Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

अब कैसी है Mulayam Singh Yadav की तबियत, क्या कहा डॉक्टरों ने

अब कैसी है Mulayam Singh Yadav की तबियत, क्या कहा डॉक्टरों ने
अस्पताल में भर्ती मुलायम सिंह

पिछले एक सप्ताह से गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की अब तबियत कैसी है, मेदांता की तरफ़ से रविवार को हेल्थ बुलेटिन जारी किया गया है. Mulayam Singh Yadav Health Updates In Hindi

Mulayam Singh Yadav : उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री औऱ समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव पिछले एक सप्ताह से गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती हैं.उनकी हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है.लगातार उनको लाइफ सपोर्ट सिस्टम में रखा गया है. सीनियर डॉक्टरों की एक टीम लगातार निगरानी कर रही है.लेकिन हालत में सुधार होता नहीं दिख रहा है.

मेदांता अस्पताल ने रविवार को बयान जारी कर बताया कि मुलायम सिंह यादव की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है और वह जीवन रक्षक दवाओं पर हैं.

बता दें कि सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की तबीयत करीब तीन साल से गड़बड़ चल रही है.वह महीने में कभी दो बार तो कभी एक बार जांच के लिए अस्पताल में भर्ती होते रहे हैं.लेकिन, अगस्त महीने से उनकी हालत में लगातार गिरावट हुई है.Mulayam Singh Yadav Health Updates

मुलायम सिंह यादव को प्रोस्टेट से जुड़ी समस्या बताई जाती है.इस वजह से वह लगातार मेदांता अस्पताल के विशेषज्ञों की निगरानी में रहते हैं.लखनऊ रहने पर किसी तरह की समस्या होने पर यहां के अस्पताल में दिखाते हैं.इससे पहले उन्हें 15 जून को मेदांता में भर्ती कराया गया था.जहां रुटीन जांच के बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया था.इसके बाद से लगातार उन्हें किसी न किसी तरह की समस्या बनी रही.

Read More: Fatehpur Murder: जीजा पर सवार हुआ खून ! ससुराल पहुंचा दामाद, 5 लोगों पर बांके से हमला, पीट-पीट कर हुई हत्या

इस बीच, मुलायम सिंह की तबीयत में सुधार के लिए उनके पैतृक गांव सैफई समेत प्रदेश के विभिन्न जिलों में विशेष प्रार्थनाएं और दुआएं की जा रही हैं. समाजवादी पार्टी के संरक्षक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के स्वस्थ होने की कामना करते हुए समाजवादी प्रबुद्ध सभा के लोगों ने प्रयागराज में नैनी के शनि मंदिर में हवन और पूजन किया था.

Read More: Fatehpur News: सरकार कहती है तालाबों को संरक्षित करो, प्रशासन कब्जा दिलाने में मस्त ! तालाबी नंबर में जारी है अवैध निर्माण

पिछले दिनों रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव, हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्‌टर, यूपी विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना, यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव समेत कई नेताओं ने मेदांता अस्पताल पहुंचकर नेताजी की तबीयत का जायजा लिया.और अभी भी लगातार नेताओं का पहुँचने का सिलसिला जारी है.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा

Tags:

Latest News

Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में महज 10 रुपये को लेकर हुए विवाद में एक युवक पर डंडे से जानलेवा हमला...
फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल
Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा
UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद
UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
Karwa Chauth Gift for Wife: करवा चौथ पर पत्नी को दें राशि के अनुसार खास तोहफा, मेष से मीन तक जानें क्या रहेगा बेस्ट गिफ्ट

Follow Us