अब विमान रात में भी उड़ सकेंगे, खुद सीएम ने चुनावी सभा में इसी माह नए एयरपोर्ट के उद्घाटन कार्यक्रम की बात कही थी वही अब इस टर्मिनल पर उम्मीद है कि काफी कनेक्टिविटी भी बढ़ेगी,और कई विमान कम्पनियां यहां से आने वाले समय मे यहां से उपलब्ध हो सकती है.

 

नए कलेवर में तैयार एयरपोर्ट

शहरवासियों के लिए आने वाली 26 मई से कानपुर एयरपोर्ट एक नए क्लेवर में दिखने के लिए तैयार है ,आगामी 26 मई को कानपुर में नए टर्मिनल भवन का शुभारंभ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा किया जाएगा इस शुभारंभ में केंद्रीय मंत्री के साथ-साथ भाजपा के तमाम दिग्गज नेता भी मौजूद रहेंगे, जिसके बाद अब कानपुर जिला प्रशासन लगातार एयरपोर्ट को फाइनल टच देने में लगा हुआ है, जिसकी समीक्षा को लगातार कानपुर जिलाधिकारी समेत आलाधिकारी कर रहे हैं.

Read More: Kanpur News: कानपुर में अपने देवर के प्राइवेट पार्ट को भाभी ने दांतों से काट डाला! डॉक्टरों को लगाने पड़े 55 टांके

डीएम ने किया निरीक्षण

जिलाधिकारी विशाख जी अय्यर ने बताया कि नई टर्मिनल भवन के शुभारंभ को लेकर लगभग तैयारियां पूरी कर ली गई है,आने वाले समय में कानपुर वासियों को एयरपोर्ट के माध्यम से बेहतर से बेहतर सुविधा मुहैया करवाई जाएगी.26 मई को उद्घाटन कार्यक्रम को लेकर विशेष निर्देश दिए गए हैं.

Latest News

Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में महज 10 रुपये को लेकर हुए विवाद में एक युवक पर डंडे से जानलेवा हमला...
फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल
Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा
UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद
UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
Karwa Chauth Gift for Wife: करवा चौथ पर पत्नी को दें राशि के अनुसार खास तोहफा, मेष से मीन तक जानें क्या रहेगा बेस्ट गिफ्ट

Follow Us