Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Kanpur Lekhpal News: कानपुर में रिश्वतखोर महिला लेखपाल गिरफ्तार ! एंटीकरप्शन ने रंगे हाथ फिल्मी अंदाज में दबोचा

Kanpur Lekhpal News: कानपुर में रिश्वतखोर महिला लेखपाल गिरफ्तार ! एंटीकरप्शन ने रंगे हाथ फिल्मी अंदाज में दबोचा
रिश्वत लेते रंगेहाथ महिला लेखपाल अंजली यादव गिरफ्तार : फोटो साभार सोसल मीडिया

Kanpur Ghatampur Lekhpal News: कानपुर की घाटमपुर तहसील में तैनात महिला लेखपाल को 4 हज़ार रुपये की रिश्वत लेते हुए फिल्मी स्टाइल में एंटी करप्शन टीम ने रंगे हाथ पकड़ लिया, पकड़े जाने के डर को लेकर लेखपाल ने अपनी गाड़ी भगाने की कोशिश की, लेकिन एंटी करप्शन टीम ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया, डीएम ने इस मामले में लेखपाल अंजली यादव को निलंबित कर दिया है और विभागीय कार्रवाई के आदेश दिए हैं.


हाईलाइट्स

  • कानपुर के घाटमपुर तहसील में तैनात महिला लेखपाल रिश्वत लेते गिरफ्तार
  • एंटी करप्शन टीम ने रंगे हाथ पकड़ा, जमीन विवाद के बंटवारे से सम्बन्धित मामले में 4 हज़ार रुपये की मांगी
  • पीड़ित ने एंटी करप्शन टीम से की शिकायत, फ़िल्मी अंदाज में किया रंगेहाथ गिरफ्तार

Kanpur Lekhpal Anjali Yadav Arrested: कानपुर से हैरान कर देने वाले मामले से हड़कम्प मचा हुआ है, योगी सरकार लगातार अधिकारियों व कर्मचारियों को ईमानदारी से कार्य करने की बात कहती है, यहां तो सरकारी कर्मचारी आमजनता को ही चूसने में लगे हुए हैं, जब पीड़ित से रहा नही गया तो उसने इसकी शिकायत एंटी करप्शन से जाकर कर दी,फिर क्या हुआ आपको आगे बताते हैं.

रिश्वत लेते हुए महिला लेखपाल को रंगेहाथ पकड़ा

कानपुर के घाटमपुर तहसील में तैनात लेखपाल अंजली यादव को एंटी करप्शन टीम ने रिश्वत लेते हुए योजना के तहत रंगे हाथ पकड़ लिया, इस दौरान उसने भागने का प्रयास किया, लेकिन टीम ने घेराबन्दीकर धर दबोचा. फिलहाल लेखपाल पर विभागीय कार्रवाई की जा रहीं है, और उसे निलंबित कर दिया है.

क्या है पूरा मामला

Read More: Kanpur News: कानपुर में अपने देवर के प्राइवेट पार्ट को भाभी ने दांतों से काट डाला! डॉक्टरों को लगाने पड़े 55 टांके

जानकारी के मुताबिक घाटमपुर तहसील में जमीन विवाद को लेकर दौलतपुर क्षेत्र के धनमती रामपुर निवासी राकेश साहू का अन्य परिवार के लोगों से जमीन के बंटवारे को लेकर आये दिन विवाद बना रहता है, इस विवाद को खत्म करने के लिए राकेश तहसील जाकर बंटवारे के लिए लेखपाल से मिला, जहां आरोप है कि इस एवज में उससे लेखपाल अंजली यादव ने 7 हज़ार रुपये मांगे. ऐसी हालत में राकेश और परेशान होने लगा, और उसने इसकी शिकायत एंटी करप्शन को दी.

योजना के तहत रिश्वतखोर लेखपाल को पकड़ा

फिर योजना के अनुसार रंगेहाथ लेखपाल को पकड़ने के लिए रणनीति बनाई गई, सौदा लेखपाल से 4 हज़ार में तय हुआ. अब पैसा लेनदेन का सौदा शनिवार को होना था, लेकिन अंजली यादव नहीं पहुंची फिर यह सौदा दो दिन बाद का रखा गया. राकेश पैसा लेकर तहसील पहुंचा और लेखपाल को फोन किया,जहां लेखपाल ने पैसा खुद न लेने की बात करते हुए पास में एक कैफे वाले को पैसा छोड़ने की बात कही.

एंटी करप्शन ने रंगेहाथ किया गिरफ्तार

अब रंगे हाथ टीम को पकड़ना था तो राकेश ने वह पैसे कैफे संचालक को थमा दिए, जैसे ही लेखपाल की गाड़ी कैफे के पास पहुंची तो कैफे संचालक बाहर आकर लेखपाल अंजली को पैसे देने लगा, तभी एंटी करप्शन टीम ने उसे रंगेहाथों पकड़ लिया, एंटी करप्शन टीम को देखते हुए लेखपाल अंजली ने अपने ड्राइवर से गाड़ी भगाने के लिए कहा, लेकिन एंटी करप्शन की टीम ने घेराबंदी कर रिश्वतखोर लेखपाल को पकड़ लिया. इस मामले में डीएम विशाख जी ने आरोपित लेखपाल को सस्पेंड कर दिया और विभागीय कार्रवाई के आदेश भी दिए हैं.

Latest News

Fatehpur News: नौसेना में देश की सेवा, फिर बने यूपी पुलिस में दरोगा ! परिवार के लिए छोड़ी नौकरी, सड़क हादसे में बैंक कैशियर की मौत Fatehpur News: नौसेना में देश की सेवा, फिर बने यूपी पुलिस में दरोगा ! परिवार के लिए छोड़ी नौकरी, सड़क हादसे में बैंक कैशियर की मौत
फतेहपुर में परिवार के साथ रहने के लिए यूपी पुलिस में सब-इंस्पेक्टर की नौकरी छोड़कर बैंक में कैशियर बने अविनाश...
Fatehpur News: फतेहपुर पहुंचते ही भड़के कमिश्नर, नगर पालिका ईओ पर निलंबन की कार्रवाई, सीएमओ का वेतन रोका
Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा
फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल
Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा
UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद

Follow Us