Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Kanpur Car Chori : बीटेक छात्र निकले वाहन चोर, कार चलानी नहीं आई तो दस किमी तक लगाया धक्का, ऐसे पकड़े गए

Kanpur Car Chori : बीटेक छात्र निकले वाहन चोर, कार चलानी नहीं आई तो दस किमी तक लगाया धक्का, ऐसे पकड़े गए
कानपुर कार चोरी की अजीब घटना पकड़े गए तीन वाहन चोर

कानपुर में अजीबोगरीब तरह से वाहन चोरी का मामला सामने आया है, जहां चोरी करने वाले दो शातिर बीटेक के छात्र हैं तो वहीं एक अन्य इनका मित्र है ,खास बात यह रही कि कुछ दिन पहले इन्होंने एक मारुति वैन चोरी की थी गाड़ी चलाना न आने के कारण तीनों शातिर धक्का मारकर 10 किलोमीटर दूर अपने ठिकाने पर वैन ले गए थे, इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है और इनसे पूछताछ की जा रही है.


हाईलाइट्स

  • कानपुर के नजीराबाद से पकड़े गए तीन वाहन चोर
  • पकड़े गए दो शातिर बीटेक के छात्र,चोरी करने का तरीका अजीब
  • तीन शातिरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार जबकि एक फरार

B.Tech students turned out to be vehicle thieves : कानपुर में कमिश्नरेट लागू है जिसके बाद पुलिस लगातार आरोपितों पर शिकंजा कस रही है, नजीराबाद पुलिस को बड़ी सफलता हासिल लगी है जहां मुखबिर की सूचना पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने घेराबंदी कर तीन वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है. पकड़े गए तीन शातिरों में से दो बीटेक के छात्र है वही एक साथी फरार होने में कामयाब रहा जिसकी तलाश की जा रही है.

दो आरोपित बी.टेक के छात्र

जानकारी के मुताबिक कानपुर के नजीराबाद थाना क्षेत्र के अंतर्गत पुलिस को कई दिन से सूचना मिल रही थी कुछ युवक चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं जिसके बाद पुलिस ने चेकिंग के दौरान वाहन चोरी करने वाले तीन आरोपियों को जेके मन्दिर नहरिया के पास से गिरफ्तार कर लिया है पकड़े गए आरोपी सत्यम ,अमन और अमित वर्मा तीनो कानपुर के निवासी है जबकि एक साथी लुटेरा रोशन फरार होने में कामयाब रहा.

पूछताछ में यह बात सामने निकल कर आई है कि इन तीनों आरोपितों में से सत्यम और अमन दोनों शहर के एक कॉलेज से बीटेक द्वितीय वर्ष के छात्र हैं यह दोनों वेबसाइट डेवलपर का काम भी कर रहे थे जिसके माध्यम से ये कंपनियों का प्रचार प्रसार करते थे और अपनी कमाई का जरिया बनाया हुआ था जबकि तीसरा आरोपित अमित एक अपार्टमेंट में साफ सफाई का कार्य करता है, सत्यम और अमन अक्सर कंपनी बाग की ओर पान की दुकान पर जाते थे जहां पर इनकी दोस्ती अमित से हुई थी तब से इन्होंने जुर्म की दुनिया में कदम रख लिया.

Read More: Kanpur News: कानपुर में अपने देवर के प्राइवेट पार्ट को भाभी ने दांतों से काट डाला! डॉक्टरों को लगाने पड़े 55 टांके

चोरी का तरीका था अजीबोगरीब

इन तीनों का वाहन चोरी करने का तरीका बड़ा ही अजीबोगरीब सामने आया है, जहां बीते दिनों इन्होंने दबौली से एक मारुति वैन को चोरी किया था तीनों को गाड़ी चलानी नहीं आती थी जिसके बाद तीनों वैन को धक्का लगा कर 10 किलोमीटर दूर कल्याणपुर तक ले गए थे इसके बाद इन्होंने कल्याणपुर क्षेत्र से दो मोटरसाइकिल भी चोरी की पुलिस को इनके पास से चोरी की हुई वैन और दो बाइक बरामद हो गई हैं, और उनसे लगातार पूछताछ की जा रही है.

जबकि फरार साथी की भी तलाश जारी है, थानाध्यक्ष कौशलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि पकड़े गए दो दो आरोपित बीटेक के छात्र के साथ साथ वेबसाइट डेवलपर है , चोरी करने की खासियत यह है कि किसी भी गाड़ी का लॉक तोड़कर उसे पलक झपकते ही पार कर देते थे फिलहाल इन दोनों के साथ इनके एक साथी अमित वर्मा को भी गिरफ्तार कर लिया है जबकि 1 साथी फरार है जिसकी तलाश की जा रही है.

Latest News

Kanpur News: कानपुर में अपने देवर के प्राइवेट पार्ट को भाभी ने दांतों से काट डाला! डॉक्टरों को लगाने पड़े 55 टांके Kanpur News: कानपुर में अपने देवर के प्राइवेट पार्ट को भाभी ने दांतों से काट डाला! डॉक्टरों को लगाने पड़े 55 टांके
कानपुर के सजेती थाना क्षेत्र के घुरऊपुर गांव में देवर-भाभी के बीच हुआ विवाद खौफनाक घटना में बदल गया. आरोप...
UP School Holiday: यूपी में 26 अक्टूबर को स्कूलों की छुट्टी, इस वजह से योगी सरकार ने किया बड़ा ऐलान
Fatehpur News: फतेहपुर में वर्चस्व की जंग में खूनी बवाल, 10 महिलाओं समेत 20 गिरफ्तार! अब जेल की खानी होगी हवा
आज का राशिफल 25 अक्टूबर 2026: मेष से मीन तक जानिए कैसा रहेगा आपका दिन, किसे मिलेगी खुशखबरी और किसे रहना होगा सावधान
Fatehpur News: लोहे में ढली बावनी इमली की ऐतिहासिक विरासत को लखनऊ की ODOP गैलरी में मिलेगी जगह
Fatehpur News: फतेहपुर में प्रेम प्रसंग में की गई हत्या ! पत्नी ने पति के साथ मिलकर प्रेमी को मार डाला, झाड़ियों में फेंका शव
आज का राशिफल 24 अक्टूबर 2026: इन राशियों के लिए बेहतर नहीं होगा आने वाला समय, शनि की पड़ रही है दृष्टि

Follow Us