Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Up Weather News Update: ठंड का प्रकोप ! उत्तर प्रदेश के कई जिलों में सुबह से हो रही बारिश ! मौसम विभाग ने किया ठंड को लेकर अलर्ट

Up Weather News Update: ठंड का प्रकोप ! उत्तर प्रदेश के कई जिलों में सुबह से हो रही बारिश ! मौसम विभाग ने किया ठंड को लेकर अलर्ट
बारिश से जनजीवन अस्तव्यस्त

मौसम विभाग (Weather Department) ने उत्तर प्रदेश में तेज गरज के साथ बारिश (Rain) की संभावना जताई थी. कल रात में घने-बादल छाए रहे. आज तड़के सुबह से ही यूपी के वाराणसी, कानपुर (Kanpur) समेत कुछ जिलो में झमाझम बारिश शुरू हो गयी. जिससे अचानक से तापमान में गिरावट दर्ज की गई और बारिश होने की वजह से ठंड और बढ़ेगी.

यूपी में तेज गरज के साथ बारिश

सर्दी ने गलन (Melt) बढ़ा दी है. बुधवार तड़के सुबह से ही यूपी के इन जिलो में कानपुर, फतेहपुर, प्रयागराज में तेज गरज चमक के साथ बारिश (Rain) शुरू हो गयी. कानपुर में भी सुबह से बारिश रुक-रुक कर हो रही है. आवागमन पूरी तरह से अस्तव्यस्त हो गया है. आईएमडी (Imd) ने पहले ही बारिश की प्रबल संभावना व्यक्त की थी. जिसका असर यहाँ दिखाई भी दिया है. कई जगहों पर ठंड का अलर्ट जारी किया है.

आईएमडी ने जारी किया आरेंज अलर्ट

आईएमडी (Imd) ने इन जिलों में कोहरे को लेकर ऑरेंज अलर्ट (Orange Alert) किया है. वाराणसी, जौनपुर, गाजीपुर, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर में घना कोहरा होने की चेतावनी देते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. वहीं प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में कोहरा छाए रहने का येलो अलर्ट भी जारी किया गया है. मौसम विभाग ने 3 से 7 जनवरी के बीच अलग-अलग जगहों पर बारिश की सम्भावना व्यक्त की थी. वाराणसी, प्रयागराज, फतेहपुर और कानपुर में बारिश देंखने को मिली.

भीषण ठंड का अलर्ट

मौसम विभाग ने बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ गाजियाबाद, हापुड़, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं और उसके आसपास के जिलों में भीषण ठंड का अलर्ट जारी किया है.

उत्तर पश्चिम की सर्द हवा और आसमान पर छाए बादलों ने सर्द हवाएं बढ़ा दी है. बारिश की वजह से आवागमन पूरी तरह से धड़ाम है. मौसम की खराबी के कारण कानपुर में विमान भी नहीं आ सके. मंगलवार को दिल्ली से विमान नहीं पहुंचा. दिल्ली की उड़ान रद्द की सूचना पर यात्रियों में मायूसी छाई रही. इसी ट्रेनें भी लेट लतीफ पहुंची.

Read More: Fatehpur News: बहुआ के लदिगवां में इंडियन ऑयल के धरम स्मार्ट स्टेशन का शुभारंभ, पूर्व विधायक विक्रम सिंह ने किया उद्घाटन

Latest News

Fatehpur News: सीडीओ ने किया आई केयर सेंटर का शुभारंभ ! ज्वाइंट कमिश्नर और नगर पालिका अध्यक्ष रहे मौजूद Fatehpur News: सीडीओ ने किया आई केयर सेंटर का शुभारंभ ! ज्वाइंट कमिश्नर और नगर पालिका अध्यक्ष रहे मौजूद
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के आवास विकास में सुधा आई केयर सेंटर का शुभारंभ किया गया. कार्यक्रम की मुख्य...
Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला

Follow Us