Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur UP News:फतेहपुर में ग्राम प्रधान की माँ की हत्या घर में नौकर को पकड़ लिया था रंगेहाँथ

Fatehpur UP News:फतेहपुर में ग्राम प्रधान की माँ की हत्या घर में नौकर को पकड़ लिया था रंगेहाँथ
Fatehpur News:ग्राम प्रधान की मां की हत्या

फतेहपुर में बुधवार देर रात एक बुजुर्ग महिला की हत्या हो गई, सुबह परिजनों को शव घर के पास ही पड़ा मिला तो, सभी ने पहले इसे स्वाभाविक मौत माना लेकिन कुछ ही देर बाद जब इस मौत के राज से पर्दा खुला तो सबके होश उड़ गए. Fatehpur UP News Gram Pradhan Mother Murder Case

Fatehpur UP News:क़ातिल अपने पीछे कोई न कोई सुराग़ जरूर छोड़ देता है।जिस मौत को पहले परिजनों ने स्वाभाविक मौत माना।दरअसल वह हत्या थी।गला घोंटकर बेहरमी से हत्यारे ने हत्या की थी।यह सनसनीखेज मामला फतेहपुर के चांदपुर थाना क्षेत्र का है। Fatehpur News

जानकारी के अनुसार अमौली विकास खण्ड (Amauli Block) के बेहटा (Behata) ग्राम प्रधान अरविंद उमराव अपने खेतों के पास ही मकान बनवाकर परिवार सहित रहते हैं।गुरुवार सुबह घर के पास ही ग्राम प्रधान (Gram Pradhan) की माँ राम देवी (70) का शव पड़ा हुआ मिला।वह घर के नीचे वाले हिस्से में बने बरामदे में रात को सोती थी।परिजनों ने बताया कि पहले लगा कि माँ की मौत स्वाभाविक है।लेकिन गले में चोट के निशान देखकर आशंका हुई।इसके बाद घर के पीछे खेतो की तरफ़ सरसों से भरी हुई दो बोरी पड़ी हुई थी।जिसके बाद शक गहरा हुआ।घर में काम करने वाले नौकर शनि सैनी से कड़ाई से पूछताछ की तो उसने सारा घटनाक्रम बता दिया। Fatehpur Latest News

सरसों की बोरी चुराकर ले जा रहा था नौकर..

शनि ने बताया कि बीती रात क़रीब 9 बजे जब सब लोग सोने चले गए तो उसने अपने एक साथी को बुला लिया औऱ घर में रखी हुई सरसों की बोरियां घर के पीछे की तरफ़ लगे दरवाजे से ले जाने लगे।बोरियां चुराते हुए ग्राम प्रधान की माँ ने देख लिया औऱ उन्होंने टोका टाकी की।जिस पर रस्सी से उनका गला घोंट दिया। Fatehpur Latest News

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में मामूली कहासुनी बनी खूनी संघर्ष, लाठी-डंडों से हमला, 9 घायल, दो की हालत गंभीर

आरोपी शनि ने बताया कि वह रामदेवी की हत्या करने के बाद बुरी तरह घबरा गया था।औऱ इसी घबराहट में उसने बोरियां वहीं छोड़ दी।उसने बताया कि मृतका द्वारा चोरी करते हुए देख लिए जानें पर उसने हत्या की है। Fatehpur Murder News

Read More: फतेहपुर में फायर सुरक्षा अभियान: गैस सिलेंडर में आग लगने पर क्या करें? लाइव डेमो से लोगों को किया गया जागरूक

घटना की सूचना पर पहुँचीं चांदपुर पुलिस ने आरोपी नौकर शनि को गिरफ्तार कर लिया है।मृतका के बेटे अरविंद उमराव की तहरीर पर मुकदमा लिखकर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। Fatehpur News

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में एंटी करप्शन का बड़ा एक्शन, 1 लाख रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार हुआ वरिष्ठ लेखा परीक्षक

पुलिस उपाधीक्षक ने बताया कि बेहटा ग्राम प्रधान के माँ की हत्या घरेलू नौकर शनि औऱ उसके साथियों द्वारा कर दी गई है।मामले में उचित धराओं में अभियोग पंजीकृत करके मुख्य आरोपी शनि को गिरफ्तार कर लिया गया है, शेष की तलाश जारी है। Fatehpur News

Tags:

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us