Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Kanpur News In hindi: बैराज पर चेकिंग के दौरान दरोगा ने बगैर नम्बर वाली स्कूटी रोकी ! तो भड़क गई युवती, फिर दरोगा को जड़ दिया थप्पड़

Kanpur News In hindi: बैराज पर चेकिंग के दौरान दरोगा ने बगैर नम्बर वाली स्कूटी रोकी ! तो भड़क गई युवती, फिर दरोगा को जड़ दिया थप्पड़
बैराज पर युवती ने दरोगा से की अभद्रता, Image Credit Original Source

कानपुर न्यूज़

कानपुर से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया (Surprising Case In Kanpur) है. गंगा बैराज (Ganga Bairaj) आयी एक युवती की दबंगई देखने को मिली है. बैराज पर दरोगा ने चेकिंग के दौरान स्कूटी रोकी और उसे किनारे खड़ा करने के लिये कहा. युवती आक्रोशित हो गयी और दरोगा के थप्पड़ जड़ (Girl Slapped Inspector) दिए. यही नहीं किसी ने थप्पड़ जड़ने का वीडियो बनाकर वायरल (Viral Video) कर दिया. पुलिस इस मामले में युवती की तलाश कर रही है.

बैराज पर युवती ने पुलिसकर्मी से की अभद्रता

कोहना (Kohna) थाना क्षेत्र स्थित गंगा बैराज (Ganga Bairaj) में पर्यटकों की भीड़ लगा करती है. पुलिस हर पल बैराज की तरफ नजर रखती है. अक्सर यहां स्टंटबाजी देखने को मिलती है समय-समय पर पुलिस द्वारा कड़ी कार्रवाई भी की जाती रही है. सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें एक युवती ने पुलिस वाले को थप्पड़ जड़ दिया. फिर आगे क्या हुआ नीचे बताएंगे.

बिना नम्बर वाली स्कूटी को रोका तो हो गयी युवती आक्रोशित

दरअसल पूरा मामला गंगा बैराज (Ganga Bairaj) का है. यहां दरोगा पवन कुमार रविवार को होने वाली भीड़ को नियंत्रित (Control Crowd) करने में जुटे थे. अक्सर लोग ग्रिल के पास खड़े हो जाते है और अपने वाहन सड़को पर गलत तरह से खड़े कर देते हैं जिससे आवागमन में समस्या आती है.

संडे होने के चलते यहां भीड़ वैसे ही थी. बताया जा रहा है बगैर नम्बर वाली स्कूटी (Without Number Scooty) पर सवार युवती भी वहां पहुंचीं, दरोगा ने बिना नम्बर की स्कूटी देखकर उसे स्कूटी किनारे खड़ा करने के लिए जैसे ही कहा, वह भड़क गई. आरोप है युवती ने धक्कामुक्की शुरू कर दी और दरोगा के थप्पड़ जड़ दिए.

Read More: Uttar Pradesh Circle Rate: यूपी में बदलने जा रहे सर्किल रेट के नियम, अब 3 मीटर चौड़ी गलियों की संपत्तियों का भी होगा अलग मूल्यांकन

kohna_thana_ganga_bairaj_girl_viral
थाना कोहना, Image Credit Original Source
घटना का वीडियो हुआ वायरल

इस दौरान इस पूरी घटना का वीडियो किसी ने बनाकर वायरल कर दिया. यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल (Video Viral On Social Media) हो रहा है. अगर वीडियो को देखें तो इसमें देखा जा सकता है कि उसकी स्कूटी गिरी हुई है और युवती दरोगा से धक्का-मुक्की कर रही है और यही नहीं उसने थप्पड़ भी जड़ दिया. इस मामले में पुलिस का कहना है कि दरोगा अपनी ड्यूटी कर रहे थे. उसकी स्कूटी में नम्बर नहीं था चेकिंग के दौरान युवती ने मारपीट की है युवती की तलाश की जा रही है.

Read More: Uttar Pradesh: कानपुर में नेटवर्क मार्केटिंग के नाम पर 100 करोड़ से ज्यादा की ठगी, 60 हजार युवाओं को बनाया शिकार, 6 गिरफ्तार

Related Posts

Latest News

Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
फतेहपुर के महर्षि विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से विधिक साक्षरता एवं जागरूकता कार्यक्रम...
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम
आज का राशिफल 27 सितंबर 2026: इन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान, श्री गणेश का ध्यान करके करें यात्रा
Fatehpur News: रात में थाने पहुंचे थे दंपति, सुबह कुछ दूरी पर मिला पति का शव! घटना के बाद फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
Pitru Paksha 2026: आज से शुरू हुआ पितृपक्ष, जानिए 15 दिनों में क्या करें, क्या न करें, तर्पण-श्राद्ध के नियम और पूरा कैलेंडर

Follow Us