Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Kanpur News: कानपुर में बीजेपी पार्षद पति ने सिख युवक को किया अधमरा ! सिख समाज में आक्रोश, पुलिस ने आरोपितों पर 25 हज़ार रुपये का इनाम किया घोषित

Kanpur News: कानपुर में बीजेपी पार्षद पति ने सिख युवक को किया अधमरा ! सिख समाज में आक्रोश, पुलिस ने आरोपितों पर 25 हज़ार रुपये का इनाम किया घोषित
बीजेपी पार्षद ने की मारपीट, फोटो साभार सोशल मीडिया

कानपुर में बीते दिनों भाजपा पार्षद पति की गुंडई और दबंगई सामने आने के बाद सिख समुदाय में आक्रोश व्याप्त है, दरअसल रोड रेज से जुड़ा मामला है, बात इतनी थी कि सिख युवक पत्नी के साथ अपनी गाड़ी में आगे चल रहा था और उसके बीजेपी पार्षद अपने बाउंसर्स के साथ गाड़ी में साइड के लिए हूटर बजाये जा रहा था, बस सिख युवक ने साइड नहीं दी तो बीजेपी नेता ने बाउंसर्स के साथ मिलकर इतना मारा की उसकी आंख बाहर निकल आयी. परिजनों ने उसे दिल्ली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया है. पुलिस ने आरोपित पार्षद पति समेत 4 के विरुद्ध 2


हाईलाइट्स

  • 24 सितम्बर को सिख समुदाय के व्यक्ति के साथ की थी बीजेपी पार्षद पति ने मारपीट
  • दोनों आंखों में गम्भीर चोट, एक आंख हुई खराब, दिल्ली में कराया गया भर्ती
  • साइड न देने पर पार्षद पति हुआ आगबबूला, फिर बाउंसर्स के साथ मिलकर पीटकर किया अधमरा, पुलिस में आरोपितो

Bullying of BJP councilor husband on the road in Kanpur : कानपुर में सिख समुदाय के एक व्यक्ति के साथ मारपीट करने का मामला अब तूल पकड़ने लगा है, इस मामले में अब सिख समाज के साथ विपक्षी पार्टी ने भी भाजपा सरकार पर हमला बोल दिया है, बीजेपी नेता पर आरोप है कि मामूली बात पर बेरहमी से सिख युवक को इतना मारा की उसकी आंख बाहर आ गयी. पत्नी चीखती रही, हाथ जोड़कर माफी मांगती रही लेकिन इन लोगों को दिल नहीं पसीजा, आंख में गम्भीर चोट के बाद भी उन लोगों ने बुरी तरह से पीटा. फिलहाल इस मामले में सिख समुदाय के लोगो ने न्याय की मांग की है.

भाजपा पार्षद पति पर मारपीट का आरोप

कानपुर में भाजपा पार्षद पति पर आरोप है कि उसने और साथियों ने मिलकर सिख समुदाय के व्यक्ति अमोलदीप को बेरहमी से पत्नी के सामने पीटा. जिसमें आरोपितों के पंच से उसकी दोनों आंख में गम्भीर चोट आई हैं. इस घटना के बाद राजनीतिक सरगर्मियां भी तेज हो गयी है. सिख समुदाय और व्यापार मंडल के लोगों में गुस्सा व्याप्त है, पुलिस कमिश्नर से मिलकर न्याय की मांग की है.

क्या था मामला

Read More: Kanpur News: कानपुर में अपने देवर के प्राइवेट पार्ट को भाभी ने दांतों से काट डाला! डॉक्टरों को लगाने पड़े 55 टांके

गौरतलब है कि 24 सितम्बर की रात यशोदा नगर निवासी भाजपा पार्षद पति अंकित शुक्ला पर आरोप है कि अंकित जीटी रोड स्थित सिटी क्लब के पास अपने बाउंसर्स के साथ आगे निकलने की होड़ में गाड़ी का हूटर और हॉर्न बजाते रहे, उनकी गाड़ी के ठीक आगे थार जीप में सवार मेडिकल कारोबारी अमोलदीप सिंह भाटिया पत्नी संग जा रहे थे, साइड न मिलने के चलते अंकित ओवरटेक करने लगा और  तेजी से आगे बढाते हुए गाड़ी को थार के आगे लगा दिया.

अमोलदीप को गम्भीर हालत में दिल्ली के निजी अस्पताल में कराया भर्ती

जिसके बाद आरोप है कि पार्षद पति और उसके साथियों ने सिख युवक अमोलदीप को कार से खींचकर इसकदर पीटा कि उसकी एक आंख में गम्भीर चोट आई है, मार-मार कर उसे अधमरा कर डाला, और फरार हो गए. आनन-फानन में परिवार के लोग अमोलदीप को एयर एंबुलेंस से दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल लेकर पहुंचे , जहाँ उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है और आईसीयू में उनका इलाज चल रहा है. डॉक्टरों के मुताबिक उनके दोनों आखों में गंभीर चोट है..

सिख दवा व्यापारी हुए आक्रोशित

वहीं इस घटना के बाद सिख दवा व्यापारी काफी आक्रोशित हैं, सिख समाज के विरोध के बाद पुलिस ने आशवासन दिया है. बुधवार को भाजपा पार्षद पति अंकित शुक्ला समेत अन्य आरोपियों पर पुलिस ने 25-25 हजार रुपए का ईनाम घोषित कर दिया है, साथ ही फ़रार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए 5 टीमें बनाई गई हैं, उधर गुमटी स्थित गुरुद्वारे में न्याय संघर्ष समिति के बैनर तले सिख समाज एकजुट हुआ, उन्होंने पुलिस को 2 दिन का अल्टीमेटम देते हुए कहा कि अगर आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो गुमटी गुरुद्वारे में 29 सितंबर से विरोध प्रदर्शन शुरू किया जाएगा.

Latest News

Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में महज 10 रुपये को लेकर हुए विवाद में एक युवक पर डंडे से जानलेवा हमला...
फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल
Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा
UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद
UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
Karwa Chauth Gift for Wife: करवा चौथ पर पत्नी को दें राशि के अनुसार खास तोहफा, मेष से मीन तक जानें क्या रहेगा बेस्ट गिफ्ट

Follow Us