Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Kanpur News : गाड़ी की मरम्मत करते वक्त हटा जैक, नीचे दबने से मैकेनिक की मौत, तीन दिन पहले हुई थी बहन की शादी

Kanpur News : गाड़ी की मरम्मत करते वक्त हटा जैक, नीचे दबने से मैकेनिक की मौत, तीन दिन पहले हुई थी बहन की शादी
परिजनों को ढांढस बंधाती पुलिस

कार की मरम्मत नीचे घुस कर करने वाले सावधान हो जाए अन्यथा जान से हाथ धोना पड़ सकता है, कानपुर में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसमे कार मरम्मत के दौरान मेकेनिक नीचे दब गया जिसमें उसकी दर्दनाक मौत हो गई, इस मौत की खबर सुनते ही परिजनों पर दुखो का पहाड़ टूट पड़ा है.


हाईलाइट्स

  • कानपुर के हर्ष नगर में मरम्मत के दौरान मकैनिक की नीचे दबकर मौत
  • कार रिपेयरिंग करते वक्त हुआ हादसा,अचानक कार से हटा जैक
  • परिजनों में मचा कोहराम,3 दिन पहले हुई थी बहन की शादी

Died while repairing vehicle in Kanpur : कानपुर के हर्ष नगर क्षेत्र में ऑटो पार्ट्स व वाहनों की सर्विसिंग की  बाजार है,जहां लोग अपनी गाड़ियों की मरम्मत के लिए आते रहते हैं, बुधवार को हिन्द व्हील्स कार रिपेयरिंग की शाप पर एक ग्राहक गाड़ी की मरम्मत कराने आया था मेकेनिक हटिया निवासी अंकित गाड़ी को जैक लगाकर कार के नीचे की तरफ सही करने लगा तभी अचानक जैक अपनी जगह से हट गया जिसके चलते अंकित कार के नीचे दब गया जिसमें वह बुरी तरह ज़ख्मी हुआ आनन फानन में लोगों ने उसे निजी अस्पताल ले गए जहां डॉक्टर्स ने मृत घोषित कर दिया.मौके पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा.

पहियों में नहीं लगाया था स्टॉपर

जानकारी के मुताबिक हर्ष नगर स्थित वाहन बाजार में हिन्द व्हील्स कार रिपेयरिंग की दुकान है मेकेनिक हटिया निवासी अंकित 10 वर्षों से ज्यादा यहां काम कर रहा था, एक कार मरम्मत के लिए आयी तो अंकित जेक लगाने के लिए कार के नीचे की ओर घुस गया और व्हील बैलेंसिंग करने लगा लेकिन शायद पहियों के आगे स्टॉपर लगाना भूल गया था

जिसके बाद मरम्मत करते वक्त अचानक जैक निकल गया और स्टॉपर के न होने से कार आगे बढ़ गई जिसमे मेकेनिक अंकित कार के नीचे दब गए ,वही मौजूद लोगों ने किसी तरह गाड़ी के नीचे दबे अंकित को बाहर निकाला और निजी अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे कार्डियोलॉजी के लिए रेफर किया लेकिन तब तक अंकित की मृत्यु हो चुकी थी घटना की सूचना पर परिजनों ने दुकान मालिक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया.

तीन दिन पहले हुई थी बहन की शादी

बताया जा रहा था तीन दिन पहले ही अंकित की बहन की शादी हुई थी लेकिन यह खुशी अब मातम में बदल गयी है परिजनों का रोरो कर बुरा हाल हो चुका था,एसीपी कर्नलगंज अकमल खां ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर कार्यवाही की जाएगी, फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

Latest News

Fatehpur News: सीडीओ ने किया आई केयर सेंटर का शुभारंभ ! ज्वाइंट कमिश्नर और नगर पालिका अध्यक्ष रहे मौजूद Fatehpur News: सीडीओ ने किया आई केयर सेंटर का शुभारंभ ! ज्वाइंट कमिश्नर और नगर पालिका अध्यक्ष रहे मौजूद
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के आवास विकास में सुधा आई केयर सेंटर का शुभारंभ किया गया. कार्यक्रम की मुख्य...
Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला

Follow Us