Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

KANPUR GRP NEWS : ट्रेनों में शातिराना ढंग से करते थे चोरी,दो धरे गए

KANPUR GRP NEWS : ट्रेनों में शातिराना ढंग से करते थे चोरी,दो धरे गए
ट्रेनों में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले दो शातिर धरे गए

अक्सर आउटर पर ट्रेनों के धीमा होने का इंतजार कर ये शातिर चोर ट्रेनों में चढ़कर शातिराना अंदाज से यात्रियों का सामान पार कर फरार हो जाया करते थे ऐसे दो शातिरों को जीआरपी की टीम ने गोविंदपुरी रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया है.


हाईलाइट्स

  • आउटर पर धीमी ट्रेनों को बना रहे थे निशाना
  • शातिराना अंदाज में ट्रेन में सवार होकर यात्रियों का सामान कर रहे थे पार
  • जीआरपी ने ट्रेनों में चोरी करने वाले दो शातिरों को किया गिरफ्तार

KANPUR TRAIN THIEF ARRESTED : दरअसल कानपुर के आसपास आउटर पर ट्रेनों को ये शातिर निशाना बना रहे थे,ट्रेनें आउटर पर जैसे ही पहुंचती ये शातिर उसमें सवार होकर सो रहे यात्रियों का सामान पार कर देते थे और नौ दो ग्यारह हो जाते थे.

शातिराना ढंग से करते थे ट्रेनों में चोरी 

जीआरपी पुलिस को कई दिनों से सूचना मिल रही थी कि ट्रेनों में चोरी करने वाला गिरोह सक्रिय है ,जहां गोविंदपुरी रेलवे स्टेशन से जीआरपी ने दो शातिरों को चोरी के माल के साथ गिरफ्तार किया है. जीआरपी थाना प्रभारी रामकृष्ण द्विवेदी ने बताया कि इनके चोरी करने का तरीका बड़ा ही शातिराना था, जब ट्रेनें आउटर में धीमें हो जाती थी तब ये उसमें चढ़कर सो रहे यात्रियों का सामान चोरी कर फरार हो जाया करते थे, पकड़े गए शातिर पहले भी कई चोरी की घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं ,पकड़े गए शातिर विष्णु शुक्ला के ऊपर पहले से ही कई अपराधी मुकदमे दर्ज हैं.

शातिरों के पास से चोरी का माल किया बरामद 

जीआरपी की टीम ने शातिरों के पास से काफी मात्रा में चोरी का सामान बरामद किया है, जिसमें ज्वेलरी और मोबाइल फोन के साथ कई आईडी कार्ड भी बरामद किए गए हैं , चोरी के माल में एक आर्मी के जवान की आईडी कार्ड भी बरामदगी की गई, जवान को आईडी वापस की गई है जिसके बाद आर्मी के जवान ने जीआरपी पुलिस का आभार व्यक्त किया है । 

Latest News

Fatehpur News: फतेहपुर में प्रेम प्रसंग में की गई हत्या ! पत्नी ने पति के साथ मिलकर प्रेमी को मार डाला, झाड़ियों में फेंका शव Fatehpur News: फतेहपुर में प्रेम प्रसंग में की गई हत्या ! पत्नी ने पति के साथ मिलकर प्रेमी को मार डाला, झाड़ियों में फेंका शव
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में एक युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है. हुसैनगंज...
आज का राशिफल 24 अक्टूबर 2026: इन राशियों के लिए बेहतर नहीं होगा आने वाला समय, शनि की पड़ रही है दृष्टि
Fatehpur News: सीडीओ ने किया आई केयर सेंटर का शुभारंभ ! ज्वाइंट कमिश्नर और नगर पालिका अध्यक्ष रहे मौजूद
Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा

Follow Us