Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

कानपुर दर्दनाक हादसा न्यूज़ : स्कूल की छुट्टी के बाद अमृत सरोवर तालाब में नहाने पहुंचे 4 छात्रों की डूबकर हुई मौत

कानपुर दर्दनाक हादसा न्यूज़ : स्कूल की छुट्टी के बाद अमृत सरोवर तालाब में नहाने पहुंचे 4 छात्रों की डूबकर हुई मौत
तालाब में डूबने से 4 बच्चो की मौत

कानपुर में एक दर्दनाक घटना सामने आई है जहां दोपहर स्कूल से छुट्टी होने के बाद 4 छात्र अमृत सरोवर तालाब में नहाने पहुंचे इस दौरान उन चारों की डूबने से दर्दनाक मौत हो गई,सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से सभी छात्रों को निकलवाया और अस्पताल भेजा जहां चारों को मृत घोषित कर दिया गया.


हाईलाइट्स

  • कानपुर के नर्वल थाना क्षेत्र में दर्दनाक हादसा
  • 4 बच्चों की अमृत सरोवर तालाब में डूबने से हुई मौत
  • घटनास्थल पर डीएम और पुलिस कमिश्नर भी मौजूद

4 teenagers drowned in Amrit Sarovar pond :कानपुर के नरवल थाना क्षेत्र के अंतर्गत उस वक्त हड़कम्प मच गया जहां शनिवार दोपहर को एक स्कूल के 4 छात्र अमृत सरोवर तालाब में नहाने पहुंचे, देखते ही देखते चारों पानी में डूबने लगे, तो बाहर बैठे एक बच्चे ने शोर मचाया शोर की आवाज सुनकर बाहर बैठे लोग दौड़े और इस घटना की सूचना पुलिस को दी जहां पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों की मदद से चारों को गंभीर हालत में बाहर निकाला और अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टर्स ने चारों छात्रो को मृत घोषित कर दिया.घटना की सूचना पर परिजनों में कोहराम मचा हुआ है.

कैसे हुआ ये दर्दनाक हादसा

बताया जा रहा है नर्वल तहसील परिसर में अमृत सरोवर तालाब है शनिवार को एसडी मेमोरियल स्कूल में पढ़ने वाले 5 छात्र छुट्टी के बाद साइकिल से पास में बने अमृत सरोवर तालाब मैं नहाने पहुंचे, जबकि एक बाहर ही बैठा रहा जैसे ही चारों तालाब में नहाने उतरे तो एक-एक कर चारों डूबने लगे, बाहर बैठे छात्र की चीखपुकार पर बाहर मौजूद लोग मौके पर पहुंचे और इस घटना की सूचना पुलिस को दी, घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से चारों को आधे घंटे की मशक्कत के बाद तालाब से बाहर निकलवाया और पास के ही पीएचसी में इलाज के लिए भेजा जहां पर गंभीर हालत में चारों को काशीराम ट्रामा सेंटर रिफर कर दिया गया वहां पहुँचते ही डॉक्टरों ने चारों को मृत घोषित कर दिया. वही डूबने वाले छात्रों में सक्षम,अभय,दिव्यांशु और कृष्णा है.अपने बच्चो के मौत की सूचना पर परिजनों का रोरोकर बुरा हाल हो गया है.

घटना की सूचना पर जिलाधिकारी विशाख जी अय्यर व पुलिस कमिश्नर बीपी जोगदंड समेत भारी संख्या में फोर्स मौके पर पहुंच गया जहां पर उन्होंने घटनास्थल पहुंचकर घटना का जायज़ा लिया , डीएम ने घटना को दुखद बताते हुए परिजनों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया है,फिलहाल चारों छात्रों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आलाधिकारियो को निर्देशित किया कि गया है कि इस घटना की गहनता से जांच की जाए.

Read More: Kanpur News: कानपुर में अपने देवर के प्राइवेट पार्ट को भाभी ने दांतों से काट डाला! डॉक्टरों को लगाने पड़े 55 टांके

Latest News

फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर आरटीओ कार्यालय के पास बुधवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया....
Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा
UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद
UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
Karwa Chauth Gift for Wife: करवा चौथ पर पत्नी को दें राशि के अनुसार खास तोहफा, मेष से मीन तक जानें क्या रहेगा बेस्ट गिफ्ट
आज का राशिफल 26 अक्टूबर 2026: कुंभ राशि के लिए बेहतर होगा समय, जानिए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल

Follow Us