Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Kanpur Crime News : दुपहिया वाहन चोरी करने वाला गिरोह चढ़ा पुलिस के हत्थे

Kanpur Crime News : दुपहिया वाहन चोरी करने वाला गिरोह चढ़ा पुलिस के हत्थे
दुपहिया वाहन चोरी करने वाले गिरोह को पुलिस ने दबोचा

Kanpur News : खाली जगहों व बाजारों में खड़े दुपहिया वाहनों को पल भर में चोरी कर नौ दो ग्यारह हो जाने वाले अंतर्जनपदीय बाइक चोर गिरोह का कानपुर पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए शातिरों को चोरी की मोटरसाइकिलों के साथ गिरफ्तार किया है.


हाईलाइट्स

  • कानपुर की जाजमऊ पुलिस ने दुपहिया वाहन चोरी करने वाले गिरोह को दबोचा
  • कानपुर में 10 दुपहिया वाहन समेत 4 गिरफ्तार
  • कानपुर पुलिस ने कई जिलों में वारदात को अंजाम देने वाले गैंग को दबोचा

Kanpur Police Arrested : प्रदेश के कई जनपदों से बाइक चोरी करने वाला गिरोह काफी दिनों से सक्रिय होकर चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहा था,दरअसल मामला जाजमऊ थाना क्षेत्र का है जहां मुखबिर की सटीक सूचना पर क्राइम ब्रांच और जाजमऊ पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो संदिग्ध बाइक सवारों को रोका और पेपर मांगे वाहन के दस्तावेज न होने पर कड़ाई से जब पूछताछ की तो सब उगल डाला.

जानकारी के मुताबिक यह गिरोह कानपुर ही नही बल्कि अन्य जिलों में भी सक्रिय होकर वारदातों को अंजाम दे रहा था और खास तौर पर सुनसान जगहों पर या फिर ये बाजारो को टारगेट कर बाइक चोरी कर भाग जाया करते थे.

खाली जगहों पर खड़ी बाइकों को बनाते थे निशाना :

डीसीपी क्राइम ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि दोनों बाइक सवार कानपुर से उन्नाव की ओर जा रहे थे चेकिंग के दौरान शातिर वाहन के पेपर नही दिखा सके, जब कड़ाई से पूछताछ की तो उन्होंने चोरी की बाइक की बात कबूली,इतना ही नही पुलिस की पूछताछ में उन्नाव में भी बाइक चोरी की बात बताई जिसके वहां से भी दो लोगों को गिरफ्तार किया जबकि एक फरार हो गया फिलहाल 4 शातिरों को गिरफ्तार कर लिया गया है और उन्नाव से 8 बाइक समेत कुल 10 मोटरसाइकिल बरामद की है जो कानपुर के अलावा उन्नाव और लखनऊ नम्बर की है वही कई वाहनों के कटे हुए पार्ट्स भी बरामद किए है, इन सभी के ऊपर पहले भी अपराधिक मुकदमे कई थानों में दर्ज है फिलहाल इन सभी पर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है.

Latest News

Fatehpur News: नौसेना में देश की सेवा, फिर बने यूपी पुलिस में दरोगा ! परिवार के लिए छोड़ी नौकरी, सड़क हादसे में बैंक कैशियर की मौत Fatehpur News: नौसेना में देश की सेवा, फिर बने यूपी पुलिस में दरोगा ! परिवार के लिए छोड़ी नौकरी, सड़क हादसे में बैंक कैशियर की मौत
फतेहपुर में परिवार के साथ रहने के लिए यूपी पुलिस में सब-इंस्पेक्टर की नौकरी छोड़कर बैंक में कैशियर बने अविनाश...
Fatehpur News: फतेहपुर पहुंचते ही भड़के कमिश्नर, नगर पालिका ईओ पर निलंबन की कार्रवाई, सीएमओ का वेतन रोका
Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा
फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल
Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा
UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद

Follow Us