Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Kanpur Crime : कानपुर में रिश्ते शर्मसार ! रक्षाबंधन से पहले भाई ने बहन को दिए वो ज़ख्म, जिसने रिश्ते किये ख़त्म,दुष्कर्म का आरोप

Kanpur Crime : कानपुर में रिश्ते शर्मसार ! रक्षाबंधन से पहले भाई ने बहन को दिए वो ज़ख्म, जिसने रिश्ते किये ख़त्म,दुष्कर्म का आरोप
कानपुर में रिश्ते शर्मसार,पीड़ित बहन का बड़ा आरोप

कानपुर में कलयुगी भाई ने भाई-बहन के रिश्ते को तार-तार कर दिया.कल्याणपुर में रहने वाली पीड़िता का आरोप है कि उसके सगे भाई ने उसके साथ दुष्कर्म किया.और विरोध करने पर मारता-पीटता था. जिसकी शिकायत पीड़िता ने पुलिस से की है.पुलिस ने आरोपित भाई को गिरफ्तार कर लिया है और पूछताछ कर रही है.


हाईलाइट्स

  • कानपुर में रिश्ते हुए शर्मसार, बहन ने लगाया भाई पर दुष्कर्म का आरोप
  • पीड़िता ने पुलिस से की शिकायत, आरोपित भाई को किया अरेस्ट
  • पीड़िता का आरोप माँ ने नहीं की सुनवाई,तब किया ये एक्शन

Relationship embarrassed in Kanpur : प्रदेश सरकार से लेकर केंद्र सरकार लगातार महिला उत्पीड़न के मामलों को उजागर करने और इसकी रोकथाम के लिए नए-नए कानून बना रही है.यही नहीं महिलाओं के साथ हो रहे उत्पीड़न की रोकथाम के लिए कई हेल्पलाइन भी जारी की गयी है.बावजूद इसके महिला संबंधित अपराध रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं.

कानपुर से भी एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे सुनकर आप सभी के पैरों तले जमीन खिसक जाएगी. जहां एक कलयुगी भाई अपनी ही बहन की इज्जत के साथ खिलवाड़ करता रहा.और इस पवित्र रिश्ते को भी कलंकित कर दिया. पीड़िता ने अपने साथ हुई भयावह दास्तां को पुलिस के सामने बताया. जिसके बाद पुलिस ने आरोपी भाई को गिरफ्तार कर लिया है.

बहन ने भाई पर दुष्कर्म का लगाया आरोप, की शिकायत

दरअसल कल्याणपुर थाना क्षेत्र के खुर्द नया शिवली रोड में रहने वाली एक बहन ने अपने ही सगे भाई पर रेप का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर देखकर कार्रवाई की मांग की है. उसका आरोप है कि बीते कई महीने से उसका भाई उसके साथ दुष्कर्म कर रहा था.वही जब बहन इसका विरोध करती तो वह उसे जान से मारने की धमकी देता था. 

Read More: Uttar Pradesh Circle Rate: यूपी में बदलने जा रहे सर्किल रेट के नियम, अब 3 मीटर चौड़ी गलियों की संपत्तियों का भी होगा अलग मूल्यांकन

माँ ने नहीं दिया साथ पुलिस को बताई आपबीती

Read More: Uttar Pradesh: कानपुर में नेटवर्क मार्केटिंग के नाम पर 100 करोड़ से ज्यादा की ठगी, 60 हजार युवाओं को बनाया शिकार, 6 गिरफ्तार

डरी और सहमी लड़की ने खुद के साथ हो रही इस मामले की शिकायत अपनी मां से की. तो उसकी मां ने बेटे का ही साथ दिया. जिसके बाद अब पीड़िता ने पुलिस से मिलकर न्याय की गुहार लगाई है. हालांकि पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए हैं पहले तो पीड़िता का मेडिकल करवाया और फिर आरोपी भाई को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है.उधर माँ से भी पूछताछ जारी है.

भाई-बहन के रिश्तों को किया कलंकित

हमारा देश सभ्यताओं ,संस्कृति,संस्कार और मान्यताओं के लिए दुनिया भर में जाना जाता है. जहां एक त्यौहार ऐसा भी होता है जिस दिन बहनें अपने भाइयों के हाथों में रेशम की डोरी बांधकर उनसे जीवन भर खुद की सुरक्षा का वचन लेती है. जिसे हम रक्षाबंधन के त्योहार के नाम से जानते हैं. लेकिन इस घटना ने भाई बहन के रिश्ते को ही कलंकित कर दिया है. ऐसे में इस कलयुगी भाई पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए.

इससे उलट जितना आरोपी यह कलयुगी भाई है,उससे कहीं ज्यादा दोषी इनकी मां भी है क्योंकि जब पीड़िता ने सबसे पहले इसकी शिकायत माँ से की थी,तो मां ने कोई एक्शन क्यों नहीं लिया.बल्कि मां ने अपनी बेटी को ही फटकार लगा दी. यदि समय रहते मां ने इस पूरे मामले में हस्तक्षेप किया होता तो शायद आज इस तरह की घटना ना होती.

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us