Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Kanpur News : 'जुनैद' की बचपन से बढ़ी सनातन धर्म में आस्था,शादी हुई तो पत्नी करने लगी प्रताड़ित

Kanpur News : 'जुनैद' की बचपन से बढ़ी सनातन धर्म में आस्था,शादी हुई तो पत्नी करने लगी प्रताड़ित
सनातन धर्म को मानने वाला जुनैद

कानपुर में एक अनोखा मामला सामने आया है, विशेष समुदाय से ताल्लुख रखने वाले माँ -बेटे ने धर्म तो नहीं बदला लेकिन उन्होंने सनातन धर्म को मानना शुरू कर दिया, शादी के बाद पत्नी ने इसपर आपत्ति जताते हुए पति और सास को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया, आये दिन पत्नी द्वारा धमकाना और अभद्रता करना जिसके बाद पीड़ित मां-बेटे ने पुलिस को शिकायत पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है.


हाईलाइट्स

  • कानपुर में अनोखा मामला, विशेष समुदाय के युवक बचपन से मॉन रहा सनातन धर्म को
  • शादी के बाद पत्नी ने की नाराजगी जाहिर,करने लगी प्रताड़ित
  • पीड़ित माँ-बेटे ने पुलिस से लगाई न्याय की गुहार,बाबूपुरवा थाने में दर्ज हुआ मामला

Junaid believed in Sanatan Dharm : कानपुर के बाबूपुरवा क्षेत्र में रहने वाले एक विशेष समुदाय वाले परिवार को सनातन धर्म पर अटूट विश्वास हो गया जिसके बाद उस परिवार ने अपना धर्म को नहीं बदला लेकिन उनकी आस्था सनातन धर्म को मानने लगी, सनातन धर्म से जुड़े लोगों की तरह पूजा-पाठ और मन्दिर जाना यह सब करने लगे, युवक की शादी उनके धर्म के अनुसार ही हुई लेकिन पत्नी सनातन धर्म को मानने के पक्ष में नहीं थी और पति और सास को प्रताड़ित करने लगी 

और सनातन धर्म पर आपत्तिजनक टिप्पड़ियां की जिसके बाद माँ-बेटे ने डीसीपी दक्षिण से न्याय की गुहार लगाई है. 

बचपन से जुनैद की बढ़ी इस वजह से सनातन में आस्था

कानपुर के बाबूपुरवा निवासी रानी बेगम अपने बेटे जुनैद के साथ रहती है, जुनैद दीवारों में पेंटिंग का काम करता है,जिससे उसका भरण पोषण होता है, जुनैद की मां के मुताबिक बचपन मे जुनैद की आंखों में समस्या आ गयी थी, इलाज कई जगह कराया लेकिन सबने कहा कि अब इसे ठीक नहीं किया जा सकता, फिर एक परिचित ने उन्हें शोभन सरकार के विषय मे बताया जिसके बाद माँ बेटे दर्शन के लिए शोभन सरकार पहुंचे ,और अर्जी लगाई व प्रसाद ग्रहण किया, जहां अगले दिन बेटे की आंख पूरी तरह ठीक हो गई.

जिसके बाद हमने तय कर लिया कि धर्म तो नहीं बदलेंगे लेकिन देवी-देवताओं की पूजा अवश्य करेंगे, जुनैद बचपन से ही गणपति की मूर्ति अपने पास रखते है,उनकी देवी-देवताओं में बड़ी आस्था है, जुनैद का विवाह भी मुस्लिम रीति रिवाज से 2019 में फतेहपुर बिंदकी में अफरोज के साथ हुआ था, उन्हें भी इस बात से अवगत कराया गया था ,आरोप है कि उसके बाद बहु ने सनातन धर्म पर नाराजगी जाहिर करते हुए  धमकाना और अभद्रता शुरू कर दी.

Read More: Kanpur News: कानपुर में अपने देवर के प्राइवेट पार्ट को भाभी ने दांतों से काट डाला! डॉक्टरों को लगाने पड़े 55 टांके

अपने परिवार वालो को लाकर दबाव बनाना शुरू कर दिया लंबे समय तक हम लोगों को प्रताड़ित कर रहे हैं और इतना ही नही आरोप है कि जुनेद को जान से मारने की धमकी भी दी, इस मामले की शिकायत 9 फरवरी को सीएम को पत्र भेजकर की थी, वहां के बाद फिर डीसीपी दक्षिण को अपनी आपबीती बताकर न्याय की गुहार लगाई है.

जांच के दिये आदेश

पीड़ित ने हालांकि इससे पहले सीएम को पत्र भेजकर शिकायत की थी फिर अब डीसीपी दक्षिण को अपनी आपबीती बताई डीसीपी दक्षिण शिवाजी शुक्ल ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है पीड़ित द्वारा प्रार्थना पत्र बाबूपुरवा थाने में दिया गया है जिसपर मामला दर्ज किया गया है,जांच के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी.

Latest News

Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में महज 10 रुपये को लेकर हुए विवाद में एक युवक पर डंडे से जानलेवा हमला...
फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल
Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा
UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद
UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
Karwa Chauth Gift for Wife: करवा चौथ पर पत्नी को दें राशि के अनुसार खास तोहफा, मेष से मीन तक जानें क्या रहेगा बेस्ट गिफ्ट

Follow Us