Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Kanpur News: दोस्त के साथ बाइक से लौट रही युवती के साथ नशे में धुत दरिंदो ने लूट के बाद किया गैंगरेप, 3 गिरफ्तार

Kanpur News: दोस्त के साथ बाइक से लौट रही युवती के साथ नशे में धुत दरिंदो ने लूट के बाद किया गैंगरेप, 3 गिरफ्तार
लूट और गेंगरेप मामले में 3 गिरफ्तार, फोटो साभार सोशल मीडिया

कानपुर में दोस्त के साथ घर लौट रही युवती के साथ 4 शातिरों ने लूट करते हुए युवती के साथ गैंगरेप किया और मोबाइल छीन कर फरार हो गए. पीड़िता की शिकायत पर 4 के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया. पुलिस ने इस मामले में 3 को गिरफ़्तार कर लिया है.


हाईलाइट्स

  • कानपुर में मॉल कर्मी युवती के साथ गैंगरेप, दोस्त के साथ बाइक से लौट रही थी युवती
  • नशे में धुत 4 दरिंदो ने लूट के बाद किया रेप, पीड़िता ने पुलिस को बताई आपबीती
  • सेन पश्चिम पारा में हुई घटना, 3 आरोपित गिरफ्तार

criminals gangraped a girl returning with a friend : आये दिन महिलाओं और युवतियों के लिए बन रहे सख्त नियम कानून का जरा भी इन जालिमो को डर नहीं है. कानपुर में एक ऐसा ही मामला सामने आया है, लूट के इरादे के बाद युवती के साथ जंगल में गेंगरेप किया गया. पीड़िता ने न्याय की गुहार लगाई थी, जहां पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए आरोपितों की गिरफ्तारी कर ली है. 

युवती के साथ 4 दरिंदो ने किया गैंगरेप

कानपुर के सेन पश्चिम पारा क्षेत्र में बीते 17 सितम्बर को मॉल कर्मी युवती अपने दोस्त के साथ जरूरी दस्तावेज लेने सेन पश्चिम पारा गयी थी, युवती को बीच में टॉयलेट लगने पर गाड़ी रुकवाई, इस बीच सुनसान रास्ते पर मौजूद नशे में धुत 4 युवकों ने युवक और युवती के साथ पहले मारपीट की, फिर युवती को घसीटकर जंगल की ओर ले गए, जहां उसके साथ गैंगरेप किया गया. इतना ही नहीं इनके पास रखा मोबाइल भी छीन कर फरार हो गए. किसी तरह साथी ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी.

पहले लोकलाज में गेंगरेप की छिपाई बात, बाद में बताई सच्चाई

एडीसीपी साउथ अंकिता शर्मा मौके पर पहुंची. पहले युवती ने शर्मिंदगी के चलते गैंगरेप की बात छिपाई. बाद में 164 के बयान में उसने बताया कि 4 लोगों ने उसके साथ गैंगरेप किया है. पुलिस ने 4 के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया. पुलिस ने 4 में से 3 आरोपित देवीदीन, अभिषेक और संदीप को गिरफ्तार कर लिया. एक अन्य मनोज फरार है.

एडीसीपी दक्षिण ने क्या कहा

एडीसीपी दक्षिण अंकिता शर्मा ने खुलासा करते हुए बताया कि चारो आरोपित नशे में धुत थे, दो लोग मवेशी चरा रहे थे, जब युवती गाड़ी से उतरी तो उनकी नजर उस पर पड़ी, जिसके बाद चारो ने युवक और युवती को पीटा, फिर मोबाइल छीनते हुए युवती के साथ गैंगरेप किया. पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा गया जहां रेप की पुष्टि हुई है. तीन को इस मामले में गिरफ्तार किया गया है जबकि एक फरार है. विधिक कार्रवाई करते हुए इन्हें जेल भेजा जा रहा है.

Latest News

Fatehpur News: सीडीओ ने किया आई केयर सेंटर का शुभारंभ ! ज्वाइंट कमिश्नर और नगर पालिका अध्यक्ष रहे मौजूद Fatehpur News: सीडीओ ने किया आई केयर सेंटर का शुभारंभ ! ज्वाइंट कमिश्नर और नगर पालिका अध्यक्ष रहे मौजूद
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के आवास विकास में सुधा आई केयर सेंटर का शुभारंभ किया गया. कार्यक्रम की मुख्य...
Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला

Follow Us