Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Kanpur Giddh News : हिमालय से कानपुर पहुँच गए जटायु दुर्लभ जीव को देखने उमड़ी लोगों की भीड़

Kanpur Giddh News : हिमालय से कानपुर पहुँच गए जटायु दुर्लभ जीव को देखने उमड़ी लोगों की भीड़
कानपुर में मिला हिमालयन गिद्ध

Himalayan vulture found in kanpur: कानपुर में दुर्लभ प्रजाति का सफेद गिद्ध पाया गया है, विशेषज्ञों ने इसकी पहचान हिमालयन गिद्ध के रुप में की है.ऐसे गिद्ध को देखकर लोगों को रामायण वाले जटायु की याद आ गई. फ़िलहाल इस दुर्लभ प्रजाति के गिद्ध को कानपुर चिड़ियाघर में प्रशासन ने सुरक्षित करवा दिया है.

Kanpur Giddh News : रामायण के गिद्ध राज जटायु पक्षी के बारे में आपने तो ज़रूर सुना होगा, रामायण सीरियल में जटायु को देखा भी होगा. कुछ वैसा ही दिखने वाला एक पक्षी यूपी के कानपुर में मिला है. विशेषज्ञों ने इसकी पहचान हिमालय में पाए जाने वाले दुर्लभ प्रजाति के गिद्ध के रुप में की है.(Himalayan vulture found in kanpur)

जानकारी के अनुसार कानपुर के बजरिया इलाक़े में स्थिति कब्रिस्तान के पास एक बड़ा सा गिद्ध लोगों को नज़र आया, गिद्ध थोड़ा बीमार लग रहा था औऱ उड़ने में भी असमर्थ था, गिद्ध को देखकर लोगों ने भीड़ लगा ली, पुलिस को सूचना दी गई. पुलिस ने वन विभाग को सूचना दी. वन विभाग के अधिकारियों ने गिद्ध को कब्जे में लेकर चिड़ियाघर भेजवा दिया है. बताया जा रहा है कि चिड़ियाघर के अस्पताल में गिद्ध को 15 दिनों के लिए क्वारनटाइन किया गया है.

कानपुर जू के डिप्टी डायरेक्टर डॉ. अनुराग सिंह भी पहुंचे.जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि ये हिमालयन ग्रिफोंन वल्चर है. यह हिमालय पर्वत में 13,000 फीट ऊपर बर्फ की चोटियों पर पाए जाते थे, जो अब देखने को नहीं मिलते हैं. ऐसे में सूचना मिल रही है कि यह जोड़े से था अगर इसका जोड़ा भी मिल जाएगा तो हमारे यह बहुत अच्छी बात होगी.यह हमारी चिड़ियाघर के लिए भी बड़े सौभाग्य की बात होगी.

गिद्ध मिलने के बाद यह सवाल भी उठ खड़ा हुआ है कि आखिर हिमालय में जो सफ़ेद गिद्ध विलुप्त  हो गए हैं वह कानपुर में कैसे आ गए. यह बात वन विभाग के लिए भी अचरज बनी हुई है. वन विभाग अब इसके जोड़े की भी तलाश में लग गया है, क्योंकि माना जा रहा है अगर नर गिद्ध यहां पर है तो मादा गिद्ध भी शहर के आसपास ही होगी.

Read More: Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा

Tags:

Latest News

Fatehpur News: फतेहपुर में पटाखा बनाते समय भीषण विस्फोट ! महिला के उड़े चीथड़े, 150 मीटर दूर जा गिरा हाथ Fatehpur News: फतेहपुर में पटाखा बनाते समय भीषण विस्फोट ! महिला के उड़े चीथड़े, 150 मीटर दूर जा गिरा हाथ
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के हथगाम कस्बे में शनिवार को दिवाली के लिए पटाखे तैयार करते समय एक घर...
Fatehpur News: पत्नी की हत्या में भोजपुरी फिल्म लेखक पति और अभिनेत्री प्रेमिका को उम्रकैद, पढ़िए मर्डर मिस्ट्री
Fatehpur News: फतेहपुर में एसपी अभिमन्यु मांगलिक का बड़ा एक्शन, हथगाम इंस्पेक्टर और दरोगा निलंबित, हेड कांस्टेबल लाइन हाजिर
आज का राशिफल 07 नवंबर 2026: दीपावली पर इन राशियों के जातक रहें सावधान, शनि देव की कृपा से बनेंगे बिगड़े काम
Fatehpur News: नौसेना में देश की सेवा, फिर बने यूपी पुलिस में दरोगा ! परिवार के लिए छोड़ी नौकरी, सड़क हादसे में बैंक कैशियर की मौत
Fatehpur News: फतेहपुर पहुंचते ही भड़के कमिश्नर, नगर पालिका ईओ पर निलंबन की कार्रवाई, सीएमओ का वेतन रोका
Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा

Follow Us