Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Kanpur IIt Online Ramayan News: कानपुर आईआईटी की नई पहल ! युवाओं में रामायण की बढ़ती रुचि देख लांच करी रामायण वेबसाइट

कानपुर आईआईटी, ऑनलाइन रामायण, फोटो साभार सोशल मीडिया

कानपुर आईआईटी ऑनलाइन रामायण

देश के सबसे बड़े और बहुचर्चित इंडियन इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलॉजी यानी आईआईटी कानपुर (Kanpur IIT) द्वारा राम भक्तों (Ram Devotees) के लिए एक वेबसाइट लांच (Launched Website) की गई है. इस वेबसाइट के जरिए राम भक्त रामायण से जुड़ी सभी जानकारी जैसे श्लोक उसके अर्थ को हासिल करने के साथ-साथ इसका एडमिन बन करेक्शन (Correction) भी कर सकते हैं.

कानपुर आईआईटी ने वाल्मीकि रामायण की लांच

देश का जाना माना इंस्टीट्यूट कानपुर आईआईटी (Kanpur IIt) के द्वारा 22 जनवरी अयोध्या के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के दिन ही समस्त राम भक्तों के लिए उपहार स्वरूप एक वेबसाइट लांच कर दिया है. जिसमें ऋषि वाल्मीकि (Sage Valmiki) द्वारा लिखित रामायण के सभी श्लोकों को अपलोड किया गया है. अब रामायण पढ़ने के लिए valmiki.iit.ac.in पर लॉगिन कर मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के संघर्षों को और भी बारीकी से लोग जान सकेंगे.

रामभक्तों के लिए आईआईटी ने बनाई यह वेबसाइट

दशकों के इंतजार के बाद एक बार फिर रामलला अपने महल में प्रवेश कर चुके हैं. जिसे लेकर देशभर में उत्साह का माहौल है वहीं आज अब राम मंदिर के पट आम लोगों के दर्शन के लिए भी खोल दिए गए हैं. ऐसे में कानपुर आईआईटी (Kanpur IIt) ने भी राम भक्तों के लिए एक वेबसाइट लांच (Launch Website) की है.

जिसमें बाल्मीकि रामायण (Valimiki Ramayan) के सारे श्लोक को अपलोड किया गया है. इस वेबसाइट की खासियत यह है कि इसमें लिखा श्लोक को पढ़ने के साथ-साथ राम भक्त उसे एडिट (Edit) भी कर सकते हैं. आईआईटी के इस प्रयास के बाद अब भगवान राम के प्रति लोगों की आस्था और भी ज्यादा गहरी होगी.

कई भाषाओं में पढ़ व सुन सकते हैं यह रामायण

आईआईटी (IIT) के मुताबिक महर्षि वाल्मीकि (Sage Valmiki) द्वारा लिखी गई रामायण के सारे श्लोक और बालकांड से लेकर युद्धकांड तक सभी कांडों को अपलोड किया गया है. जिसमें राम भक्त इन श्लोक को अपनी मनचाही भाषा में पढ़ने के साथ-साथ सुन भी सकते हैं. मसलन इस वेबसाइट में आपको हिंदी भाषा के साथ-साथ तेलुगू, उड़िया, तमिल, रोमन, कनाडा, गुजराती, मलयालम, बंगाली और असमिया भाषा को चुनने की आजादी मिलती है. इस तरह से प्रांत के किसी भी व्यक्ति को रामायण को समझने में किसी तरह की कोई समस्या नहीं होगी.

Read More: फतेहपुर का गैंगस्टर कानपुर में गिरफ्तार: तीन पिस्टलों के साथ पकड़ा गया, चुनाव से पहले अवैध हथियार नेटवर्क की जांच

किस तरह कर सकते हैं लॉगिन?

रामायण को पढ़ने के लिए सबसे पहले राम भक्त को www.google.co.in पर जाना होगा एड्रेस बार-बार सर्च करना होगा valmiki.iit.ac.in इतना टाइप करने के बाद आपके सामने एक नई विंडो खुलकर आएगी, जिसमें लोअर बॉटम की तरफ view shlok's and translations वाले ऑप्शन पर क्लिक करना होगा. इसके बाद आपकी स्क्रीन पर अंग्रेजी हिंदी और संस्कृत भाषा में सभी श्लोक आ जाएंगे, अब आप चाहे तो इन सभी श्लोक को ऑडियो पर क्लिक करके पढ़ने के साथ-साथ सुन भी सकते हैं.

Read More: Uttar Pradesh Circle Rate: यूपी में बदलने जा रहे सर्किल रेट के नियम, अब 3 मीटर चौड़ी गलियों की संपत्तियों का भी होगा अलग मूल्यांकन

23 Jan 2024 By Vishal Shukla

Kanpur IIt Online Ramayan News: कानपुर आईआईटी की नई पहल ! युवाओं में रामायण की बढ़ती रुचि देख लांच करी रामायण वेबसाइट

कानपुर आईआईटी ऑनलाइन रामायण

कानपुर आईआईटी ने वाल्मीकि रामायण की लांच

देश का जाना माना इंस्टीट्यूट कानपुर आईआईटी (Kanpur IIt) के द्वारा 22 जनवरी अयोध्या के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के दिन ही समस्त राम भक्तों के लिए उपहार स्वरूप एक वेबसाइट लांच कर दिया है. जिसमें ऋषि वाल्मीकि (Sage Valmiki) द्वारा लिखित रामायण के सभी श्लोकों को अपलोड किया गया है. अब रामायण पढ़ने के लिए valmiki.iit.ac.in पर लॉगिन कर मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के संघर्षों को और भी बारीकी से लोग जान सकेंगे.

रामभक्तों के लिए आईआईटी ने बनाई यह वेबसाइट

दशकों के इंतजार के बाद एक बार फिर रामलला अपने महल में प्रवेश कर चुके हैं. जिसे लेकर देशभर में उत्साह का माहौल है वहीं आज अब राम मंदिर के पट आम लोगों के दर्शन के लिए भी खोल दिए गए हैं. ऐसे में कानपुर आईआईटी (Kanpur IIt) ने भी राम भक्तों के लिए एक वेबसाइट लांच (Launch Website) की है.

जिसमें बाल्मीकि रामायण (Valimiki Ramayan) के सारे श्लोक को अपलोड किया गया है. इस वेबसाइट की खासियत यह है कि इसमें लिखा श्लोक को पढ़ने के साथ-साथ राम भक्त उसे एडिट (Edit) भी कर सकते हैं. आईआईटी के इस प्रयास के बाद अब भगवान राम के प्रति लोगों की आस्था और भी ज्यादा गहरी होगी.

कई भाषाओं में पढ़ व सुन सकते हैं यह रामायण

आईआईटी (IIT) के मुताबिक महर्षि वाल्मीकि (Sage Valmiki) द्वारा लिखी गई रामायण के सारे श्लोक और बालकांड से लेकर युद्धकांड तक सभी कांडों को अपलोड किया गया है. जिसमें राम भक्त इन श्लोक को अपनी मनचाही भाषा में पढ़ने के साथ-साथ सुन भी सकते हैं. मसलन इस वेबसाइट में आपको हिंदी भाषा के साथ-साथ तेलुगू, उड़िया, तमिल, रोमन, कनाडा, गुजराती, मलयालम, बंगाली और असमिया भाषा को चुनने की आजादी मिलती है. इस तरह से प्रांत के किसी भी व्यक्ति को रामायण को समझने में किसी तरह की कोई समस्या नहीं होगी.

किस तरह कर सकते हैं लॉगिन?

रामायण को पढ़ने के लिए सबसे पहले राम भक्त को www.google.co.in पर जाना होगा एड्रेस बार-बार सर्च करना होगा valmiki.iit.ac.in इतना टाइप करने के बाद आपके सामने एक नई विंडो खुलकर आएगी, जिसमें लोअर बॉटम की तरफ view shlok's and translations वाले ऑप्शन पर क्लिक करना होगा. इसके बाद आपकी स्क्रीन पर अंग्रेजी हिंदी और संस्कृत भाषा में सभी श्लोक आ जाएंगे, अब आप चाहे तो इन सभी श्लोक को ऑडियो पर क्लिक करके पढ़ने के साथ-साथ सुन भी सकते हैं.

Latest News

Fatehpur News: फतेहपुर में अब व्हाट्सऐप पर मिलेगी एफआईआर की कॉपी, एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने लागू की नई व्यवस्था Fatehpur News: फतेहपुर में अब व्हाट्सऐप पर मिलेगी एफआईआर की कॉपी, एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने लागू की नई व्यवस्था
फतेहपुर पुलिस ने एफआईआर की कॉपी उपलब्ध कराने को लेकर नई व्यवस्था लागू की है. अब मुकदमा दर्ज होते ही...
Aaj Ka Rashifal 19 August 2026: सावन में भगवान शिव को अर्पित करें ये चीजें, नष्ट होंगे दुःख, जानिए सभी राशियों का दैनिक राशिफल
UPPCL News: फतेहपुर के अधिशासी अभियंता निलंबित, बरेली के अफसर को प्रतिकूल प्रविष्टि, बिजली कनेक्शन में देरी पर बड़ी कार्रवाई
Uttar Pradesh: यूपी में कोटेदारों को सीएम योगी का बड़ा तोहफा, कमीशन बढ़ाकर बदला नाम, अब कहलाएंगे अन्नपूर्णा भवन संचालक
Fatehpur News: किसानों की खाद पर कालाबाजारी का खेल! फतेहपुर में छापेमारी, 173 बोरी खाद सीज, दर्ज हुआ मुकदमा
Fatehpur News: फतेहपुर में बच्चों की कहासुनी के बाद भिड़े परिजन, 11 लोगों पर मुकदमा, मारपीट का वीडियो वायरल
आज का राशिफल 16 अगस्त 2026: मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा रविवार का दिन, किसे मिलेगा धन और करियर में लाभ

Follow Us