Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Agra News: जूता व्यापारी की अपार संपत्ति देख अधिकारी भी हैरान ! इनकम टैक्स की कई ठिकानों पर रेड, 40 करोड़ रुपयों की हो चुकी है बरामदगी

Agra News: जूता व्यापारी की अपार संपत्ति देख अधिकारी भी हैरान ! इनकम टैक्स की कई ठिकानों पर रेड, 40 करोड़ रुपयों की हो चुकी है बरामदगी
जूता व्यापारियों के यहां आईटी की रेड, image credit original source

यूपी (Up) की ताज नगरी आगरा (Agra) में आईटी की टीम ने जूता व्यापारी (Shoes traders) और उससे जुड़े लोगों के ठिकानों पर छापेमारी की है. अभी तक की इस कार्रवाई में 40 करोड़ रुपए बरामद किए जा चुके हैं. सूत्रों की माने तो अभी भी नगदी की गिनती जारी है नकद मिले कैश का आंकड़ा बढ़ सकता है.

जूता व्यापारियों के ठिकानों पर रेड

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के आगरा (Agra) शहर में इनकम टैक्स डिपार्टमेंट (Income Tax Dept) द्वारा बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया गया है. सूत्रों की माने तो अभी तक कि इस कार्रवाई में बेहिसाब दौलत मिली है. तीन जूता व्यापारियों के यहां एक साथ की गई इस कार्रवाई में 40 करोड़ रुपए बरामद किए गए हैं. जानकारी के मुताबिक बीते कई समय से इनकम टैक्स डिपार्टमेंट को जूता व्यापारियों द्वारा टैक्स चोरी की सूचना मिल रही थी. वही जब एक साथ इन सभी व्यापारियों के ठिकानों पर इनकम टैक्स की छापेमारी की गई तो मौके से 5 सौ रुपये के नोटों के बंडल बरामद किए गए है वही इतनी बड़ी रकम मिलने से इनकम टैक्स डिपार्टमेंट भी हैरान है इन नोटों को गिनने के लिए बैंक कर्मचारियों व अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है.

अभी तक कार्रवाई में 40 करोड़ रुपए की हो चुकी है बरामदगी

सूत्रों की माने तो अभी तक कुल मिलकर 40 करोड़ रुपयों की गिनती की जा चुकी है बाकी बची हुई रकम की भी गिनती की जा रही है इन नोटों की गिनती करने के लिए नोट गिनने वाली मशीनें भी मंगवाई गयी है बीते कई समय से इन व्यापारियों द्वारा टैक्स की चोरी की जा रही है इसलिए आयकर विभाग की नजर इन व्यापारियों पर पहले से ही टेढ़ी थी. हालांकि इस रेड को लेकर अभी तक इनकम टैक्स या फिर उनसे जुड़े हुए किसी भी अधिकारी का कोई बयान जारी नही किया गया है.

it_raids_in_agra_shoes_traders
कई ठिकानों पर रेड, image credit original source

लेकिन बड़ी कार्रवाई को अंजाम देने के बाद से व्यापारियों में हड़कम्प मचा हुआ है बताते चले कि आगरा ताजमहल और पेठे के साथ-साथ बड़े पैमाने पर जूता बनाने और बेचने के लिए भी मशहूर है. देश के कई हिस्सों में यहाँ से जूते एक्सपोर्ट किये जाते है फिलहाल आयकर विभाग की टीम व्यापारियों के और भी ठिकानों को चिन्हित कर रही है.

कानपुर में भी तंबाकू व्यापारी कर रहा था करोड़ों की टैक्स चोरी

इससे कुछ माह पहले औद्योगिक नगरी कानपुर में भी बड़े पैमाने पर आयकर विभाग की ओर से तंबाकू व्यापारी बंशीधर तंबाकू के कई प्रतिष्ठानों पर छापेमारी की गई थी जिनमें मुख्य रूप से कानपुर, मुंबई, दिल्ली और गुजरात समेत 20 ठिकानों पर की गई कार्रवाई में टैक्स चोरी का खेल खेला जा रहा था आयकर विभाग की माने तो तंबाकू व्यापारी की ओर से सालाना 20 से 25 करोड रुपए का टर्नओवर दिखाया गया था जबकि यह टर्नओवर डेढ़ सौ से 200 करोड रुपए के बीच में था इनकम टैक्स की कार्रवाई के दौरान आलीशान घर के साथ-साथ करोड़ों की लग्जरियस कार में रोल्स-रॉयस, बीएमडब्ल्यू, रेंज रोवर जैसी कर शामिल रही थी.

Read More: Uttar Pradesh: बसपा के इकलौते विधायक उमाशंकर सिंह का निधन ! पूर्वांचल की राजनीति को बड़ा झटका, योगी ने जताया दुःख

Latest News

Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में महज 10 रुपये को लेकर हुए विवाद में एक युवक पर डंडे से जानलेवा हमला...
फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल
Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा
UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद
UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
Karwa Chauth Gift for Wife: करवा चौथ पर पत्नी को दें राशि के अनुसार खास तोहफा, मेष से मीन तक जानें क्या रहेगा बेस्ट गिफ्ट

Follow Us