Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

IAS Saumya Agarwal Biography:बलिया डीएम बनाईं गईं सौम्या अग्रवाल ने लंदन की नौकरी छोड़ शुरू की थी यूपीएससी की तैयारी

IAS Saumya Agarwal Biography:बलिया डीएम बनाईं गईं सौम्या अग्रवाल ने लंदन की नौकरी छोड़ शुरू की थी यूपीएससी की तैयारी
IAS Saumya Agrawal (फाइल फोटो)

मंगलवार रात यूपी में कुल 21 आईएएस अफ़सरों के तबादले हुए. तबादलों में 9 जिलों के डीएम भी बदल गए. बस्ती डीएम सौम्या अग्रवाल को अब इसी पद पर शासन ने बलिया भेज दिया है.आइए जानते हैं कौन हैं सौम्या अग्रवाल.. IAS Saumya Agarwal Biography In Hindi Ballia DM Latest News

IAS Saumya Agarawal: यूपी में मंगलवार रात हुए 21 आईएएस अफ़सरों के तबादलों में बस्ती की डीएम सौम्या अग्रवाल का भी तबादला हो गया है. उन्हें इसी (जिलाधिकारी) पद पर शासन ने बलिया भेज दिया है. बलिया की नई डीएम बनीं सौम्या अग्रवाल की गिनती यूपी की तेज़ तर्रार महिला अफ़सरों में होती है. 

सौम्या अग्रवाल का आईएएस सफ़र.. IAS Saumya Agarwal Biography In Hindi 

सौम्या अग्रवाल का बचपन यूपी की राजधानी लखनऊ में बीता है. शुरुआती पढ़ाई उन्होंने लखनऊ से ही की है. इसके बाद उच्च शिक्षा के लिए वह दिल्ली चली गईं थीं. जहाँ उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से इंजीनियरिंग से पढ़ाई पूरी की. जिसके बाद वह पुणे में एक प्राइवेट कंपनी में बतौर साफ्टवेयर इंजीनियर नौकरी करने लगीं. कम्पनी ने कुछ महीनों बाद उन्हें लंदन भेज दिया. लेकिन पराए देश में सौम्या का मन ज़्यादा दिनों तक लगा नहीं औऱ वह नौकरी छोड़ लंदन से वापस इंडिया आ गईं. यहाँ उन्होंने सिविल सर्विसेज में जानें का मन बनाया औऱ यूपीएससी की तैयारी में जुट गईं.

औऱ पहले ही प्रयास में उन्होंने आल इंडिया 24 वीं रैंक प्राप्त कर ली. आईएएस बनने के बाद 2008 में सौम्या बतौर एसडीएम कानपुर नगर बनीं. इसके बाद वह महाराजगंज में मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) और जिलाधिकारी (डीएम) रहीं.फिर उन्नाव में डीएम रहीं.

Read More: Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के 250 से अधिक आबादी वाले गांवों को मुख्य मार्ग से जोड़ने की तैयारी ! जानिए क्या है योगी सरकार का प्लान

फिर से उनकी तैनाती कानपुर में केस्को में बतौर एमडी हो गईंं और इसके बाद वह डीवीवीएनएल की प्रबंध निदेशक (एमडी) रहीं. और वर्तमान में जिलाधिकारी बस्ती (DM Basti Saumya Agarwal)  के पद पर तैनात थीं जहाँ से मंगलवार रात शासन ने उनका तबादला करके बलिया का डीएम बना दिया है. Ballia DM Saumya Agarwal Latest News 

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में भाजपा नेता अवधेश मिश्रा पर करोड़ों की धोखाधड़ी के आरोप, डीएम से शिकायत

Tags:

Latest News

Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल
फतेहपुर में मोबाइल नेटवर्क की समस्या को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा इस कदर भड़क गया कि टावर देखने पहुंचे टेलीकॉम...
UP News: उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, अब 65 नहीं 70 साल तक दे सकेंगे सेवाएं
Fatehpur News: पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी रियाज कुरैशी गिरफ्तार, भाई समेत पांच आरोपी पकड़े गए
Fatehpur News: फतेहपुर में पूर्व मंत्री धुन्नी सिंह को जान से मारने की धमकी, 50 लाख और फार्चुनर गाड़ी ईनाम, दर्ज हुआ मुकदमा
Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी ! एक छात्र की मौत, 30 से ज्यादा छात्रों के दबे होने की आशंका
Fatehpur News: फतेहपुर के एआरटीओ कार्यालय में छापेमारी, अवैध वसूली की शिकायत पर 12 लोग हिरासत में, चार पर केस दर्ज
Fatehpur Murder: जीजा पर सवार हुआ खून ! ससुराल पहुंचा दामाद, 5 लोगों पर बांके से हमला, पीट-पीट कर हुई हत्या

Follow Us