Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Hardoi Crime In Hindi: प्रेमी के साथ मिलकर खेत में पति की कर दी हत्या ! फिर वहीं मनाई रंगरेलियां, घटनास्थल पर मिली चप्पल से हुआ हत्या का खुलासा

Hardoi Crime In Hindi: प्रेमी के साथ मिलकर खेत में पति की कर दी हत्या ! फिर वहीं मनाई रंगरेलियां, घटनास्थल पर मिली चप्पल से हुआ हत्या का खुलासा
हरदोई हत्याकांड खुलासा, image credit original source

यूपी (Up) के हरदोई (Hardoi) में एक महिला ने अपने नाजायज प्यार के खातिर प्रेमी (Lover) के साथ मिलकर अपने पति की निर्मम हत्या (Killed Husband) कर दी फिर दोनों ने वहीं पर रंगरलिया भी मनाई पुलिस ने इस हत्याकांड (Murder case) का खुलासा करते हुए आरोपी पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार (Arrest) कर लिया है दोनों ने अपना गुनाह कबूल किया है पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया है.

गेंहू के खेत में मिला था शव

बीती 12 अप्रैल को हरदोई (Hardoi) के लोनार कोतवाली क्षेत्र (Lonar Kotwali) के भदना गांव के पास खेत में एक युवक का शव लावारिश अवस्था में पड़ा मिला था. जिसकी सूचना पुलिस को दी गई थी मौके पर पहुंचे पुलिस के आलाधिकारियों ने जब अज्ञात शव की शिनाख्त की तो यह ज्ञात हुआ कि ये शव गांव के ही रहने वाले छोटकन्नू नाम के युवक का है. पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है वहीं स्वाट और सर्विलांस की टीम मामले की जांच में जुट गई.

hardoi_crime_news
हत्याकांड आरोपित, image credit original source

घटनास्थल से मिली चप्पल से हुआ खुलासा

हत्या करने वाला और कोई नहीं मृतक की पत्नी है, पुलिस ने जहाँ पहले अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था वहीं पुलिस को घटनास्थल से एक चप्पल भी मिली थी जो मृतक व्यक्ति की नहीं थी पुलिस का ऐसा अनुमान था कि हत्यारा घटना अंजाम देने के बाद जल्दबाजी में मृतक की चप्पल पहन गया होगा. पुलिस ने इसी चप्पल के जरिए अपनी जांच को आगे बढ़ाया तो यह ज्ञात हुआ कि मधुर पाल नाम के शख्स का मृतक की पत्नी से अवैध सम्बन्ध चल रहा था, पुलिस ने उसके पैरों को देखा तो तस्वीर साफ हो गई. मधुर अपने पैरों में अलग-अलग चप्पल पहने हुए था.

पत्नी के किसी गैर मर्द के साथ थे अवैध संबंध

पुलिस ने जब मामले की और भी गहराई से जांच की तो यह ज्ञात हुआ की मधुर पाल और मृतक की पत्नी के बीच अवैध संबंध है जिसकी जानकारी मृतक को भी थी इसलिए पति-पत्नी में आए दिन झगड़ा भी होता रहता था ऐसे में पुलिस ने मधुर पाल और मृतक की पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी हालांकि पहले तो दोनों ही पुलिस को इधर-उधर घूमाते रहे लेकिन जब पुलिस ने दोनों से कड़ाई से पूछताछ शुरू करी तो उन दोनों ने अपना गुनाह कुबूल कर लिया.

लोहे की रॉड से पीट-पीटकर कर दी थी हत्या

पूछताछ के दौरान दोनों ने खुलासा करते हुए बताया कि उन दोनों के बीच अवैध संबंध थे इसी के चलते मृतक का उसकी पत्नी के साथ लड़ाई झगड़ा भी होता था. इसी के चलते आरोपियों ने मिलकर उसे रास्ते से हटाने का प्लान बनाया जिसके तहत पत्नी ने पति को गेहूं के खेत में बुलाया और वहां पर पहले से मौजूद मधुर पाल जिसने लोहे के पाइप से पीट-पीट कर उसकी हत्या कर दी.

Read More: फतेहपुर स्वास्थ्य विभाग में 10 आउटसोर्स कर्मचारियों की भर्ती पर सवाल, तत्कालीन प्रभारी CMO से 8 बिंदुओं पर जवाब तलब

हत्याकांड का खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने अपना गुनाह कबूल करते हुए बताया कि चुटकन्नू के सर पर लोहे की रोड से कई बार वार कर उसकी हत्या कर दी. इस दौरान इस हत्या में शामिल पत्नी ने मृतक के पैरों को कसकर पकड़ रखा था. हत्या को अंजाम देने के बाद जल्दबाजी में मधुर पाल मृतक की चप्पल पहन कर घर चला गया फिलहाल पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया है.

Read More: UP News: उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, अब 65 नहीं 70 साल तक दे सकेंगे सेवाएं

Latest News

Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर ने अपने लंबे फिल्मी सफर में दमदार अभिनय और अलग अंदाज से दर्शकों के...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

Follow Us