Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Kanpur Eid Ul Fitr News : कड़ी सुरक्षा के बीच ईद की नमाज़ सकुशल हुई सम्पन्न,गले लगकर दी एकदूसरे को बधाई

Kanpur Eid Ul Fitr News : कड़ी सुरक्षा के बीच ईद की नमाज़ सकुशल हुई सम्पन्न,गले लगकर दी एकदूसरे को बधाई
कानपुर की बड़ी ईदगाह पर नमाज़ अदा करते नमाज़ी

ईद उल फितर का पर्व शनिवार को मनाया जा रहा है जहां कानपुर में बड़ी ईदगाह पर कड़ी सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण ढंग से नमाज़ अदा की गई,नमाज़ के बाद सभी ने गले लगकर एक दूसरे को ईद की शुभकामनाएं दी.


हाईलाइट्स

  • कानपुर में कड़ी सुरक्षा के बीच ईदगाहों पर ईद की नमाज़ हुई सकुशल संपन्न
  • ईदगाहों पर पुलिस कमिश्नरेट की कड़ी रही व्यवस्था
  • नमाज़ियों ने शांति,एकता और भाईचारे की दुआ की

Eid prayers completed safely in Kanpur : पूरे देश में आज ईद का पर्व मनाया जा रहा है,शुक्रवार शाम चांद का दीदार होते ही ईद की मुबारकबाद दी जाने लगीं, कानपुर शहर की सभी बड़ी और छोटी ईदगाहों पर नमाज़ को लेकर पुलिस कमिश्नरेट की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही, बड़ी ईदगाह पर भारी संख्या में नमाजियों ने नमाज़ अदा कर मुल्क में खुशहाली ,शांति व भाईचारे की तरक्की के लिए दुआ की.

ईद की नमाज़ को लेकर सुबह से ही कानपुर पुलिस कमिश्नरेट व जिला प्रशासन ने सुचारू रूप से पुख्ता व्यवस्था कर रखी थी,शहर की 29 ईदगाहों व 491 मस्जिदों पर बड़े ही शांतिपूर्ण ढंग से नमाज़ अदा की गई.

 

कानपुर की सभी ईदगाह और मस्जिदों पर सकुशल सम्पन्न हुई ईद की नमाज़

Read More: Kanpur News: कानपुर में अपने देवर के प्राइवेट पार्ट को भाभी ने दांतों से काट डाला! डॉक्टरों को लगाने पड़े 55 टांके

पुलिस कमिश्नर बीपी जोगदंड ने बताया कि ईद के पर्व को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे जहां सभी ईदगाहों व मस्जिदों में शांतिपूर्ण तरह से नमाज़ अदा की गई.सुरक्षा के दृष्टिगत सभी मस्जिदों पर पुलिस के अफसर अलर्ट रहे और फ्लैग मार्च भी किया गया. 4 कम्पनी पीएसी,1 आरएएफ कम्पनी,200 बाहर से आए सब इंस्पेक्टर पुलिसकर्मी व जनपद के पुलिसकर्मी मौजूद रहे ,सुबह डायवर्जन किया गया था जिससे किसी को कोई आने जाने में समस्या न हो, कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के साथ सभी ईदगाहों व मस्जिदों पर सकुशल ईद की नमाज़ सम्पन्न हुई है.

Latest News

Fatehpur News: पत्नी की हत्या में भोजपुरी फिल्म लेखक पति और अभिनेत्री प्रेमिका को उम्रकैद, पढ़िए मर्डर मिस्ट्री Fatehpur News: पत्नी की हत्या में भोजपुरी फिल्म लेखक पति और अभिनेत्री प्रेमिका को उम्रकैद, पढ़िए मर्डर मिस्ट्री
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में पत्नी योगमाया की हत्या के मामले में अदालत ने भोजपुरी फिल्म लेखक इंद्रमोहन लोधी और...
Fatehpur News: फतेहपुर में एसपी अभिमन्यु मांगलिक का बड़ा एक्शन, हथगाम इंस्पेक्टर और दरोगा निलंबित, हेड कांस्टेबल लाइन हाजिर
आज का राशिफल 07 नवंबर 2026: दीपावली पर इन राशियों के जातक रहें सावधान, शनि देव की कृपा से बनेंगे बिगड़े काम
Fatehpur News: नौसेना में देश की सेवा, फिर बने यूपी पुलिस में दरोगा ! परिवार के लिए छोड़ी नौकरी, सड़क हादसे में बैंक कैशियर की मौत
Fatehpur News: फतेहपुर पहुंचते ही भड़के कमिश्नर, नगर पालिका ईओ पर निलंबन की कार्रवाई, सीएमओ का वेतन रोका
Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा
फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल

Follow Us