Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Kanpur Police Constable Dance Viral : देशभक्ति में लीन इस पुलिसकर्मी का वीडियो वायरल ! लोग कह रहे अद्भुत

Kanpur Police Constable Dance Viral : देशभक्ति में लीन इस पुलिसकर्मी का वीडियो वायरल ! लोग कह रहे अद्भुत
कानपुर पुलिस के सिपाही का देशभक्ति गीत पर डांस हुआ वायरल

देशभर में 77वां स्वतंत्रता दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया गया. ऐसे में शहर के तमाम पुलिस थानों में भी ध्वजारोहण का कार्यक्रम किया गया. जिसमें बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों ने भाग लिया. वही अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है, इस वीडियो में एक पुलिस कांस्टेबल काला चश्मा लगाकर देश भक्ति गाने में लीन होकर डांस कर रहा है.हालांकि इस पुलिसकर्मी के साथ अन्य पुलिसकर्मी भी डांस कर रहे हैं.लेकिन इस कांस्टेबल का जोश और डांस देखकर और किसी पर नजर ही नहीं गयी.


हाईलाइट्स

  • स्वतन्त्रता दिवस पर कानपुर पुलिस के सिपाही का देशभक्ति गाने पर डांस हुआ वायरल
  • सोशल मीडिया पर तेजी से हो रहा वीडियो वायरल,लोगों ने कहा शानदार डांस किया सलूट
  • कानपुर में तैनात है ये कांस्टेबल, देशभक्ति का जोश दिया दिखाई

constable's amazing dance on patriotic song : 15 अगस्त यानी स्वतंत्रता दिवस को लेकर सभी देशवासियों में जोश देखा गया.वैसे भी देश की आज़ादी का दिन हर किसी को खुशी-खुशी मिलजुलकर सेलिब्रेट करना चाहिए. ऐसे में लोग अपने-अपने तरीकों से देश को सलामी देते हुए नजर आये. वही कानपुर के एक थाने में तैनात सिपाही रोबिन सिंह भी खुद को रोक न पाया और देशभक्ति की भावना रखते हुए जोश के साथ देश भक्ति गीतों पर खूब नाचा,जिसका वीडियो भी वायरल हो रहा है.फिलहाल इस सिपाही के डांस की हर जगह तारीफ़ हो रही है.

कानपुर पुलिस के सिपाही का शानदार देशभक्ति गीत पर डांस का वीडियो हुआ वायरल

कानपुर से स्वतंत्रता दिवस के दिन एक पुलिस के सिपाही का डांस का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.हर जगह इसे खूब पसंद भी किया जा रहा है.बताया जा रहा है यह वायरल वीडियो बिधनू थाने का है. बिधनू थाने में तैनात सिपाही रोबिन सिंह भी देशभक्ति की भावना को मन में रखते हुए खुद को रोक न पाया और झंडारोहण के बाद देशभक्ति के गानों पर जमकर डांस किया. यही नहीं वहां मौजूद अन्य पुलिसकर्मियों ने इस पूरे डांस का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया.

सोशल मीडिया पर हो रहा सिपाही का डांस ट्रेंड, लोग कर रहे तारीफ

Read More: लखनऊ अग्निकांड के बाद कानपुर में बड़ा एक्शन, 31 कोचिंग संस्थान सील, बेसमेंट में चल रही क्लासेज पर प्रशासन सख्त

फिर क्या था देखते ही देखते यह वीडियो सोशल मीडिया के हर एक प्लेटफार्म पर ट्रेंड करने लगा. जिस वजह से चारों तरफ इस पुलिसकर्मी की चर्चा हो रही है.आपको बता दें कि 2019 बैच के सिपाही रॉबिन सिंह के डांस को देखकर ऐसा लगता है कि उन्हें डांस की कई मुद्राएं आती है.क्योंकि जिस तरह से देश भक्ति गीत को इन्होंने ने ब्रेक डांस फार्म में तब्दील किया है, वह काबिले तारीफ है.रोबिन ने ‘भारत मां का बेटा हूं, वर्दी मेरी शान है’ गीत पर ब्रेक डांस किया. 

Read More: Uttar Pradesh Circle Rate: यूपी में बदलने जा रहे सर्किल रेट के नियम, अब 3 मीटर चौड़ी गलियों की संपत्तियों का भी होगा अलग मूल्यांकन

देशभक्ति की भावना के लिए सिपाही ने किया डांस

Read More: Uttar Pradesh: कानपुर में नेटवर्क मार्केटिंग के नाम पर 100 करोड़ से ज्यादा की ठगी, 60 हजार युवाओं को बनाया शिकार, 6 गिरफ्तार

पुलिस वाले भी इंसान होते हैं,जो अपना घर परिवार छोड़कर अन्य शहरों में आकर पूरी जिम्मेदारी से अपनी ड्यूटी निभाते है फिर चाहे वह होली हो या दिवाली थाने को ही अपना घर और साथी पुलिसकर्मियों को अपना परिवार मानकर उन्हीं के साथ घुलमिल जाते हैं.ऐसे पुलिसकर्मियों के लिए दिल से सैलूट जरूर बनता है.एसीपी का कहना है कि थाने में स्वतंत्रता दिवस मनाया जा रहा था.वह भी देश का वासी है,उसके अंदर भी देशभक्ति की भावना है.

Latest News

Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी ! एक छात्र की मौत, 30 से ज्यादा छात्रों के दबे होने की आशंका Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी ! एक छात्र की मौत, 30 से ज्यादा छात्रों के दबे होने की आशंका
दिल्ली के दक्षिणी इलाके सत्य निकेतन में रविवार को बारिश के बीच एक बड़ा हादसा हो गया, यहां पांच मंजिला...
Fatehpur News: फतेहपुर के एआरटीओ कार्यालय में छापेमारी, अवैध वसूली की शिकायत पर 12 लोग हिरासत में, चार पर केस दर्ज
Fatehpur Murder: जीजा पर सवार हुआ खून ! ससुराल पहुंचा दामाद, 5 लोगों पर बांके से हमला, पीट-पीट कर हुई हत्या
Janmashtami 2026: 15 साल बाद जन्माष्टमी पर बन रहा अष्टमी और रोहिणी नक्षत्र का दुर्लभ शुभ संयोग, जानें शुभ मुहूर्त
UP Rain Alert: उत्तर प्रदेश में 6 सितंबर तक भारी बारिश का अलर्ट, बाढ़-वज्रपात की आशंका पर सभी जिलों को सतर्क रहने के निर्देश
Fatehpur News: सामाजिक सेवा के लिए डॉ. अनुराग श्रीवास्तव सम्मानित, राज्यपाल ने दिया उत्कृष्ट सेवा सम्मान
Fatehpur News: 3 सितंबर के स्वदेशी व्यापारी कुंभ को सफल बनाने में जुटा व्यापार मंडल, बन रही है भ्रष्ट अधिकारियों की सूची

Follow Us