Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Kanpur News: पूर्व सीएम अखिलेश यादव के स्वागत के लिए लगे सपा नगर अध्यक्ष और सपा विधायक में झड़प, जमकर हुई गुत्थम-गुत्थी

कानपुर में अखिलेश यादव के स्वागत में लगे सपाइयों में झड़प

Akhilesh Yadav In Kanpur: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के कानपुर आगमन से पहले जाजमऊ चेक पोस्ट पर स्वागत की तैयारियों में लगे सपा नगर अध्यक्ष फजल महमूद और उनके कार्यकर्ताओं की सपा से कैंट विधायक हसन रूमी से किसी बात पर बहस छिड़ गई, बात इतनी बढ़ गई की दोनों ओर से गाली गलौज और हाथापाई शुरू हो गई, यही नहीं दोनों ओर से कार्यकर्ताओ के बीच कुर्सियां भी फेंकी गई, पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराकर समझौता कराया. गाली गलौज और हाथापाई का वीडियो भी सामने आया है.

हाईलाइट्स

  • सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का कानपुर आगमन, स्वागत की तैयारी में लगे कार्यकर्ताओ में झड़प
  • सपा नगर अध्यक्ष और सपा विधायक में हुई झड़प, गाली गलौज के साथ हाथापाई
  • पुलिस से धक्का मुक्की, पुलिस ने कराया दोनों ओर के लोगो को शांत

There was a clash between the SP city president and the Sp mla : सपा के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के कानपुर आगमन से पहले स्वागत को लेकर विधायक और नगर अध्यक्ष के समर्थकों में मारपीट हो गयी, जो अत्यंत निंदनीय है, जब पार्टी के ही पदाधिकारी ,कार्यकर्ता और जनप्रतिनिधि ही इस तरह से एक दूसरे से झगड़ा करेंगे तो कैसे पार्टी तालमेल बैठा पाएगी. फिलहाल इस झगड़े से पार्टी की बड़ी किरकिरी हुई है. झड़प का वीडियो भी सामने आया है.

स्वागत से पहले सपाइयों में झड़प

मंगलवार को समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व सीएम अखिलेश यादव के शहर आगमन और उनके स्वागत की तैयारियों को लेकर जगह-जगह सपा के कार्यकर्ता पहुंचे हुए थे, दरअसल अखिलेश यादव लखनऊ से कानपुर आ रहे थे, सबसे पहला स्वागत उनका जाजमऊ चेक पोस्ट पर होना था.

वहां पहले से स्वागत के लिए सपा नगर अध्यक्ष फजल महमूद और उनके कार्यकर्ता मौजूद थे, तभी सपा के ही केंट विधानसभा से विधायक हसन रूमी भी वहां पहुंच गए, इस बीच दोनों ओर से किसी बात पर बहस छिड़ गई.

दोनों ओर से गाली-गलौज और हाथापाई

Read More: कानपुर रेल पुल पर चला ‘ट्रैफिक लॉकडाउन’! डेढ़ महीने तक लखनऊ से कटेंगी ट्रेनें, सफर से पहले ये खबर पढ़ना जरूरी

देखते ही देखते अचानक से माहौल गर्म हो गया,और गाली गलौज के साथ हाथापाई भी दोनों ओर से शुरू हो गई. इस दौरान कुर्सियां भी फेंकी गई. विधायक और नगर अध्यक्ष एक दूसरे से बहस करते नजर आए. माहौल बिगड़ता देख मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने बीच बचाव कर मामले को शांत कराया. इस बीच कार्यकर्ताओं की पुलिस से भी धक्का मुक्की और झड़प हुई.

Read More: UP News: फतेहपुर की भाजपा जिला उपाध्यक्ष और पति पर ठगी का आरोप, बालू ठेका दिलाने के नाम पर 2.34 करोड़ हड़पे

यादव महासभा के कार्यक्रम में आये अखिलेश

दरअसल पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आज कानपुर दौरा था , उन्हें यादव महासभा के कार्यक्रम में पीएसी मोड़ स्थित मनोज इंटरनेशनल होटल आना था, उनके आगमन से पहले जाजमऊ चेकपोस्ट पर उनके स्वागत के लिए सपा नगर अध्यक्ष फजल महमूद अपने समर्थकों के साथ मौजूद थे.

इस बीच कैंट विधानसभा क्षेत्र के विधायक मोहम्मद हसन रूमी भी स्वागत के लिए अपने समर्थकों के साथ पहुंच गए, देखते ही देखते दोनों तरफ से बहस छिड़ गई. आरोप है कि विधायक रूमी ने अभद्रता की, इसके बाद माहौल बिगड़ने लगा, दोनों ओर से समर्थकों में मारपीट शुरू हो गई, मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने किसी तरह बीच बचाव कराते हुए मामले को शांत कराया.

17 Oct 2023 By Vishal Shukla

Kanpur News: पूर्व सीएम अखिलेश यादव के स्वागत के लिए लगे सपा नगर अध्यक्ष और सपा विधायक में झड़प, जमकर हुई गुत्थम-गुत्थी

हाईलाइट्स

  • सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का कानपुर आगमन, स्वागत की तैयारी में लगे कार्यकर्ताओ में झड़प
  • सपा नगर अध्यक्ष और सपा विधायक में हुई झड़प, गाली गलौज के साथ हाथापाई
  • पुलिस से धक्का मुक्की, पुलिस ने कराया दोनों ओर के लोगो को शांत

There was a clash between the SP city president and the Sp mla : सपा के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के कानपुर आगमन से पहले स्वागत को लेकर विधायक और नगर अध्यक्ष के समर्थकों में मारपीट हो गयी, जो अत्यंत निंदनीय है, जब पार्टी के ही पदाधिकारी ,कार्यकर्ता और जनप्रतिनिधि ही इस तरह से एक दूसरे से झगड़ा करेंगे तो कैसे पार्टी तालमेल बैठा पाएगी. फिलहाल इस झगड़े से पार्टी की बड़ी किरकिरी हुई है. झड़प का वीडियो भी सामने आया है.

स्वागत से पहले सपाइयों में झड़प

मंगलवार को समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व सीएम अखिलेश यादव के शहर आगमन और उनके स्वागत की तैयारियों को लेकर जगह-जगह सपा के कार्यकर्ता पहुंचे हुए थे, दरअसल अखिलेश यादव लखनऊ से कानपुर आ रहे थे, सबसे पहला स्वागत उनका जाजमऊ चेक पोस्ट पर होना था.

वहां पहले से स्वागत के लिए सपा नगर अध्यक्ष फजल महमूद और उनके कार्यकर्ता मौजूद थे, तभी सपा के ही केंट विधानसभा से विधायक हसन रूमी भी वहां पहुंच गए, इस बीच दोनों ओर से किसी बात पर बहस छिड़ गई.

दोनों ओर से गाली-गलौज और हाथापाई

देखते ही देखते अचानक से माहौल गर्म हो गया,और गाली गलौज के साथ हाथापाई भी दोनों ओर से शुरू हो गई. इस दौरान कुर्सियां भी फेंकी गई. विधायक और नगर अध्यक्ष एक दूसरे से बहस करते नजर आए. माहौल बिगड़ता देख मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने बीच बचाव कर मामले को शांत कराया. इस बीच कार्यकर्ताओं की पुलिस से भी धक्का मुक्की और झड़प हुई.

यादव महासभा के कार्यक्रम में आये अखिलेश

दरअसल पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आज कानपुर दौरा था , उन्हें यादव महासभा के कार्यक्रम में पीएसी मोड़ स्थित मनोज इंटरनेशनल होटल आना था, उनके आगमन से पहले जाजमऊ चेकपोस्ट पर उनके स्वागत के लिए सपा नगर अध्यक्ष फजल महमूद अपने समर्थकों के साथ मौजूद थे.

इस बीच कैंट विधानसभा क्षेत्र के विधायक मोहम्मद हसन रूमी भी स्वागत के लिए अपने समर्थकों के साथ पहुंच गए, देखते ही देखते दोनों तरफ से बहस छिड़ गई. आरोप है कि विधायक रूमी ने अभद्रता की, इसके बाद माहौल बिगड़ने लगा, दोनों ओर से समर्थकों में मारपीट शुरू हो गई, मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने किसी तरह बीच बचाव कराते हुए मामले को शांत कराया.

Latest News

Aaj Ka Rashifal 02 May 2026: शनिवार के दिन इन राशियों के जातकों को रहना है सावधान, जानिए मेष से लेकर मीन तक सभी का दैनिक राशिफल Aaj Ka Rashifal 02 May 2026: शनिवार के दिन इन राशियों के जातकों को रहना है सावधान, जानिए मेष से लेकर मीन तक सभी का दैनिक राशिफल
शनिवार का दिन कई राशियों के लिए सतर्कता और सोच-समझकर निर्णय लेने का संकेत दे रहा है. कुछ जातकों को...
Fatehpur News: शादी के 10 दिन बाद उजड़ गया शिवम का घर, डंपर की टक्कर से दो युवकों की मौत, एक गंभीर
Aaj Ka Rashifal: बुद्ध पूर्णिमा पर बन रहा है शुभ संयोग, इन राशियों के जातक भूल से ना करें गलती, जानिए दैनिक भाग्यफल
Fatehpur News: फतेहपुर कांड में फरार बबलू सिंगरौर पर एक लाख का इनाम ! बुलडोजर ने तोड़ दी हेकड़ी, सात टीमें दे रहीं दबिश
Etawah Punarjanm ki kahani: पुनर्जन्म की इस हैरान कर देने वाली कहानी सुन हो जाएंगे रोंगटे खड़े ! अमेरिकी वैज्ञानिकों ने इस सच्ची घटना पर लगाई थी मुहर
Accident In Fatehpur: फतेहपुर में बारातियों से भरी बस डंपर से टकराकर पलटी, बड़ी संख्या में घायल
आज का राशिफल 25 अप्रैल 2026: शनिवार के दिन कैसे रहेंगे आपके ग्रह, जानिए दैनिक भाग्यफल में क्या कहते हैं सितारे

Follow Us